Category Archives: मध्य प्रदेश

सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, कोई मेरा नहीं, किसी का कोई गुट नहीं: सिंधिया

भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कालेधन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के साथ उनके समर्थक मंत्रियों का नाम आने पर बोला कि कोई मेरा नहीं है, किसी का कोई गुट नहीं है। सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। जिस रिपोर्ट की बात की जा रही है, उसमें जो तथ्य हैं, उन पर कार्यवाही होगी।

भाजपा की पहचान के अनुरूप कार्यकर्ता को गढ़ने का काम करते हैं प्रशिक्षण वर्ग

पूरी दुनिया में हमारी पहचान एक विशेष कार्यपद्धति वाले दल के रूप में होती है। इस कार्यपद्धति के आधार पर ही भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है। ऐसी कार्यपद्धति के लिए प्रशिक्षण जरूरी है। ये प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम करते हैं। आप सभी वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने जिले को आदर्श जिला बनाने का काम करें। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को सीहोर में आयोजित जिलाध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने किए चिंतामन गणेश के दर्शन, वरिष्ठ कार्यकर्ता त्यागी से मिले

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव जी प्रभारी बनने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश प्रवास पर आए हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी मध्यप्रदेश यात्रा की शुरूआत सीहोर स्थित चिंतामण गणेश मंदिर में श्री गणेशजी के दर्शन से की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सीहोर के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय और सीहोर विधायक सुदेश राय एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस की भोपाल नगर निगम प्रत्याशी चयन की बैठक

भोपाल नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित की गई थी जिसकी शनिवार पहली मीटिंग पूर्व मुख्यमंत्री व राजयसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह के भोपाल स्थित निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा मनोनीत किये गए प्रभारी पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया व श्रीमती शारदा पाठक विशेष रूप से मौजूद थे।

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव फरवरी तक स्थगित

मध्यप्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद तथा त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों को तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को इस तरह का आदेश जारी किया है। इसमें कोविड 19 का हवाला देते हुए इन चुनावों को फरवरी तक के लिए स्थगित किए जाने की सूचना दी गई है। इस तरह नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तीन महीने के लिए टल गई है।

किसान कांग्रेस की कृषि बिलों के खिलाफ तलेन से भोपाल की पैदल यात्रा

मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि बिलों का विरोध करने के लिए किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर तलेन से भोपाल की पैदल यात्रा पर निकले हैं। यात्रा कुरावर-पीलूखेड़ी पहुंची तो वहां पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव शामिल हुए। उन्होंनेयात्रा को संबोधित किया । पैदल यात्रा में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के अलावा पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, नरसिंहगढ़ पूर्व विधायक गिरीश भंडारी उपस्थित रहे ।

माणिकचंद्र वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर डाक टिकट विमोचन 27 को

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को प्रख्यात पत्रकार स्व. माणिक चंद्र वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर डाक टिकट अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। इस अवसर पर भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर जी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले 34 कर्मचारी मिले कोरोना संक्रिमत

मध्यप्रदेश विधानसभा का 28 दिसंबर को आयोजित सत्र से पहले विधानसभा सचिवालय के 34 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विधानसभा सत्र के मद्देनजर विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह सहित अधिकारियों और कर्मचारियों का कोरोना संक्रमण की जांच के लिए परीक्षण कराया गया।

शहीदी पर्व गुरुद्वारा टीटीनगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहेब जादों और माता गूजरी जी की पवित्र याद को समर्पित शहीदी पर्व गुरुद्वारा टी टी नगर भोपाल में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। गुर्मत स्टडी सर्कल मध्य प्रदेश द्वारा समूह साध संगत और सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सहयोग से शहीदी पर्व पर कीर्तन दरबार सजाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालों ने माथा टेका,
विशेष दीवान में कीर्तन विद्या केंद्र नानकसर हमीदिया रोड एवं गुरुद्वारा गुरुनानक पूरा रायसेन रोड एवं गुरुद्वारा माता साहेब कौर जी बोग्धा पुल्ल भोपाल के बच्चो द्वारा शब्द कीर्तन ,गुरबाणी गायन, बच्चे गुरुग्रंथ साहिब जी में से वाक़् शब्द पढ़ कर सुनाएं और सामूहिक अरदास में सरबत के भले के लिए करी और देश की समृद्धि, तरकी , खुशहाली, की अरदास करी।

जो कभी बंगाल के किसानों के लिए कुछ नहीं बोले, वो दिल्ली आकर विरोध कर रहे हैं : प्रधानमंत्री

मैं देश के उन 9 करोड़ किसानों को बधाई देता हूं, जिनके खातों में आज किसान सम्मान निधि के दो हजार रुपयों की किश्त पहुंच रही है। लेकिन मुझे अफसोस है कि पश्चिम बंगाल के 70 लाख किसान इस लाभ से वंचित हैं। वहां की सरकार राजनीतिक कारणों से उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलने दे रही है। मैं ये बात बहुत पीड़ा के साथ कहना चाहता हूं कि जिन लोगों ने बंगाल पर 30 साल तक शासन किया, उसे कहां से कहां पहुंचा दिया। ममता जी ने पं.बंगाल को बर्बाद कर दिया। बहुत आश्चर्य की बात है कि जिन लोगों ने बंगाल के किसानों के लिए कभी आंदोलन नहीं किया, उन्हें न्याय दिलाने, योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कभी आवाज नहीं उठाई, अब पंजाब पहुंच गए हैं। ये दिल्ली में लोगों को परेशान कर रहे हैं, अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन देश की जनता इनके खेल को पहचानती है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today