Category Archives: मध्य प्रदेश

राज्यपाल से मुख्यमंत्री चौहान की मुलाकात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार की शाम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बाद कहा कि राज्यपाल को प्रदेश सरकार की गतिविधियों की जानकारी दी है। साथ ही जिन अध्यादेशों को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है, उसके बारे में राज्यपाल को जानकारी दी।

आर्मी के अफसर बताकर लड़कियों को फंसाने वाला गिरफ्तार

भोपाल पुलिस ने पन्ना के अजयगढ़ के संदीप दीक्षित नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है जो अपने आप को आर्मी का बता कर लड़कियों को फंसाता था। इस युवक के बारे में भोपाल पुलिस को सेना ने भी जानकारी उपलब्ध कराई थी। यह युवक पैरा कमांडों की ड्रेस पहनकर घूमता था और लड़कियों को फंसाता था। इसने इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों से दोस्ती करता था जिसके आधार पर उसे पकड़ा गया।

प्रदेश में खोली जाएंगी कृषि ओपीडी: कमल पटेल

किसान नेता एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने जमीन को जहरीला होने से बचाने के लिए राज्य में कृषि ओपीडी बनाने के निर्देश दिए हैं। कृषि वैज्ञानिकों को गांव गांव जाकर जमीन के उपचार और उपज बढ़ाने के उपाय बताने होंगे। कमल पटेल ने जैविक खेती अपनाने का आव्हान करते हुए कहा कि रासायनिक खाद के इस्तेमाल से बढ़ रहे कैंसर के मामलों को रोकना हमारी जिम्मेदारी है।

धर्मांतरण का कुचक्र रचने वालों पर रोक लगायेगा धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश: वीडी शर्मा

प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिस तत्परता से कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावित धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को मंजूरी दी है, उससे यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार प्रदेश में धर्मांतरण का कुचक्र रचने वालों को अपने मंसूबों पर अमल के लिए बिलकुल समय नहीं देना चाहती। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उनकी सरकार को इस अध्यादेश को मंजूरी के लिए धन्यवाद देता हूं।

मिलावटखोरों को आजीवन कारावास के अध्यादेश को कैबिनेट की मंजूरी

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिए जाने के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। सरकार ने अब कानून और सख्त बना दिया है। इसके अंतर्गत मिलावट खोरी करते पकड़े जाने पर जेल होने का प्रावधान किया गया है।

उप चुनाव में निर्वाचित 28 सदस्‍यों का शपथ ग्रहण

पन्‍द्रहवीं विधान सभा के उप चुनाव में मध्‍यप्रदेश के विभिन्‍न निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित 28 सदस्‍यों को विधान सभा के सामयिक अध्‍यक्ष श्री रामेश्‍वर शर्मा द्वारा आज विधान सभा में शपथ दिलायी गयी ।

साइको अपराधी रीवा पुलिस की गिरफ्त में

रीवा पुलिस ने दो प्रदेशों के वान्टेड अपराधी रोहित सिंह (रीगल) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रीवा राकेश कुमार सिंह को प्रातः यह सूचना दी गई कि एक अपराधी आजाद नगर में एक मकान में एक महिला एवं एक लड़की को कट्टे की नोक पर बंधक बनाए हुए है।

ठाकरे एवं पटवा की पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि पर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने शामिल होकर ठाकरे एवं पटवा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कृषि बिलों के खिलाफ कांग्रेस विधायकों का विधानसभा में गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि बिलों को कांग्रेस द्वारा किसान विरोधी काला कानून बताकर सोमवार को उसका विरोध किया गया। कांग्रेस के विधायकों ने इन बिलों के खिलाफ विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया। इसके माध्यम से कांग्रेस विधायकों ने न केवल कृषि बिलों का विरोध किया बल्कि दिल्ली में इसको लेकर चल रहे किसान आंदोलन का भी समर्थन किया।

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने किया पार्टी ध्वजारोहण

प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय मंे आज कांगे्रस का 136 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पार्टी का ध्वजारोहण कर पार्टी ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर कांगे्रस सेवादल द्वारा वंदे मातरम गायन किया गया, कांगे्रस की रीति-नीति पर चलने की प्रतिज्ञा दिलायी गयी तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन हुआ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today