Category Archives: मध्य प्रदेश

सेठिया का खेलों के विकास, खेल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण अवदान

”पूर्ववर्ती नईदुनिया के भागीदार-संचालक, वरिष्ठ पत्रकार, खेल पत्रकारिता के पुरोधा, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय महेंद्र सेठिया का मध्य प्रदेश में खेलों के विकास और खेल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण अवदान है।”

भोपाल में 7.3 मिलीमीटर बारिश, 15 जिलों में वर्षा दर्ज

मध्य प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में 15 जिलों में बारिश दर्ज की गई। भोपाल शहर में 7.3 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां इस साल औसत से 60 फीसदी से ज्यादा वर्षा रिकाऱ् की जा चुकी है।

अनंत चतुर्दशी चल समारोह समिति के अजय मालवीय संयोजक बने

श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बैगवानी ने अनंत चतुर्दशी चल समारोह समिति घोषित कर दी है। इसका संयोजक अजय मालवीय को बनाया है।

प्रभारी सुरेश यादव एवं गुड्ड राठौर को बनाया गया है। इस संबंध में श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र सोंपे। इस अवसर पर कैलाश बैगवानी,अजय गुप्ता नानू, प्रदीप जैन, राजू खटीक, देवेन्दर प्रजापति, राहुल पुरोहित आदि उपस्थित थे।

मंत्री सारंग ने रचा कीर्तिमान, 1.12 लाख बहनों से बंधवाये रक्षासूत्र

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को रिकॉर्ड 1 लाख 12 हज़ार बहनों ने रक्षा-सूत्र बांधकर नवीन कीर्तिमान स्थापित किया है। विगत 13 वर्षों से नरेला विधानसभा में आयोजित किये जा रहे देश के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव में प्रत्येक वार्ड में हज़ारों बहनों ने मंत्री सारंग के दोनों हाथों में रक्षासूत्र बांधे।

पुलिस को देख फरार बदमाश भागा,डॉक्टर ने दबोचा

उज्जैन के जिला चिकित्सालय में आज जीआरपी पुलिस के रिकॉर्ड में फरार चल रहा वारंटी चीना नामक बदमाश पुलिस को देख भागने लगा. इस पर किसी काम से अस्पताल पहुंचे जीआरपी के सिविल ड्रेस पहने जवान आरोपी के पीछे भागे।

सरकारी सेवा में रिटायरमेंट उम्र 65 साल करने का प्रस्ताव

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक प्रस्ताव भेजा है जिसमें सभी सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 65 साल करने की सिफारिश की है। अभी 62 साल रिटायरमेंट आयु सीमा है जबकि सीधी भर्ती नहीं हो रही है और हर महीने सैकड़ों कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं।

आत्म-निर्भर प्रदेश बनाने में महायज्ञ सिद्ध होगा रोजगार दिवस कार्यक्रमः चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि “मध्यप्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहाँ बेरोजगारी की दर सबसे कम है। हमारे प्रयास है कि धीरे-धीरे प्रदेश को बेरोजगारी मुक्त बनाया जाए। किसी भी युवा को मध्यप्रदेश की धरती पर निराश होने की आवश्यकता नहीं हैं, यहाँ शिक्षा भी मिलेगी और रोजगार भी। शासन का संकल्प है कि हर माह विभिन्न कार्यक्रमों से लगभग ढाई लाख लोगों को आजीविका से जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री ने सपत्निक ने की माता विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आज माँ विंध्यवासिनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री चौहान ने माँ विंध्यवासिनी से मध्यप्रदेश और देश की उन्नति, विश्व के कल्याण और हर घर-आँगन, सुख, समृद्धि, आनंद से भरे रहने और सबके मंगल की प्रार्थना की।

हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान को जन अभियान बनाना है : वैभव पवार

भारतीय जनता युवा मोर्चा 29 अगस्त को ’हरा-भरा मध्यप्रदेश’ अभियान की शुरूआत करेगा। अभियान के तहत तीन चरणों में मोर्चा के कार्यकर्ता 75 लाख पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे। अभियान की तैयारियों को लेकर शनिवार को हरदा में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने नर्मदापुरम संभाग की बैठक में अभियान की रूप रेखा के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

हरियाणा विस की प्रत्ययायुक्त विधान समिति की स्पीकर से सौजन्य भेंट

हरियाणा विधानसभा की प्रत्ययायुक्त विधान समिति की आज भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के साथ‌ विधानसभा अध्यक्ष के शासकीय निवास में सौजन्य भेंट की । इससे पूर्व विधान सभा परिसर में बैठक संपन्न हुई जिसमें मध्यप्रदेश विधानसभा की प्रत्ययायुक्त समिति की सभापति श्रीमती गायत्री राजे पवार ने संबोधित करते हुए समिति की प्रक्रिया तथा कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today