Category Archives: मध्य प्रदेश

बुंदेली रेडिओ स्टेशन पर तहसीलदार वी पी सिंह की विदाई

 छतरपुर नौगांव तहसील अंतर्गत ग्राम दौरिया में हाईवे पर स्थित बुंदेली रेडियो एफएम के संचालक केके चतुर्वेदी रेडियो नौगांव के तत्कालीन तहसीलदार सेवानिवृत्त बीपी सिंह की विदाई पार्टी समारोह का आयोजन किया गया तथा नौगांव में वर्तमान में पदस्थ तहसीलदार पीयूष दीक्षित का अभिनंदन वंदन किया गया.

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की कामकाजी बैठक, 31 को चार सत्र

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली कामकाजी बैठक 30 जनवरी को इंदौर में प्रारंभ हुई। बैठक के पहले दिन शनिवार को परिचय बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव जी शामिल हुए। बैठक के दूसरे दिन रविवार को प्रातः 10 बजे उदघाटन सत्र के साथ चार सत्र होंगे। जिन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

देश कैसे बचेगा और आगे बढ़ेगा, यह देखना हमारी जिम्मेदारीः शर्मा

आज देश में हमारी पूर्ण बहुमत वाली सरकार है। सबसे अधिक राज्यों में हमारी सरकारें जनता की सेवा कर रही हैं। पूरा विश्व हमारे नेतृत्व की प्रशंसा कर रहा है और विपक्ष को यह सहन नहीं हो रहा है। इसीलिए विपक्षी दल ऐन केन प्रकारेण सरकार को बदनाम और अस्थिर करने के प्रयास कर रहे हैं। विपक्षी दल और कुछ देश विरोधी ताकतें समाज में जहर घोल रहे हैं। हमें उनके मंसूबे पूरे नहीं होने देना है। कांग्रेस और वामपंथी दल देश में अराजकता फैला रहे है। तिरंगे का अपमान करने में भी यह लोग पीछे नहीं है। देश कैसे बचेगा और कैसे आगे बढ़ेगा, इसकी जिम्मेदारी हमारी है, क्योंकि हमारे लिए देश प्रथम है।

गांधी पुण्यतिथि एवं स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के लिए दो मिनट का मौन

मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय में 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मति में विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखा गया। सचिवालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए. पी. सिंह भी सम्मिलित हुए।

रेडक्रास ने ‘‘अपना घर’’ के वृद्वों को वितरित किये कंबल

30 जनवरी को गांधीजी की पुण्य तिथि के अवसर पर शहर में पढ रही भीषण ठंड से बचाव के चलते भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा चलाये जा रहे कंबल बांटने अभियान के तहत आज गौराजन उत्थान व कल्याण संस्था, द्वारा सर्वधर्म कोलार, भोपाल में संचालित ‘‘अपना घर’’ में वृद्वजनों को कम्बल वितरित किये गये। इस अवसर पर रेडक्रास के चेयरमैन आशुतोष पुरोहित, जनरल सेक्रेटरी डाॅ. प्रार्थना जोशी, प्रबंध समिति सदस्य डाॅ. एल.एन. शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी श्री आर.के. जैन, अपना घर की संचालक माधुरी एवं पदाधिकारी मौजूद थे।  

दो मिनिट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि

राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की पुण्‍य-तिथि पर पुलिस मुख्‍यालय में भी अमर शहीदों को याद किया गया। पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी सहित पुलिस मुख्यालय के अन्‍य अधिकारियों और कर्मचारियों ने 30 जनवरी को प्रात: 11:00 बजे सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों का पुण्‍य स्‍मरण किया और उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 6 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को विदाई

पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जनवरी में सेवानिवृत्‍त एवं स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले 6 कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने शनिवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक जौहरी ने सभी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।

आलोक शर्मा ने की मिंटो हाल एवं लालघाटी का नाम बदलने की मांग

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज पुरानी विधानसभा स्थित मिण्टो हॉल प्रांगण में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

‘लोकरंग’ में हुईं रंगारंग प्रस्तुतियाँ

भोपाल में आयोजित ‘लोकरंग’ उत्सव में आज उल्लास के अंतर्गत रवींद्र भवन सभागार में बच्चों की फिल्मों – गट्टू (हिन्दी) 2011-निर्देशक -राजन खोसा एवं गऊरू-जर्नी ऑफ करेज 2016- निर्देशक -राम किशन चोयल का प्रदर्शन किया गया| 

निराश्रित बच्चो को रेडक्रास ने बांटे कंबल

भोपाल शहर मे पढ रही भीषण ठंड से बचाव को लेकर भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा चलाये जा रहे कंबल बांटने अभियान के तहत आज बाल निकेतन स्थित निराश्रितो बच्चो को रेडक्रास ने कंबल वितरण किये।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today