Category Archives: मध्य प्रदेश

प्रधान आरक्षक राजेन्द्र चौधरी का पैसा लेते वीडियो हुआ वायरल

मैंहर उप जेल में प्रधान आरक्षक राजेन्द्र चौधरी का पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ. जेल में बंद बंदियों से मुलाकात करने आये परिजन से पैसो की मांग की थी. बंदी तक जरूरत का सामान पहुचाने एव मुलाकात के नाम पर हो रही जेल में वसूली।

BJP के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ समर्थकों समेत गिरफ्तार

भोपाल में हुक्का बार में आज समर्थकों समेत तोड़ फोड़ करने का मामला, घटना भोपाल के किलोल पार्क के पास जंकयार्ट कैफे अंगीठा की है। जहां दर्जनों की संख्या में हाथों में डंडे और क्रिकेट बैट लेकर कार्यकर्ता हुक्का लाउंज में पहुंचे और तोड़फोड़ की। भोपाल के श्यामला हिल्स थाने का मामला।

जो सीखा उसे जमीन पर उतारें, वक्ताओं ने किया विधायकों से आह्वान

भारतीय जनता पार्टी की पहचान ‘पार्टी विथ डिफरेंस’ की रही है, इस पहचान को बनाए रखने के लिए काम करें। अंत्योदय हमारा लक्ष्य है और सुशासन हमारा मंत्र है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप सभी ने दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जो कुछ भी सीखा है, उसे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जमीन पर उतारें। समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ पहुंच सके, यह सुनिश्चित करें। यह आह्वान दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में वक्ताओं ने पार्टी के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों से किया। समापन सत्र को प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित किया एवं सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने की।

प्रबुद्ध नागरिक भी ट्रैफिक वार्डन के रूप में आगे आएं – सिंधिया

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये हमें नए सिरे से ट्रैफिक प्लान बनाना होगा। केवल शासन और प्रशासन के माध्यम से ही नहीं बल्कि समाज के प्रबुद्ध लोगों को जोड़कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगा। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिये ट्रैफिक वार्डन शहर के प्रमुख लोगों को बनाया जाए। ट्रैफिक वार्डन के रूप में मैं स्वयं भी शामिल रहूँगा।

शराब पीने के बाद तीन दिन में 4 मौत

छतरपुर (परेथा गांव) में तीन दिन में 4 मौतों से हड़कंप है. 4 मौतों से जिला प्रशासन में हड़कंप है. 1 गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती है. 2 की गांव में, 2 की जिला अस्पताल में हुई है. मौत,शराब पीने के बाद हुई है. मौते,शराब पीने के बाद लोगो की नजर हुई थी. धुंधली,घटना के बाद कलेक्टर एसपी और डीआईजी ने गांव का दौरा किया. जहरीली शराब से लोगो की मौत होने की आशंका किया. ,हरपालपुर थाना के परेथा गांव की घटना,स्वास्थ्य टीम और पुलिस मौके पर है

‘गमक’ अन्तर्गत नाटक ‘भिखारीनामा’ का मंचन

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित गमक श्रृंखला की सप्ताहांत प्रस्तुतियों के अंतर्गत रवींद्र भवन में भिखारी ठाकुर रंगमन्डल, छपरा (बिहार) के कलाकारों द्वारा श्री जैनेन्द्र दोस्त के निर्देशन में महान रंगकर्मी भिखारी ठाकुर के जीवन पर एकाग्र नाटक ‘भिखारीनामा’ का मंचन किया गया|    

राजा को सारी संपत्ति प्रभु की ही मानना होगी- मैथलीशरण महाराज

सेठ लक्ष्मणदास- पार्वती देवी स्मृति राम कथा की द्वितीय व तृतीय संध्या पर गुरूदेव कहते हैं, जब राम वनगमन वियोग में समस्त नर-नारी कहते हें। ऐसा ऐश्वर्य व सुख हमें नहीं चाहिए जहां प्रभु राम नहीं हैं, तब भरत जी कहते हैं नहीं सब संपत्ति रघुवर की हैं मैं और आप उसके रखवाले हैं।
बस यही सूत्र महाराज श्री कहते हैं समस्त पीठाधीश्वरों (पदों पर बैठे प्रमुखों) को समस्त कोसों को ग्राम-नगर-शहर राज्य व राष्ट्र के जन-जन का समझना होगा न कि अपने सुख व ऐश्वर्य के साधन के रूप में।

संगठन को रोल मॉडल बनाने का संकल्पः विष्णुदत्त शर्मा

मध्यप्रदेश में पार्टी का संगठन पूरे देश में आदर्श माना जाता रहा है। बीते समय में कई परिवर्तन हुए हैं और इस बदले हुए परिदृश्य में प्रदेश के संगठन को रोल मॉडल बनाने का संकल्प हमने लिया है और इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस संकल्प की पूर्ति किस तरह की जा सकती है, इसे लेकर जनप्रतिनिधियों और विधायकों से प्रशिक्षण वर्ग में चर्चा की गई है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को उज्जैन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है। प्रशिक्षण वर्ग में विधायकों और जनप्रतिनिधियों को यह भी बताया गया है कि सत्ता में रहते हुए मन में कार्यकर्ता भाव को किस तरह बनाकर रखा जा सकता है।

प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में वक्ताओं ने किया विधायकों से आह्वान

भारतीय जनता पार्टी की पहचान ‘पार्टी विथ डिफरेंस’ की रही है, इस पहचान को बनाए रखने के लिए काम करें। अंत्योदय हमारा लक्ष्य है और सुशासन हमारा मंत्र है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप सभी ने दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जो कुछ भी सीखा है, उसे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जमीन पर उतारें। समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ पहुंच सके, यह सुनिश्चित करें।

मीडिया के हर माध्यम से आदिवासी वर्ग को जोड़ने की आवश्यकता है: भूपेन्द्र गुप्ता

प्रदेश कांगे्रस आदिवासी कांगे्रस द्वारा आज प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में वैचारिक एवं बौद्विक मंथन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। आदिवासी कांगे्रस के अध्यक्ष अजय शाह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में आदिवासी कांगे्रस के पदाधिकारियों एवं आदिवासी समाज को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये तथा आदिवासी वर्ग की समस्याओं से उपस्थितजनों को अवगत कराया। 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today