Category Archives: मध्य प्रदेश

भोपाल सायबर पुलिस ने नोएडा से फर्जी कॉल सेंटर संचालकों को किया गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर संचालक एक पुरुष व चार महिलाओं को भोपाल पुलिस की सायबर क्राईम टीम ने नोएडा से गिरफ्तार किया। यह कॉल सेंटर दो साल से अलग-अलग स्थानों पर चलाया जा रहे थे।

सड़क पर बैठे मंत्री सिलावट, लोगों की सुनी समस्याएं

शिवराज सरकार के मंत्री तुलसीराम सिलावट रविवार को पेड़वी गाँव के आदिवासी पुरुष और महिलाओं के बीच पहुंचे। वहां महिला-पुरुष सामूहिक रूप से सड़क पर बैठक कर चर्चा कर रहे थे तो मंत्री सिलावट भी उनके साथ सड़क पर बैठ गए। वहां ग्रामीणों को मिठाई भी खिलाई और उनसे बातचीत के दौरान उनकी समस्याओं भी सुनीं।

जमीन पर कोर्ट के फैसले के मिली राजदेव जनसेवा न्यास को भूमि

पुराने भोपाल शहर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में राजदेव जनसेवा न्यास और वक्फ बोर्ड के बीच चली आ रही कानूनी लड़ाई पर कोर्ट के फैसले के बाद रविवार को जिला प्रशासन-पुलिस ने मिलकर राजदेव जनसेवा न्यास को उसकी जमीन को वैधानिक ढंग से सौंपी। इसमें किसी भी प्रकार के विरोध और तनाव की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा ऐहतियान करीब आधा दर्जन पुलिस थाना क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं बन सके।

प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों ने किया पदभार ग्रहण

कुशाभाऊ ठाकरे जी जैसे हमारे पूर्वजों ने जिस सपने के लिए और जिस संगठन को खड़ा करने के लिए अपना जीवन खपा दिया, हमारे संगठन की नई टीम उन सपनों को साकार करेगी। प्रदेश के संगठन को नं.1 और देश में एक मिसाल बनाने के लिए काम करेगी। हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी, नड्डा जी, अमित शाह जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, समृद्धशाली, शक्तिशाली और संपन्न भारत के निर्माण के लिए जो महायज्ञ चल रहा है, आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता इस महायज्ञ में अपनी आहुति डालेगा और संगठन की नई टीम इस महान काम में अपना सहयोग प्रदान करेगी।

निधि समर्पण अभियान में विष्णुदत्त शर्मा व सिंधिया ने दी राशि

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु शर्मा व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्तुति शर्मा और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए राशि भेंट की। सिंधिया ने पांच लाख रुपए की राशि ग्वालियर में भेंट की।

‘गमक’ अन्तर्गत नाटक ‘दीपदान’ का मंचन

गमक श्रृंखला की सप्ताहांत प्रस्तुतियों के अंतर्गत रवींद्र भवन में नीति श्रीवास्तव के निर्देशन में डॉ. रामकुमार वर्मा द्वारा लिखित कहानी ‘दीपदान’ की नाट्य प्रस्तुति हुई|

मकर संक्रांति मिलन समारोह में कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

बिहार सांस्कृतिक परिषद ने रविवार को कोविड 19 में भी लोगों की सेवा करने वाले पुलिस, सफाई कर्मी और अन्य लोगों के काम का सम्मान करने के लिए उन्हें सम्मानित किया। साथ ही नेत्र शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें करीब 100 लोगों के नेत्र परीक्षण किए गए।

पुलिस द्वारा महिला जन जागरूकता अभियान सम्‍मान के माध्‍यम से जनजागरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान “सम्मान” सभी विभागों के समन्वय से  संचालित हो रहा है। कार्यक्रम के शुभारम्भ में सभी जिला मुख्यालय में उपस्थित अधिकारियों के अतिरिक्त, लगभग 5290 इकाईयां जुड़ी थीं, जिसमें 1076 थानों से लगभग 60 हजार नागरिक भी थाना कर्मचारियों के साथ उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला सुरक्षा हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। महिला सुरक्षा एवं जन जागरूकता हेतु स्थ यात्राएं निकाली गयी, वेंडरो तथा रेलवे सफाई कर्मियों को महिला अपराध रोकने के लिए शपथ दिलाई जा रही है।

मोदी के नेतृत्व, वैज्ञानिकों की प्रतिभा ने भारत को बनाया दुनिया का अग्रणी देश: शर्मा

करीब 10 महीने पहले जब भारत कोरोना महामारी का शिकार बना था, तब सारी दुनिया के लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे थे। कोई भारत के पास संसाधनों के न होने की बात कर रहा था, तो कोई हमारी विशाल जनसंख्या के आधार पर आने वाली विभीषिका की तस्वीर दिखा रहा था। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को इस महामारी से लड़ाई के लिए तैयार किया, उनका आत्मविश्वास जगाया। वहीं, हमारे वैज्ञानिकों ने दिन रात मेहनत की और अपनी प्रतिभा से कोरोना की वेक्सीन बनाने में सफल हुए। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और वैज्ञानिकों की मेहनत ने आज भारत को एक पीड़ित देश नहीं, बल्कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दुनिया का अग्रणी देश बना दिया है।

अभा कांग्रेस के सचिव सीपी मित्तल 20 और 21 को जबलपुर और नरसिंहपुर में बैठक लेंगे

अभा कांग्रेस के सचिव प्रदेश सह-प्रभारी सी.पी. मित्तल 20 और 21 जनवरी को जबलपुर और नरसिंहपुर जिले में कांगे्रस की संगठनात्मक बैठकें लेंगे।  मित्तल 20 जनवरी को सुबह 9.15 बजे जबलपुर पहुंचेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today