Category Archives: मध्य प्रदेश

कोरोना इलाज में दवाई के दुष्प्रभाव से मौत पर स्वास्थ्य मंत्री की सफाई, दवाई का असर 24-48 में दिखता

राजधानी में कोरोना के इलाज के दौरान कथित रूप से दीपक मारवी नामक के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके डोज लेने के नौ दिन बाद हुई मौत के 18 दिन बाद मृत्यु को संदिग्ध बताया गया। दीपक को 12 दिसंबर को इलाज में दवाई दी थी और 21 दिसंबर को मौत हुई। आठ जनवरी को उसकी मौत पर संदेह जाया गया। इसको लकेर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी ने सफाई दी।

एक भी स्कूल बंद किया तो सड़कों पर होगा मुकाबला – डाॅ. विक्रांत भूरिया

प्रदेश के आदिवासियों को शिक्षा से वंचित रखने का षढयंत्र भाजपा की सरकार कर रही है। यही कारण है कि राज्य सरकार प्रदेश के जनजाति बाहुल्य जिलों के पौने 6 हजार स्कूल बंद करने का प्रयास कर रही है। आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि युवक कांग्रेस के आव्हान पर भाजपा की इस आदिवासी विरोधी साजिश का प्रदेश के नौजवान पुरजोर विरोध करेंगे। यदि जरूरत पड़ी पूरे प्रदेश का वंचित समाज सड़कों पर उतर कर भाजपा की घृणित मानसिकता को बेनकाब करेगा।

मुख्यमंत्री व मंत्री पहले कोरोना वैक्सिन लगाने की घोषणा करे: सलूजा

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने अपने एक जारी बयान में कहा कि जहां एक तरफ़ पूरे देश में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का कार्यक्रम चालू होने जा रहा है , वहीं उसके पहले कोरोना वेक्सीन ट्रायल दोज का कार्यक्रम चलाया जा रहा है वही दूसरी तरफ़ राजधानी भोपाल में एक गैस पीड़ित युवक दीपक मरावी, जिसकी उम्र 47 साल है ने 12 सितंबर को भारत बायोटेक का को-वैक्सीन का ट्रायल डोज़ लगवाया था, जिसके 9 दिन बाद उसकी मृत्यु होने की खबर सामने आई है। मृतक के परिजनों एवं उसकी पत्नी ने बताया कि दीपक को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। इस डोज को लेने के बाद दीपक मरावी को उल्टियां हुई, कमजोरी आई, मुंह से झाग निकलने लगा, ऐसे तमाम तरह के आरोप वैक्सीन के साईड इफेक्ट को लेकर मृतक के परिजनों ने लगाये हैं, परिजनों ने यहां तक कहा कि टीका लगने से ही दीपक की मौत हुई है, किंतु शासन-प्रशासन ने हादसे पर कोई सुध नहीं ली।

प्रदेश अध्यक्ष 10 को कटनी एवं 11 को पन्ना प्रवास पर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 10 एवं 11 जनवरी को कटनी एवं पन्ना प्रवास पर रहेंगे। श्री शर्मा 10 जनवरी को प्रातः 7 बजे भोपाल से कटनी रवाना होंगे। प्रदेश अध्यक्ष सांची, विदिशा, राहतगढ़, सागर, दमोह, रीठी होते हुए कटनी पहुंचेंगे।

विश्व हिंदी दिवस 2021 की पूर्व संध्या पर विश्वरंग कविता पाठ

टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य, कला एवं संगीत महोत्सव – विश्वरंग और रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन करने जा रहा है। इसके तहत विश्व हिंदी दिवसी की पूर्व संध्या पर कविता पाठ एवं संगीतमय कार्यक्रम का प्रसारण किया गया जिसमें विश्वरंग की खास झलकियां भी शामिल रहीं।

भंडारा में दस नवजात बच्चों के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले के सिविल अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों के काल कवलित हो जाने पर दुख व्यक्त किया है।

‘गमक’ अन्तर्गत नाटक ‘नकबेसर’ का मंचन

गमक श्रृंखला की सप्ताहांत प्रस्तुतियों के अंतर्गत रवींद्र भवन में आज फणीश्वरनाथ रेणु की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सघन सोसायटी फॉर कल्चरल एवं वेलफेयर, भोपाल के कलाकारों द्वारा आनन्द मिश्रा के निर्देशन में फणीश्वरनाथ रेणु द्वारा लिखित नाटक – नकबेसर की प्रस्तुति हुई|  

योग विज्ञान और फाइन आर्ट में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा संचालित किया जाने वाला सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय द्वारा योग साइंस में एम.एस.सी तथा  फाइन आर्ट में मास्टर डिग्री के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खास बात ये है कि आवेदन करने वाले छात्रों को घर बैठे ही आवेदन हेतु इंटरव्यू देने होंगे।

नूतन महाविद्यालय एवं क्रिस्प के मध्य समझौते पर हस्ताक्षार

नूतन महाविद्यालय  एवं   सेन्टर फाॅर रिसर्च एण्ड इन्डस्ट्रियल स्टाॅफ परफाॅरमेंस (क्रिस्प) के मध्य एक समझौते पर हस्ताक्षार किये गये।  नूतन महाविद्यालय में अयोजित संक्षिप्त समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर प्रतिभा सिंह एवं क्रिस्प के मुख्य विपणन अधिकारी श्री राजेष माहेष्वरी द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर किये।

चंदा मांगने को लेकर हो रहे विवाद पर दिग्विजय सिंह ने जताया विरोध

प्रदेश के कुछ जिलों में चंदा मांगने को लेकर हो रहे विवाद पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कड़ा विरोध जताया है। दिग्विजय सिंह ने विवादों को लेकर प्रदेश के डीजीपी को ज्ञापन सौंपा। पूर्व सीएम ने राज्य सरकार से घटनाओं की रिटायर्ड मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

माना जा रहा है कि विधायक आरिफ मसूद के प्रयासों से ही कांग्रेस ने जांच कमेटी बनाई है और उनके प्रयासों से आज पूर्व मुख्यमंत्री सहित मुस्लिम समुदाय के लोग के साथ ज्ञापन दिया ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today