Category Archives: मध्य प्रदेश

समाज हित एवं पीडि़त मानवता की सेवा के लिए कार्य करें आयुर्वेद चिकित्‍सक: गौतम

मध्‍यप्रदेश विधानसभा के अध्‍यक्ष गिरीश गौतम शुक्रवार को चरक जयंती के अवसर पर रानी दुल्लैया स्मृति आयुर्वेद पी.जी. महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्‍यक्ष गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि आयुर्वेद हमारी महान प्राचीन चिकित्‍सा पद्धति है। समय के साथ्‍ज्ञ आयुर्वेद के क्षेत्र एवं शोध की आवश्‍यकता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्‍सकों को समाज हित एवं पीडि़त मानवता की सेवा के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करना चाहिए।

पुलिस के 39185 अधिकारी-कर्मचारी कर्मवीर योद्धा पदक-प्रमाण पत्र से सम्मानित

कोरोना (COVID-19) महामारी में उत्पन्न संकट के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ‘कर्मवीर योद्धा पदक”  एवं ‘प्रमाण-पत्र’ प्रदान किए जाने की स्वीकृति म.प्र.शासन, गृह विभाग के माध्यम से प्रदान की गई है।

सुल्तानगंज के अस्पताल में इलाज के लिये डाॅक्टर हैं न संसाधन, मरीज होते हैं परेशान

रायसेन जिले के सुल्तानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन माह से डाॅक्टर ही नहीं है। जिसके चलते आस-पास के गांवों से आने वाले गरीब मजदूर मरीजों को दर-दर भटकने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है। इस मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायसेन से तीन सप्ताह में तथ्यात्मक जवाब मांगा है।

नाग पंचमी पर हुई विशेष पूजा, बनाएं पार्थिव शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक

श्रावण मास के शुभ अवसर पर मंशापूर्ण महादेव मंदिर शिवा पार्क फेस-2 गेट के पास सलैया मे 22 दिवसीय पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है।   भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री और अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव द्वारा कराया जा रहा है आयोजक प्रताप सिंह यादव ने बताया कि भजन, कीर्तन और ओम नमः शिवाय का जाप कर श्रद्धालु और स्थानीय रहवासी बडी संख्या में पार्थिव शिवलिंगो का निर्माण कर रहे है।

DGP की मौजूदगी में हुई स्‍वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल

भारतीय स्‍वाधीनता की 74 वी वर्षगांठ कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रोटोकाल का पालन करते हुए हर्षोल्‍लास से मनाई जाएगी। प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्‍य स्‍वतंत्रता समारोह मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्‍य आतिथ्‍य में 15 अगस्‍त को लाल परेड ग्राउंड स्थित मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम में आयोजित होगा। शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस परेड एवं फाइनल रिहर्सल यहां मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में हुई।

आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से प्रदेश की जनता का आशीष लेंगे नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रीः सबनानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में किए गए मंत्रिमंडल पुनर्गठन में ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की झलक दिखाई देती है। इस पुनर्गठन के अंतर्गत प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है, तो दो नए मंत्रियों के रूप में डॉ. वीरेंद्र खटीक एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया गया है। विपक्ष ने अपनी हठधर्मिता के चलते इन मंत्रियों का सदन में परिचय नहीं होने दिया था। इसलिए अब ये मंत्रीगण आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से जनता का आशीर्वाद लेंगे।

रबीन्द्रनाथ टैगोर विष्वविद्यालय में ‘‘हैप्पी हरदा’’ दृष्टिपत्र का विमोचन

अटल इन्क्यूबेशन सेंटर (एआईसी-आरएनटीयू), रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, डॉ. सी.वी. रामन्
विश्वविद्यालय खंडवा और नर्मदा वैली रुरल फाउंडेशन ट्रस्ट (एनवीआरडीएफटी) प्रदेष की हृदय स्थली हरदा जिले में उन्नत कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, कौशल उन्नयन के क्षेत्र में संयुक्त रुप से कार्य कर रहे हैं।

वृद्धा को उठाया और कलेक्ट्रेट के गेट पर पटका

शिवपुरी जिला कलेक्ट्रेट में बीते मंगलवार को बाढ पीडितों के बीच एक मानसिक रूप से कमजोर वृद्धा भी अपना आवेदन लेकर गुहार लगाने पहुंची। महिला के चिल्लाने पर सादा कपडों में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों व अन्य कर्मचारियों ने उसे हाथ-पैर पकडकर उठाया और कलेक्ट्रेट के गेट के पास ले जाकर पटक दिया। वृद्धा के साथ हुए इस अमानवीय व्यवहार पर संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। 

11 पुलिस अधिकारियों को “यूनियन होम मिनिस्टर्स मैडल फॉर एक्सीलेंस इन इंवेस्टीगेशन” अवार्ड

मध्य प्रदेश के 11 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट विवेचना के लिए वर्ष 2021 के “यूनियन होम मिनिस्टर्स मैडल फॉर एक्सीलेंस इन इंवेस्टीगेशन” अवार्ड प्रदान किया गया है। 

मध्यप्रदेश में इ-एफआईआर(E-FIR) का ट्रायल रन प्रारंभ

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस की ई-एफआईआर सेवा का वृहद ट्रायल रन आज एससीआरबी पुलिस मुख्यालय से प्रारंभ किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एससीआरबी) श्री चंचल शेखर ने बताया कि इस ट्रायल रन के दौरान कोई भी पीडित नागरिक वाहन चोरी (15लाख रुपये मूल्य तक) तथा  सामान्य चोरी ( एक लाख रुपये मूल्य) की रिपोर्ट मध्यप्रदेश पुलिस की वेबसाइट https://mppolice.gov.inसिटीजन पोर्टलhttps://citizen.mppolice.gov.in तथा मोबाइल ऐप (MPECOP) के माध्यम से अपनी आईडी से लॉगिन करके करा सकता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today