Category Archives: मध्य प्रदेश

प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी 26 एवं 27 को प्रदेश प्रवास पर

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव, सह प्रभारी सुश्री पंकजा मुंडे एवं बिशेश्वर टुडू, 26 एवं 27 दिसंबर को प्रदेश प्रवास पर रहेंगे।

जनसमस्याओं के समाधान का केन्द्र बने जिला कार्यालय

कार्यालय भवन की आत्मा उसका कार्यकर्ता होता है। भोपाल जिले का यह कार्यालय सजीव और जीवंत है। इस कार्यालय से कई कार्यकर्ताओं की स्मृतियां जुड़ी हुई है। संघर्ष के समय का यह कार्यालय साक्षी रहा है। आज पंच से प्रधानमंत्री तक भारतीय जनता पार्टी है। इस अनुकूल समय में भारतीय जनता पार्टी का बूथ स्तर तक विस्तार करना हर कार्यकर्ता का कर्त्तव्य है। भोपाल जिले का यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के काम का केन्द्र बने जनता को जब भी तकलीफ हो तो यहां आकर उन्हें समाधान मिले। यह कार्यालय केन्द्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करवाने का केन्द्र बने।

युकां को किसान सम्मान मार्च के बदले पश्चाताप मार्च निकालना चाहिए: अभिलाष पाण्डे

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने कहा कि प्रदेश में युवक कांग्रेस 27 दिसंबर को किसान सम्मान मार्च करने सड़कों पर उतर रही है जिसमें कांग्रेस के कई बडे नेता बुलाए जा रहे है। प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए 2 लाख रूपए के किसानों के कर्जमाफी के नाम पर धोखा देकर सरकार बनाई थी। उपचुनाव में इन्हीं किसानों ने पटकने का काम किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जिस प्रकार किसानों के लिए कानून लेकर आए है और प्रत्येक किसान से चर्चा कर रहे है। देश का किसान आगे बढ़ रहा है उसकी आय दोगुनी हो रही है।

युवा कांग्रेस का 27 को युवा शक्ति समागम, किसान स्वाभिमान मार्च

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का 27 मार्च समागम आयोजित किया गया है जिसमें युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास शामिल होंगे। मप्र युवा कांग्रेस का 27 को युवा शक्ति समागम होगा और इसके साथ ही किसान स्वाभिमान मार्च का आयोजन किया गया है।

जितेन्द्र, आदित्य, खुशबू और प्रियांशी बने रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी टैलेंट हंट के विजेता

रबीन्द्रनाथ टैगर यूनिवर्सिटी ने स्कूली छात्रों की प्रतिभा को परखने एवं करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से टैलेंट हंट का आयोजन किया। इसके विजेताओं के नामों का गुरुवार को ऐलान किया गया।

निमाड़ी लोक ‘गायन’ गायन एवं भील ‘जनजातीय नृत्य’ की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा सुश्री मनीषा शास्त्री एवं साथी महेश्वर का निमाड़ी लोक ‘गायन’ गायन एवं कैलाश सिसोदिया एवं साथी, धार द्वारा भील ‘जनजातीय नृत्य’ की प्रस्तुति हुई | 

विधानसभा सत्र कोविड के निर्धारित मापदण्‍डों के अनुसार होगा: शर्मा

मध्‍यप्रदेश विधानसभा के 28 से 30 दिसम्‍बर तक होने वाले आगामी सत्र की तैयारियों के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक गुरूवार को विधान सभा सचिवालय में संपन्‍न हुई। बैठक में मध्‍यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्‍यक्ष रामेश्‍वर शर्मा, विधान सभा सचिवालय के प्रमुख सचिव एपी सिंह द्वारा बुलायी बैठक में उपस्थित संभागीय आयुक्‍त कवीन्‍द्र कियावत, आयुक्‍त स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं संजय गोयल, कलेक्‍टर भोपाल अवनीश लवानिया, पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली, आयुक्‍त नगर निगम केवीएस चौधरी के साथ ही विधान सभा सचिवालय, स्‍थानीय प्रशासन एवं राजधानी परियोजना प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।

अवैध हथियार की खरीद फरोख्त में लिप्त तस्कर सहित पाँच गिरफ्तार

जबलपुर की अधारताल पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी में लिप्त आरोपी सहित पाँच को देशी पाँच पिस्टल एवं 10 कारतूस के साथ पकड़ा है।  23 दिसम्‍बर को मुखबिर की सूचना पर चूहा उर्फ विवेक पाण्डे को अधारताल तालाब के पास पिस्टल खोंसे पकड़ा।

डीजीपी जौहरी ने दिलाई सुशासन की शपथ

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्‍थापित सुशासन दिवस के उच्‍चम मापदंडों के महत्‍व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्‍म दिवस 25 दिसम्‍बर से एक दिन पूर्व 24 दिसम्‍बर को पुलिस मुख्यालय में भी सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराते हुए सुशासन दिवस की शपथ दिलाई।

जौहरी ने की अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण की समीक्षा

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने समस्त जोनल अति0 पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक, रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बैठक ली। बैठक में अअवि, प्रशासन, गुप्तवार्ता, महिला अपराध, एसटीएफ. प्रबंध, अजाक, दूरसंचार, नारकोटिक्स, रेल, योजना, विसबल, प्रशिक्षण, पीटीआरआई एवं सायबर सेल के अति0 पुलिस महानिदेशक भी उपस्थित रहे.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today