Category Archives: मध्य प्रदेश

खजुराहो नृत्य समारोह मंदिर प्रांगण में होगा

खजुराहो-अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त 47 वां खजुराहो नृत्य समारोह 2021नए रूप में प्रस्तुत होने जा रहा है अब से यह समारोह पश्चिमी मंदिर समूह के अंदर मंदिर के प्लेटफार्म पर होगा,जिसमें मंदिर की आभा के बीच नृत्यों का प्रदर्शन किया जाएगा,जिससे दर्शकों को अलग अनुभूति का अहसास होगा,जिसके लिए जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के प्रयास से भारतीय पुरातत्व विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है.

मुख्यमंत्री ने सीधी के विभिन्न गांवों में पहुंच दुर्घटना के पीडि़तों को दी सांत्वना

सीधी जिले में सरदा पटना गांव में 16 फरवरी को भीषण बस दुर्घटना में 50 यात्रियों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले के विभिन्न गांवों का दौरा करके दुर्घटना में मृतकों के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी।

मध्यप्रदेश में परिवहन माफिया सक्रिय है: कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सीधी हादसे को लेकर ट्वीट में मध्यप्रदेश सरकार को घेरा। उन्होने ट्वीट में कहा है कि प्रदेश के राजमार्गों पर , सड़कों पर ,अनफ़िट , बग़ैर फ़िटनेस , बग़ैर परमिट , बग़ैर बीमे के , क्षमता से अधिक यात्रियों को पशुओं की भाँति ठूँस-ठूँस कर , बग़ैर स्पीड गवर्नर के , सेकडो बसे दुर्घटनाओं को खुला न्यौता देते हुए तेज गति से सरपट दौड़ रही है।

आने वाले समय में रेडियो रियल गेम चेंजर साबित होगाः प्रो. के.जी. सुरेश

लोक प्रसारक के रूप में रेडियो की भूमिका सबसे अहम है और आने वाले समय में यह रियल गेमचेंजर साबित हो सकता है। रेडियो की लोकप्रियता बढ़ाने में प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का भी बहुत बड़ा योगदान है। एफएम चैनलों ने भी रेडियो की प्रासंगिकता को बनाए रखने और लोगों के दिलों स्थापित करने में महती भूमिका निभाई है।

आरिफ मसूद ने निकाली अनुरोध रैली

पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दामों में भारी बढ़ोत्तरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ जी के आव्हान पर 20 फरवरी को आयोजित प्रदेश बंद को लेकर भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद ने आज राजधानी भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अपने कार्यकर्ता साथियों के साथ अनुरोध रैली निकालकर बंद को सफल बनाने के लिए नागरिकों से अनुरोा किया।

फरार आरोपियों के लिए इनाम

छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा आईपीसी की विभिन्न धाराओं में पंजीबद्ध फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है, जिसके तहत आरोपी नित्तू सिंह पिता देवी सिंह 22 वर्ष, जितेन्द्र सिंह पिता जगपाल सिंह 35 वर्ष, गनेश सिंह पिता सुम्मेर सिंह 36 वर्ष, बबलू सिंह पिता चतुर सिंह 40 वर्ष सभी निवासी ग्राम कांटी तथा रानूराज पिता प्रतिपाल सिंह 25 वर्ष निवासी सीगोन छतरपुर और दिलीप निवासी हीरापुर जिला झांसी उत्तर प्रदेश गठित अपराध करने के बाद फरार हैं। जिनकी उपयुक्त सूचना देने वाले व्यक्ति/व्यक्तियों को घोषित पुरस्कार दिया जाएगा। 

दिव्यांग बच्चों की खेलकूद-सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नौगांव दिव्यांग बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान कर प्रोत्साहित करने के लिए हर बर्ष तीन स्तरों पर शिक्षा विभाग द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है।स्कूल स्तर पर चयनित छात्रों को जनपद स्तर पर शामिल किया जाता है। जनपद स्तर पर जो दिव्यांग छात्र विजेता रहतें हैं,उनके लिए जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है।

स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत ही दिया जाएगा विधानसभा में प्रवेश: प्रमुख सचिव

22फरवरी से विधानसभा के ​प्रस्‍तावित बजट सत्र की तैयारियों की समीक्षा बैठक विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह ने ली। इस बैठक में सचिवालय के सदन  एवं राजधानी परियोजना से संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये गए।

एमपी के 33 IAS अफसर जाएंगे मसूरी

कोरोना काल में लंबे समय से टल रही आईएएस अफसरों की इंडक्शन ट्रेनिंग अप्रैल-मई माह में होंने जा रही है। इसमें मध्यप्रदेश के 336 अफसर शामिल होंगे।

बस नहर में गिरी, हादसे में 47 मृत

सीधी से सतना जा रही बस नहर में गिरी. हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 47 हुई। बस में 60 लोग सवार थे। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन के निर्देश पर सीधी दुर्घटना में बस क्रमांक mp 19 P 188 स्थाई परमिट फिटनेस यथा ड्राइवर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. शेष जांच जारी है. सीधी बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 47 हुई। कुछ देर पूर्व तकरीबन 6:30 बजे फिर 2 शव पिपरांव तिराहे के पास नहर में पाए गए हैं जिसमें एक तकरीबन डेढ़ साल का बच्चा तथा एक 18 साल की युवती का शव बरामद हुआ है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today