Category Archives: मध्य प्रदेश

3 मार्च को युवक कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव

आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न हुई।आज से प्रारंभ बजट सत्र को लेकर इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा कि आज राज्यपाल जी का अभिभाषण हुआ ,उसमें जनहित के मुद्दों का भाव था ,ना महिलाओं पर अत्याचार पर बात थी ,न किसानों की दुर्दशा पर बात थी ,ना रोजगार पर बात थी लेकिन इसके माध्यम से गुमराह करने की कोशिश की गई।कई बार प्रधानमंत्री का नाम इसमें लिया गया।

इंदौर के डीएनएस अस्पताल में लिफ्ट के गिरने की घटना, कमलनाथ सहित सभी नेता सुरक्षित

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आज इंदौर के डीएनएस अस्पताल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर पटेल की तबीयत देखने जाते के समय लिफ्ट के गिर जाने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण , यह सुरक्षा में बड़ी लापरवाही व चूक ,इसकी जांच हो और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई हो।

अध्यक्ष पद की गरिमा को देखते हुए अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेंगे: कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की इंदौर में मीडिया से चर्चा: -विधानसभा अध्यक्ष के लिए हमेशा से परंपरा रही है कि अध्यक्ष सत्ताधारी दल का होता है और उपाध्यक्ष विपक्ष का होता है।पिछली बार जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी , भाजपा ने इस परंपरा के विपरीत अपना उम्मीदवार खड़ा किया।तब हमने उनसे आख़री मिनट तक कहा था कि आप इन परंपराओं को समाप्त मत करें लेकिन उन्होंने परंपराओं को नहीं माना लेकिन उन्होंने जब नहीं माना तो हमने मतदान करवाया , जब उन्होंने इस परंपरा का निर्वहन नहीं किया ,तब हमने यह निर्णय लिया कि अब हम उपाध्यक्ष के लिए भी अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे ,हमें मजबूर होकर उपाध्यक्ष का भी उम्मीदवार खड़ा करना पड़ा।

महाराष्ट्र में एक बार फिर पूर्ण लोक डाउन के आसार

महाराष्ट्र में कोरोना से हुई 35 मोत के बाद। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सख्त नजर आए। महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों को सभा व रैली निकालने प्रतिबंध के साथ आठ दिन की चेतावनी दी। अगर कोरोना गाइड लाइन का पालन करने में किसी ने भी लापरवाही की तो आठ दिन बाद फिर से महाराष्ट्र में पूर्ण लोक डाउन लगाया जाएगा।

अब किसी भी सार्वजनिक समारोह में भोजन नहीं करूंगा: गोविंद राजपूत

सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के आवास पर वसंत पंचमी के मौके पर आयोजित भोज का फोटों सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मंत्री गोविंद राजपूत को धक्का लगा। मैंने अपनी अंतरात्मा से निर्णय लिया हूँ कि एक साल तक अब किसी भी सार्वजनिक समारोह में भोजन नहीं करूंगा. विधायक दल की बैठक में जाऊंगा लेकिन वहां भी भोजन नहीं करूंगा

गंज के समीप १५०० किग्रा महुआ लाहन ६० लीटर हाथभट्टी से बनी मदिरा बरामद

नौगांव थाना क्षेत्र के गर्रोली में भी हुई कार्यवाही. हरपालपुर में कार्यवाही करने के बाद आबकारी पुलिस और राजस्व की टीम नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गर्रोली पहुंची। जहां एकबार फिर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश बॉर्डर गंज ग्राम के समीप १५०० किलोग्राम महुआ लाहन ६० लीटर हाथ भट्टी से बनी हुई मदिरा बरामद हुई।

प्रदेश अध्यक्ष 23 कटनी एवं 24 को सतना प्रवास पर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 23 को कटनी एवं 24 फरवरी को सतना प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बूथ अध्यक्षों एवं विद्वतजन सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट में संवाद करेंगे।

विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से विधानसभा में सर्वदलीय बैठक संपन्‍न

मध्‍यप्रदेश विधान सभा के सामयिक अध्‍यक्ष श्री रामेश्‍वर शर्मा की अध्‍यक्षता में आज विधान सभा भवन में सर्वदलीय बैठक संपन्‍न हुई.बैठक में विधान सभा के बजट सत्र हेतु प्रस्‍तावित कार्यों को सुचारू-रूप से निष्‍पादित किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया ।

कमलनाथ इंदौर में कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में शामिल होंगे

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कल 21 फरवरी , रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी इंदौर में कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में शामिल होंगे।

जनहित की यह लड़ाई जारी रहेगी : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज जारी एक बयान में बताया कि महंगाई से राहत दिलाने के नाम पर भाजपा सत्ता में आई थी लेकिन सत्ता में आते ही वह महंगाई बढ़ाने वाली सरकार बन चुकी है। पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर वृद्धि हो रही है, पिछले 11 दिनों से लगातार इनके दामों में वृद्धि हुई है, वहीं रसोई गैस के दाम भी फरवरी माह में ही दो बार 75 रुपये बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today