Category Archives: मध्य प्रदेश

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 33 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को विदाई

पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह मार्च से जुलाई तक सेवानिवृत्‍त एवं स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले 33 कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक श्री जौहरी ने सभी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।

मालवी लोकगायन एवं गोंड जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा सुश्री तृप्ति नागर एवं साथी, उज्जैन ने मालवी लोकगायन की एवं श्री सुकल सिंह धुर्वे एवं साथी, डिंडोरी ने गोंड जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति दी| 

कृषि कानूनों के खिलाफ मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास व्हीबी के आव्हान पर बुधवार को मध्यप्रदेश में कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन किया गया। युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के प्रमुख जिलों में कानूनों के खिलाफ मशाल रैलियां निकालीं तथा प्रदर्शन किए। भोपाल में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।

मप्र के श्रम विभाग को भारत सरकार का डिजीटल इंडिया अवार्ड-2020

मध्यप्रदेश के श्रम विभाग को भारत सरकार के ने डिजीटल इंडिया अवार्ड 2020 प्रदान किया है। यह अवार्ड मध्यप्रदेश के श्रम विभाग को कोविड 19 में श्रमिकों के लिए अच्छा काम करने के कारण प्रदान किया गया है। कोविड महामारी में नवाचार श्रेणी में श्रम विभाग को डिजीटल इंडिया अवार्ड दिया गया है।

भीम गर्जना ने किया अजाक थाने का घेराव

सामाजिक संगठन भीम गर्जना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर अजाक थाने का घेराव किया। संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस, कर्मचारियों से जातिसूचक टिप्पणी और अभद्रता करने वाले भोज विश्वविद्यालय के कुलपति जयंत सोनवलकर को बचा रही है। उन्होंने चेतावनी दी अगर जल्दी ही कुलपति को गिरफ्तार ना किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

आरक्षित अभ्यर्थियों को अंतिम चयन में अनारक्षित रिक्तियों के विरुद्ध समायोजित किया जाएगा

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2019 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम विगत 21 दिसम्बर 2020 को जारी किया गया है। जिसके संबंध में आवेदकों की ओर से प्राप्त हो रहे ज्ञापन के संदर्भ में वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए आयोग ने बताया है कि राज्य सेवा परीक्षा नियम-2015 का संशोधन नियम जो कि 17 फरवरी 2020 के राजपत्र में प्रकाशित है, की कंडिका 3 (घ) में प्रावधान है कि (एक) अभ्यर्थियों के प्रारंभिक/मुख्य परीक्षा के परिणाम उनके ऑनलाईन आवेदन पत्र में उनके प्रवर्ग के रूप में वर्णित वर्ग में घोषित किए जाएंगे।

‘बघेली लोक गायन’ एवं ‘नगाड़ा समूह वादन’ की प्रस्तुति



एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा श्री प्रमोद साहू एवं साथी, रीवा द्वारा ‘बघेली लोक गायन’ एवं श्री नरेन्द्र कुशवाह और साथी, उज्जैन द्वारा ‘नगाड़ा समूह वादन’ की प्रस्तुति दी गई| 

मध्यप्रदेश सरकार रानी कमलापति हर साल याद करेगी, लगेगा मेला

भोपाल के 115 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकापर्ण किया। उन्होंने इस मौके पर कहा है कि बलिदानियों का स्मरण जरूरी है। भोपाल में रानी कमलापति की प्रतिमा की स्थापना उनके बलिदान के प्रति आमजन द्वारा अभिव्यक्त किया गया सम्मान है। देश की स्वतंत्रता के लिए जो शहीद हुए, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना आवश्यक है। मध्य प्रदेश के गोंड राजाओं और रानियों का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रघुनाथ शाह, शंकर शाह, रानी दुर्गावती आदि का बलिदान इतिहास में दर्ज है।

मुख्यमंत्री ने किया शहीद भीमा नायक को नमन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास के सभाकक्ष में शहीद भीमा नायक के शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। शहीद भीमा नायक को नमन किया। इस अवसर पर अजय विश्नोई, हरि सिंह सप्रे और हजारीलाल दांगी उपस्थित थे।

प्रतिबंधित मार्ग पर जुलूस निकालने की अनुमति देने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

उज्जैन में घटित साम्प्रदायिक घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर कार्यवाही किये जाने माँग की है। कांगे्रस के प्रतिनिधि मंडल ने उक्त दोनों उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराई जाने की मांग की और सवाल उठाया कि प्रतिबंधित मार्ग पर जुलूस निकालने किसने अनुमति दी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today