Category Archives: मध्य प्रदेश

जान बचाने वाले इंजक्शन की कालाबाजारी नहीं रोक पा रही सरकार: अजयसिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने आरोप लगाया है कि लोगों की जान बचाने वाले रेमडेसिविर इंजक्शन की प्रदेश में हो रही कालाबाजारी को रोकने में शिवराज सरकार निष्क्रिय है| वह कालाबाजारियों के साथ खड़ी दिख रही है| अस्पतालों में आक्सीजन की किल्लत पहले से ही चल रही है और अब रेमडेसिविर बाजार से गायब है|

छग के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से चर्चा कर मप्र के लिए ऑक्सीजन मात्रा बढ़ाने का आग्रह

कैबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव से चर्चा कर मध्यप्रदेश के लिए ऑक्सीजन मात्रा बढ़ाने का आग्रह किया। सुश्री ठाकुर ने फोन पर श्री सिंहदेव से कहा कि मरीजो की संक्या को देखते हुए भिलाई से आने वाली ऑक्सीजन की मात्रा में यदि बढ़ोतरी की जाती है अधिक लोग स्वास्थ्य हो सकेंगे।

अजय विश्नोई ने सीएम को दिखाया कोरोना का आईना

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विश्नोई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिखाया कोरोना का आईना। कहा, 16 लाशें कोरोना की आज जबलपुर में हमने देखी है आप बोल रहे 1-2 मर रहे। कहा, आप जबलपुर में ढाई सौ केस आने की बात कह रहे, मैं कह रहा 600 केस आ रहे। इसी तरह तमाम आंकड़ेबाजी पर विश्नोई ने सरकार को घेरा।

कोविड इलाज के लिए बेड और भर्ती होने की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी

कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर भोपाल में कॉविड इलाज के लिए अस्पतालों में बेड और उपचार के लिए भर्ती होने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। भोपाल में कोविड मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में उपलब्धता और खाली बेड की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम के नंबर जारी कर दिए गए है। कोई भी व्यक्ति 24×7 इन नंबरों 0755 – 2704225, 2704201 पर फोन करके अस्पतालों में खाली बेड और एडमिशन के लिए जानकारी प्राप्त कर सकता है।

सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी की जाए: पीसी शर्मा

 पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने कलेक्ट्रेट में आयोजित क्राइसेस मैनेजमेंट की आन लाइन बैठक में शामिल होकर कई महत्वपूर्ण सुझाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस एवं प्रमुख सचिव मोहम्मद सुलेमान लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा की उपस्थिति में दिए। विधायक शर्मा ने बैठक में सुझाव देते हुए कहा कि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट 7 दिनों तक नही आ रही है जांच की रिपोर्ट जल्द आये इसके लिए मुख्यमंत्री जी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें।  सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी की जाए.

युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक दमोह में आयोजित

युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दमोह के कृष्णा पैलेस में आयोजित की गई।प्रतिमह आयोजित हो रही प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक को उपचुनाव के दृष्टिगत रखते हुए इस बार दमोह में आयोजित किया गया था,जिसमे युवा कांग्रेस के प्रदेश के पदअधिकारी,जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारीगण उपस्तिथ हुए,आज की इस बैठक में मुख्यरूप से दमोह में चुनाव संचालन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने फीडबैक रखे,साथ ही विगत माह जिलेवार हुए आंदोलन एवं अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में तय हुआ की प्रदेश के हर जिले में आगमी नगरीय निकाय चुनाव से पूर्व 1 बूथ 10 युथ कार्यक्रम चलाया जाएगा। साथ ही संग़ठन के जिला एवं विधानसभा स्तर पर रिक्त पदों पर नियुक्तियों किया जाएगा।

महाकाल मंदिर में विश्व भर में कोरोना से मुक्ति के लिए 11 दिवसीय महायज्ञ शुरू

विश्व प्रसिध्द बाबा महाकाल मंदिर में विश्व भर में छाए कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य महामारी से मुक्ति दिलवाना है, इस यज्ञ में एक बैठक में 11 दिन में 70 पुजारी पुरोहित पूरा करेंगे ।

महेश जोशी का आज भोपाल में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय महेश जोशी का आज भोपाल में रात्रि 10 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा कल 10 अप्रैल , शनिवार को उनके इंदौर स्थित निवास E-1 ओल्ड पलासिया से दोपहर 1:00 बजे निकलकर रामबाग मुक्तिधाम जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय नाइजीरियन युवक सायबर सेल इन्दौर की गिरफ्त में

सोशल मीडिया पर युवती एवं महिलाओं से गहरी दोस्ती कर उनको महंगे विदेशी उपहार का झॉसा देकर लाखों रूपये की धोखाधडी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के सदस्य नाइजीरियन युवक को इंदौर की सायबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक सायबर सेल श्री योगेश चौधरी के मार्गदर्शन में सायबर पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।

परिणाममूलक विधायी कार्य में विधानसभा समितियों की भूमिका महत्‍वपूर्ण: गौतम

मध्‍यप्रदेश विधान सभा अध्‍यक्ष गिरीश गौतम ने कहा है कि निष्‍पक्ष, निर्मल और परिणाम मूलक विधायी कार्य-संचालन आदर्श लोकतांत्रिक प्रणाली की पहली आवश्‍यकता है । इससे लोकतंत्र को सही और स्‍वस्‍थ रूप मिलता है । वस्‍तुत: परिणाम मूलक विधायन से लोकतंत्र की सफलता सुनिश्चित होती है, जिसमें विधान सभा समितियां  महती भूमिका का निर्वहन करती हैं ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today