Category Archives: मध्य प्रदेश

राज्यपाल ने भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया

प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री मांगूभाई छगनभाई पटेल ने आज सुबह 11:00 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का विधि विधान से पूजन अर्चन किया । पूजन पंडित घनश्याम शर्मा द्वारा करवाया गया ।

ग्वालियर में सिख धर्म के छठ में गुरु श्री हरगोविंद सिंह जी का शताब्दी समारोह

ग्वालियर में सिख धर्म के छठ में गुरु श्री हरगोविंद सिंह जी का शताब्दी समारोह विश्व स्तर पर मनाया जाएगा. देश के विभिन्न कोनों से सिख नेताओं की बैठक पदम श्री संत बाबा सेवा सिंह के निर्देशन में हुई. ग्वालियर से अमृतसर की हवाई सेवा शुरू करने की केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादितया सिंधिया से मांग की मांग उठी.

दीनदयाल समिति का जुमला डूबते को तिनके से बचाने का प्रयास: गुप्ता

दीनदयाल समितियों में भारी मात्रा में भाजपाइयों की भर्ती असंतोष और अस्थिरता से गुजर रही सरकार का डूबते को तिनके से बचाने का प्रयास मात्र है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि उस दीनदयाल कार्यक्रम के नाम पर भाजपा अपने ढोलते हुए जहाज को स्थिर करने की कोशिश कर रही है जिस कार्यक्रम की 16 में से आधे से अधिक योजनाएंबंद हो चुकीं हैं। स्वयं 15 साल की शिवराज सरकार उन्हें बंद कर चुकी है।

महदेले ने भगवान पर अपमानजनक ट्वीट कर सनातन धर्म का अपमान किया, भाजपा मौन – रवि सक्सेना

प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं वरिष्ठ प्रवक्ता रवि सक्सेना ने कहा भाजपा की पूर्व मंत्री और प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कुसुम महदेले ने भगवान शिव के शिवलिंग श्रृंगार और पूजा अर्चना पर अश्लील ट्वीट कर देवादिदेव भगवान शिव ही नहीं पूरे हिन्दुधर्मावलम्बियों और सनातन धर्म का अपमान किया है ! उनके इस निकृष्ट आचरण पर पूरी भाजपा मौन क्यों है ?

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार अंत्योदय की दिशा में बड़ा कदम: भगतसिंह कुशवाह

आजादी के बाद से कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के कल्याण की सिर्फ बातें करती रही, किया कुछ नहीं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, उस पर अमल करना भी जानती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार द्वारा हाल ही में किया गया मंत्रिमंडल का विस्तार इसका उदाहरण है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के अनुरूप इस मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग के सांसदों को पहली बार इतनी बड़ी संख्या में प्रतिनिधित्व दिया गया है। मोदी सरकार का यह मंत्रिमंडल विस्तार अंत्योदय की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ऑनलाइन विवाद निवारण का नया अध्याय

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, मध्य प्रदेश पुलिस, विश्व बैंक तथा सामा के संयुक्त तत्वधान में ऑनलाइन विवाद निवारण का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। आज दिनांक 10 जुलाई, 2021 को इस कार्यक्रम का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक द्वारा किया गया। कार्यक्रम मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव तथा पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम पायलट के रूप में भोपाल, जबलपुर व ग्वालियर जिलो में प्रारंभ किया जा रहा है।

सिंधिया के मंत्री बनने पर कांग्रेस ने छोड़े काले गुब्बारे

सवा साल पहले कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के आज केन्द्र सरकार में मंत्री पद के लिए शपथ लेते वक्त मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे छोड़ कर उनका विरोध किया। इन गुब्बारों पर गद्दार सिंधिया, गद्दार सिंधिया परिवार, विभीषण सिंधिया जैसे नारे लिखे गए थे। यह प्रदर्शन राजधानी के करोंद चैराहे पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला और उनके साथियों ने किया। 

अंतर्राज्यीय नक्सल सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश

पुलिस महानिरीक्षक नक्‍सल विरोधी अभियान साजिद फरीद शापू ने जानकारी देते हुये बताया कि विश्वसनीय सूत्र द्वारा गोपनीय सूचना प्राप्त हुयी कि बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्ति दो चार पहिया वाहनों से नक्सलियों को हथियार तथा विस्फोटक सामग्री एवं अन्य उपयोगी सामग्री पहुंचाने के उद्देश्‍य से आऐ हैं मध्‍यप्रदेश पुलिस के द्वारा तत्काल इस सूचना पर कार्यवाही करते हुये उक्त वाहनों की घेराबंदी करते हुए किरनापुर थाना क्षेत्रांतर्गत जंगल क्षेत्र में दोनों संदिग्ध चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ईनाम की उद्घोषणा

पुलिस अधीक्षक, सायबर पुलिस मुख्‍यालय भोपाल द्वारा धोखाधड़ी तथा आई.टी.एक्‍ट के प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दस-दस हजार रूपये नगद पुरस्‍कार की घोषणा की गयी है।

रेडक्रास ने अपना घर के वृद्वाजनों को वितरित किये मास्क और कम्बल

भारतीय रेडक्रास सोसायटी मप्र राज्य शाखा द्वारा कम्बल एवं मास्क बांटने के अभियान के तहत आज कोलार के सर्वधर्म स्थित ‘‘अपना घर’’ के वृद्वों को मास्क एवं कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर रेडक्रास के कार्यालय अधीक्षक गणेश डिबे, जनसम्पर्क अधिकारी राहुल चौबे एवं अपना घर की संचालिका श्रीमती माधुरी मिश्रा एवं उनके पति राजेन्द्र मिश्रा के अतिरिक्त रायपुर से वृद्वाश्रम का निरीक्षण करने पहुंची श्रीमती हेमलता तिवारी मौजूद थीं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today