Category Archives: मध्य प्रदेश

भ्रष्ट पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी को पांच साल की कठोर कैद

छतरपुर विभाग के कर्मचारी की शिकायत को रफा दफा करने के एवज में पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी ने रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथो रिश्वत लेते डाॅक्टर को पकड़ा था। कोर्ट ने आरोपी डाॅक्टर को पांच साल की कठोर कैद के साथ 25 हजार रुपए के जुर्माना की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के बाद डाॅक्टर को जेल भेज दिया गया।

विधान सभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्‍न

विधान सभा अध्‍यक्ष गिरीश गौतम के सभापत्तिव में आज यहां कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्‍न हुई । बैठक में बजट सत्र के काम-काज के संबंध में विचार-विमर्श हुआ ।

मध्य प्रदेश में 4 मार्च से शुरू होगी गैर राजनीतिक किसान महापंचायत

केंद्र सरकार के तीनों काले कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर हो रहे विश्व के सबसे बड़े किसान आंदोलन की आहट अब मध्यप्रदेश में सुनाई देगी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह की पहल पर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में गैर राजनीतिक किसान महापंचायत आयोजित की जा रही हैं। इन किसान महापंचायतों का मूल उद्देश्य मध्यप्रदेश के किसानों को कृषि कानूनों की वास्तविकता बताकर उन्हें जागृत करना है।

कल से प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा शुरू

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार मण्डल के स्टेशनों में प्रवेश हेतु आवश्यकतानुसार प्लेटफार्म टिकट जारी किया जाना है। जिसके अनुपालन में कल 04.03.2021 से भोपाल मण्डल के स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट सुविधा शुरू की जा रही है।

प्रथम प्रधानमंत्री के चरित्र हनन का प्रयास मूर्ति भंजन का निकृष्ट प्रयास-कांग्रेस

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर मंत्री विश्वास सारंग का बयान घटिया राजनीति का हिस्सा है। समूचे देश में महापुरुषों के चरित्र हनन के जो निकृष्ट प्रयास किए जा रहे हैं। उसी साजिश का यह हिस्सा प्रतीत होता है ।

कृषि व संबद्ध क्षेत्र के 35,353 करोड़ के बजट से किसानों की सुदृढ़ होगी स्थितिः चौधरी

मध्यप्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र के कार्यों के लिये 35,353 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया है, इससे राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही।

पंचतत्व में विलीन हुए सांसद नंदकुमार सिंह चौहान

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान और जन-जन के नंदू भैया की पार्थिव देह बुधवार दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गई। नंदू भैया के पैत्रृक नगर शाहपुर में धार्मिक रीतिरिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे हर्षवर्धनसिंह चौहान ने उन्हें मुखाग्नि दी। इसके पूर्व स्व. नंदू भैया की अंतिम यात्रा उनके पैत्रृक निवास से निकली। इस दौरान अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन करने, उन्हें विदाई देने समूचा शाहपुर सड़कों पर जमा हो गया। नंदू भैया अमर रहें के नारों से आसमान गूंज उठा।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद जी, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, थावरचन्द गेहलोत, फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन अपने प्रिय नेता नंदू भैया की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

प्रावधान व प्रस्तावित से भरा हुआ बजट: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार के आज पेश बजट को झूठ का पुलिंदा, आंकड़ों का मायाजाल, दिशाहीन व बेहद निराशाजनक बताते हुए कहा कि यह बजट केवल प्रावधान और प्रस्तावित से भरा हुआ है।

बुरहानपुर में स्थित गृह ग्राम शाहपुर में बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद स्व. नंदकुमारसिंह चौहान की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लाई गई। जहां पार्टी के पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान को अंतिम विदाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी समेत पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट का बयान बजट आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का है । किसी तरह के टेक्स में व्रद्धि नही की गई है ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today