Category Archives: मध्य प्रदेश

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा श्री संतोष केवट और साथी, नरसिंहपुर का बुन्देली ‘भक्ति गायन’ एवं श्री कृष्णा मालीवाड़ और साथी, मांडू द्वारा ‘भगोरिया नृत्य’ की प्रस्तुति का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल- https://youtu.be/IqicOunaaqc और फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/events/544424696734622/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया| 

राशन कार्ड की पात्रता पर्ची को ही स्थाई कार्ड मान्य किया जाए: पीसी

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने विधायक ने प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में दक्षिण विधानसभा एवं आमजन के मुद्दों को उठाया. पीसी शर्मा ने प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपने विधानसभा क्षेत्र एवं आमजन के मुद्दों को निम्न बिदुओं द्वारा उठाया.

अब कोरोना के नियंत्रणों में छूट, 100 लोगों के साथ शादी में हो सकेगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना समीक्षा के लिए सोमवार को बैठक बुलाई जिसमें निर्देश दिए गए कि प्रदेश में रात दस बजे तक बाजार खुल सकेंगे। शादी समारोह में 100 लोगों को शामिल किया जा सकेगा। इसी तरह अंतिम संस्कार में 50 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे और सिनेमा घर 50 % क्षमता से तक खुल सकेंगे। रेस्टोरेंट अब पूरी क्षमता खुलेंगे। सीएम ने यह जरूर कहा कि कोरोना की स्थिति नियंत्रण में पर सतर्कता जरुरी है।

अब कांग्रेसी भी मानने लगे हिंदू विरोधी हैं दिग्विजय सिंह: तिवारी

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मानसिकता हिंदू विरोधी है। हिंदू मान्यताओं, संस्थाओं तथा संगठनों का विरोध और उन पर हमले दिग्विजय सिंह का स्वभाव बन गया है। भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से यह बात कहती रही है। लेकिन अब कांग्रेस के नेताओं को भी दिग्विजयसिंह का असली चेहरा दिखाई देने लगा है और वे भी यह मानने लगे हैं कि दिग्विजय सिंह हिंदू विरोधी हैं।

दिग्विजय व अन्य कांग्रेसजनों पर दर्ज झूठे प्रकरणों से कांग्रेस आक्रोशित

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह व अन्य कांग्रेसजनों पर दर्ज किए गए झूठे प्रकरणों से कांग्रेस आक्रोशित। पुलिस महानिदेशक के नाम सौंपा ज्ञापन। झूठे प्रकरणों की ख़ारजी व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। संपूर्ण प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी।

आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सासंद विष्णुदत्त शर्मा ने राजनगर विधानसभा के ग्राम खजवा में 3 लोगों सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई 16 लोगों की मौतों को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

रबीन्द्रनाथ टैगोर विवि की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद द्वारा देश भर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों की कोरोना काल में की गईं गतिविधियों के प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भोपाल जिले की समस्त राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों ने कोरोना महामारी से निपटने तथा इसकी चपेट में आए लोगों की सहायतार्थ जो विभिन्न गतिविधियां संपन्न की गईं उनका ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण किया।

विधानसभा का मानसून सत्र 9 अगस्त से

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र नौ अगस्त से शुरू होने जा रहा है। हालांकि यह सत्र बहुत छोटा और चार दिन का ही रखा गया है। नौ अगस्त से मानसून सत्र 12 अगस्त तक होगा जिसमें कुछ महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक और अन्य शासकीय कार्यों के साथ कुछ अन्य कामकाज भी किया जाएगा।

परिजनों के साथ बाजार आये 4 वर्षीय बालक का साथ छूटा, डायल-100 सेवा ने माता-पिता से मिलाया

जिला ग्वालियर थाना डबरा क्षेत्र से एक स्थानीय व्यक्ति ने राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में कॉल कर सूचना दी पशु तिराहे के पास एक 04 वर्षीय बच्चा मिला है जो अपने परिजनों से बिछड़ गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्ति पर ग्वालियर जिले की डायल-100 वाहन क्र.13 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया ।

खंडवा मे दुर्घटना मे पुलिया से नीचे गिरकर घायल युवक को डायल-100 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान

जिला खंडवा के थाना पिपलोद के अंतर्गत भगवानपुरा गाँव के पास एक मोटर साईकिल का एक्सिडेंट हो गया है जिसमे एक युवक गंभीर रूप से घायल है । स्थानीय कॉलर द्वारा राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में यह सूचना प्राप्त हुई ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today