Category Archives: मध्य प्रदेश

भाजपा कैडरबेस पार्टी, बूथ अध्यक्ष इसकी ताकत : शर्मा

 हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ताकतवर गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हमेशा कहते है कि भारतीय जनता पार्टी अगर देश का सबसे बड़ा दल बना है, तो वह हमारे बूथ अध्यक्षों की मेहनत से बना है। भारतीय जनता पार्टी कैडरबेस पार्टी है और इसकी ताकत बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता है। इन्हीं की मेहनत के कारण हमारा बूथ मजबूत होता है। इसलिए हमारा नारा है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता।

खजुराहो महोत्सव: लोकरंजन की प्रस्तुति

खजुराहो महोत्सव में आदिवासी लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा लवकुशनगर में बुधवार को लोकरंजन कार्यक्रम की प्रस्तुति के तहत कहरवा, भजन, फाग, लोकगीत, कछियाई, ढिमरयाई, दिवारी तथा आल्हा गायन की प्रस्तुतियां की गई। इन प्रस्तुतियों को स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

26 को बसों की हड़ताल

छतरपुर जिला बस आपरेटर ऐसोसिऐशन छतरपुर की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें बस आपरेटर ऐसोसिऐशन ने सरकार से अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में चर्चा की। एवं देश व्यापी केट के बन्द के समर्थन में एवं प्रदेश यूनियन के आहवान में 26 फरवरी को हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। 

वरिष्ठ गीतकार ओम प्रभाकर नहीं रहे

वरिष्ठ गीतकार, साहित्यकार ओम प्रभाकर का मंगलवार शाम निधन हो गया। उन्हें प्रतिष्ठित भवभूति अलंकरण सहित हिंदी साहित्य के कई बड़े सम्मान दिए गए थे। उन्हें नवगीत विधा के उन शुरुआती गीतकारों में गिना जाता है, जिन्होंने इस विधा को नई पहचान दी। साठ के दशक से बीते कुछ साल पहले तक वे निरंतर लिखते रहे।

धरने-प्रदर्शन पर प्रतिबंध

भोपाल जिला क्राइसिस मैनेजमेंट गु्रप की बैठक कलेक्टर अविनाश लवानिया की अध्यक्षता में आज हुई, जिसमें तय किया गया है कि आगामी आदेश तक धरने-प्रदर्शन पर भोपाल में प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक आयोजन और मेले के लिए पहले से जिन्हें अनुमति दे दी गई है, उन्हें कोविड प्रोटोकाल के तहत आयोजन करना होगा, लेकिन आगामी आदेश तक आज के बाद से सार्वजनिक आयोजन व मेले के लिए नई अनुमति नहीं दी जाएगी।

महाराष्ट्र से आने वाले व्यक्तियों की होगी थर्मल स्केनिंग

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा स्थित उनके कक्ष में जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में भोपाल में बढ़ते कोरोना केसेस को देखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

मुख्यमंत्री-मंत्रियों के सरकारी बंगलों की साज सज्जा और मरम्मत पर 4.54 करोड़ खर्च

बीते 10 माह में 4 करोड़ 54 लाख रुपये से अधिक मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सरकारी बंगलों की साज सज्जा और मरम्मत पर खर्च। सरकार का विधानसभा में लिखित जवाब।

निकाय चुनाव में जीत हासिल कर कार्यकर्ता देंगे कमलनाथ की चुनौती का जवाबः विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा उपचुनाव के समय कहा था कि हमारा टारगेट भारतीय जनता पार्टी का संगठन है। उसके बाद हाल ही में उन्होंने कांग्रेस की बैठक में भी यही बात कही है। इससे दो संकेत मिलते हैं। पहला तो यह कि कमलनाथ ने अभी से निकाय चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। और दूसरा यह कि उन्होंने अभी से इस हार का ठीकरा कार्यकर्ताओं के सिर फोड़ने की तैयारी कर ली है। भाजपा का कार्यकर्ता डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के रास्ते पर चलता है, जिन्होंने पं. नेहरू को की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा था कि हम उस मानसिकता को ही समाप्त कर देंगे, जो जनसंघ को खत्म करने की बात करती है। हमारे कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपचुनाव में भी टीम भावना से काम करते हुए कमलनाथ की चुनौती का जवाब दिया था और अब निकाय चुनावों में भी हमारे कार्यकर्ता प्रचंड जीत दर्ज कर इस चुनौती का जवाब देंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को कटनी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

*चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहता है भाजपा कार्यकर्ता*

                श्री शर्मा ने कहा कि केडर बेस्ड पार्टी होने के कारण भाजपा संगठन हमेशा चुनाव के मूड में रहता है। सभी प्रकार के चुनावों के लिए भाजपा का कार्यकर्ता सदैव तैयार और तत्पर रहता है। हमारा मूलमंत्र है,  बूथ जीता तो चुनाव जीता। इसलिए आज बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण के अभियान में हमारा संगठन मजबूती से काम कर रहा है और भाजपा नेतृत्व का हमेशा प्रयास रहता है कि बूथ के कार्यकर्ता को अधिक प्रभावी तरीके से चुनाव में कैसे उतारें। इस संबंध में मैं भी कटनी के कार्यकर्ताओं से बातचीत करूंगा। उन्होंने कहा कि मंडलों की बैठक की तरह ही बूथ स्तर की बैठकें भी होंगी। एक बूथ के अध्यक्ष के घर वहां की बूथ समिति की बैठक होगी जिसमें बूथ को कैसे सशक्त बनाया जाये, इस विषय पर चर्चा होगी।

*जनता की सोच से तैयार होगा भाजपा का घोषणा पत्र*

                श्री शर्मा ने कहा कि कटनी में प्रबुद्धजनों की बैठक है, जिसमें स्थानीय आवश्यकताओं पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि नगरनिकायों के लिए पार्टी का जो घोषणा पत्र होगा,  वह भाजपा का नहीं बल्कि जनता की सोच से, जनमत से तैयार होगा। क्षेत्र के विकास के लिए प्रबुद्धजन क्या चाहते हैं, इसका समावेश पार्टी के घोषणा पत्र में किया जाएगा। सभी नगरीय निकायों के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जनता की राय पर ही आधारित होगा। 

योजनाओं के लाभ लोगों तक पहुंचाएंगे, संपर्क करेंगे

                श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाई गई आयुष्मान योजना में पूरे देश के गरीबों परिवारों को 5 लाख तक की आर्थिक सहायता मिल रही है। कटनी एवं पन्ना में भी बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड बने हैं। हमारा यह प्रयास है कि जो लोग आयुष्मान कार्ड नहीं ले पाए हैं, उन तक यह कार्ड पहुंचे। श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लोगों के जीवन में अनेक प्रकार बदलाव आए हैं। हम प्रत्येक बूथ पर ऐसे लोगों से संपर्क का अभियान चलाएंगे।

*विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव*

                श्री शर्मा ने कहा कि हमने प्रयास किया था कि 40 वर्ष की आयु वाले ही मंडल अध्यक्ष बनें। भारतीय जनता पार्टी एक सिस्टम पर चलती है और सभी जगहों पर इसका पालन हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी है। हमारा प्रयास है कि हर समाज,  वर्ग और संगठनों से बातचीत की जाए और उसके आधार पर ही चुनाव की रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि पहले भी हम 16 नगरनिगम जीते थे, अब फिर जीतेंगे। नगरपालिकाओं में भी हम इसी प्रकार कार्य करने का प्रयास करेंगे। यही हमारे जीतने का मुख्य फार्मूला है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पूरी पार्टी उतरेगी और प्रतिबद्ध होकर उतरेगी। पार्टी विकास के मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ेगी।

प्रबुद्धजनों के सुझाव के आधार पर घोषणा पत्र तैयार करेगी भाजपा : विष्णुदत्त शर्मा

नगरीय निकायों का बेहतर विकास कैसे हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध जनों के सुझाव के आधार पर नगरीय निकाय का घोषणा पत्र तैयार करेगी। नगरीय निकायों में प्रबुद्धजनों के सुझाव लिए जाएंगे और इसके लिए एक सुझाव नंबर भी जारी करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही। सम्मेलन में प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष राम रतन पायल मंचासीन थे।

ब्रिटेन व भारत के दिग्गजों ने किया राधारमण वेबीनार को संबोधित

डाटा साइंस एक हाइली पेड करियर आॅप्शन है। डाटा साइंटिस्ट अनस्ट्रक्चर्ड विशाल डाटा को समझने और उसके विश्लेषण काम काम करता है। डाटा साइंस की पढ़ाई कर विद्यार्थी डाटा साइंटिस्ट, डाटा एनालिस्ट, डाटा इंजीनियर, बिजनेस इंटेलीजेंस एनालिस्ट अथवा मार्केटिंग एनालिस्ट के रूप में करियर बना सकते हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today