Category Archives: मध्य प्रदेश

आईएएस मसूद अख्तर का निधन

गृह विभाग में सचिव मसूद अख्तर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. करीब 20 25 दिन पहले कोरोना संक्रमण होने के कारण उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां से ठीक होने के कुछ दिन बाद ही दोबारा कोरोना हुआ जिन्हें नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुरेश सोनी की माता का निधन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी की माता कंचन बेन सोनी(90) का लम्बी बीमारी के चलते निधन । अंतिम संस्कार राजगढ़ में होगा.

शिवराज कैबिनेट का विस्तार: शपथ ग्रहण कार्यक्रम 3 जनवरी को

आखिरकार राज्य कैबिनेट के विस्तार का दिन तय हो गया है। शिवराज की टीम में दो मंत्री शामिल किए जाएंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम 3 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे राजभवन में होगा।

नए साल में देश और प्रदेश में बनाएंगे सुशासन का नया इतिहासः विष्णुदत्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्ष 2021 के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में भाजपा की सरकार और संगठन तंत्र को मजबूती तथा गति देने का काम सब मिलजुलकर करेंगे। गरीबों, नौजवानों, महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग को सुशासन देने का जो सपना पं. दीनदयाल उपाध्याय जी और स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी ने संजोया था, भाजपा की सरकारें उसे साकार करने का काम कर रही हैं। नए साल में इस काम को और गति प्रदान करने का प्रयास करेंगे। 

किसान द्वारा आत्महत्या कर लेने को मध्यप्रदेश के माथे पर कलंक: भूपेंद्र गुप्ता

मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने छतरपुर जिले के मातगुवा में एक किसान द्वारा आत्महत्या कर लेने को मध्यप्रदेश के माथे पर कलंक बताया जिसने अपने सुसाइड नोट में यह लिखा है कि उसका शव सरकार को सौंप दिया जाए ताकि वह उसके अंग बेचकर बिजली का बिल चुका दे।बिजली बिल बसूली की यह क्रूरतम घटना है।

पुलिस मुख्यालय में राष्‍ट्रगान एवं राष्‍ट्रगीत के सामूहिक गायन

पुलिस मुख्‍यालय में राष्‍ट्रगान जन गण मन एवं राष्‍ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ नववर्ष का आगाज हुआ। नव वर्ष के पहले दिन पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने वंदे मातरम गायन के बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वंदे मातरम कार्यक्रम में शामिल हुए प्रोटेम स्पीकर शर्मा

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा शुक्रवार को मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल उद्यान में आयोजित वंदेमातरम कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यसचिव सचिव इकबाल सिंह बैस एवम अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित  रहे।

प्रो. मेहरा पीएससी के कार्यवाहक अध्यक्ष बने

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. राजेश लाल मेहरा को राज्यपाल ने कार्यवाहक अध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा है। वे अपने कार्यों के साथ अध्यक्ष का काम भी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति नियमित अध्यक्ष नियुक्त होने तक की गई है।

शिवप्रकाश भाजपा के मध्यप्रदेश के प्रभारी बने

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश को मध्यप्रदेश भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। शिवप्रकाश को मध्यप्रदेश का प्रभार सौंपने के साथ ही भाजपा ने कई अन्य राज्यों के प्रभारियों की भी नियुक्ति की है।

अधिवक्ताओं की परिचर्चा में रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण की योजना बताई

भोपाल में अधिवक्ताओं की एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार, अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद तथा पूर्व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व मप्र लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडे विशेष रूप से शामिल हुए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today