Category Archives: मध्य प्रदेश

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की ओर से सरफ़राज हसन के निर्देशन में यंग्स थिएटर फाउंडेशन, भोपाल के कलाकारों द्वारा ‘नदी प्यासी थी’ का नाट्य मंचन किया गया जिसका प्रसारण विभाग एवं मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित किया गया|  

योग अनुसंधान परिषद में आज 17वां शिविर

भारत और मध्यप्रदेश सरकार के माध्यम से चल रहे मुफ्त वैक्सीन महाअभियान में शहर की अग्रणी संस्था योग अनुसंधान परिषद भी लगातार अपना सहयोग दे रही है। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आज परिसर में  17वां शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 400 लोगों को प्रथम व द्वितीय डोज लगाए जा रहे हैं।

इंटर्नशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा 1 जुलाई से 28 जुलाई (चार सप्ताह) की अवधि में आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत विधि संकाय के 15 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिलाया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मानव अधिकार एवं आयोग की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुये आयोग की गतिविधियों का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।

विधायक पीसी शर्मा का सामूहिक अवकाश पर जा रहे कर्मचारियो की मांगो का समर्थन

प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में सामूहिक अवकाश पर जा रहे हैं कर्मचारियो की मांगो का समर्थन पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने किया है. पीसी शर्मा ने कहा है कि कर्मचारियो की मांगे जायज है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्मचारियों के हितों में कई निर्णय लिए थे इसलिए वर्तमान भाजपा सरकार को भी कर्मचारियों की मांगो पर शीघ्र निर्णय लेकर पूरा करना चाहिए ।

“नदी प्यासी थी” का नाट्य मंचन 29 जुलाई को

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के अंतर्गत गमक ( कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत  दिनाँक 29 जुलाई 2021 को शाम 7 बजे “नदी प्यासी थी”  का नाट्य मंचन किया जाएगा. ये नाट्य मंचन यंग्स थियेटर अकादमी, भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा. आयोजन का लाइव प्रसारण मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के फ़ेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

कांग्रेस – बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 की 50वीं वर्षगांठ मनाएंगी

मध्यप्रदेश कांग्रेस इस वर्ष बांग्लादेश के मुक्ति युद्ध 1971 की 50वीं वर्षगांठ का महोत्सव मनायेगी । बांग्लादेश मुक्ति युद्ध भारत के सैन्य इतिहास का सबसे बेहतरीन क्षण रहा है ।जब भारतीय सेना ने भारत पाक युद्ध में अभूतपूर्व जीत हासिल की । 93000 पाक सैनिकों के विश्व के सबसे बड़े आत्मसमर्पण के साथ तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के राजनैतिक नेतृत्व एवं उनकी दृढ इच्छा शक्ति और भारत की संप्रभुता का परचम लहराया। जिसके कारण बांग्लादेश नामक एक नये राष्ट्र का निर्माण हुआ।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास के कर्मचारियों की माँगो पर तत्काल निर्णय ले: कमलनाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 70 हजार कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए शिवराज सरकार से माँग की है कि वो इनकी माँगो पर तत्काल सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेवे।

लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए जरूरी है दायित्वबोध: गौतम

भारतीय प्रशासनिक सेवा (मध्यप्रदेश संवर्ग) 2020 बैच के परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने मंगलवार को विधानसभा का भ्रमण कर विधायिका एवं विधासभा सचिवालय की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। इस अवसर पर परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने विधानसभा अध्‍यक्ष माननीय श्री गिरीश गौतम से सौजन्‍य भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्‍त किया।

विधानसभा के 44 कर्मचारियों को शासकीय आवास आवंटित

मध्‍यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के 44 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पारी बाहर शासकीय आवास मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा आवंटित किया गया है। मध्‍यप्रदेश विधानसभा के अध्‍यक्ष गिरीश गौतम के प्रयासों से लंबे इंतजार के बाद इन कर्मचारियों को शासकीय आवास आंवटित हुआ है। मंगलवार को हितग्रही कर्मचारियों ने विधानसभा अध्‍यक्ष श्री गौतम का स्‍वागत कर कृतज्ञता ज्ञापित की।

प्रशिक्षण तन्‍मयता से प्राप्‍त करें ताकि कार्यों का निष्‍पादन उत्‍कृष्‍टता से हो: डीजीपी

मध्‍यप्रदेश संवर्ग के 2020 बैच के आठ परिवीक्षाधीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने आज पुलिस मुख्‍यालय में पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से सौजन्‍य भेंट की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today