Category Archives: मध्य प्रदेश

वीरों का सम्मान नहीं हुआ तो वीरता बांझ हो जाएगीः शिवराज सिंह चौहान

बालाघाट जिले में वीर जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जवानों के परिवारों की महिलाओं को वे सेल्यूट करते हैं। उनके हौंसलों के कारण ही जवान हमारी रक्षा कर पाते हैं और हम सब जब त्योहार मनाते हैं तो ये हमारी रक्षा करते हैं। वीरों का सम्मान नहीं हुआ तो वीरता बांझ हो जाएगी।

गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के दो घंटे पहले शराब दुकानें बंद करने की मांग

भोपाल में अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के पहले शराब की दुकानों को बंद करने की मांग उठी है। श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बैगवानी ने बयान जारी कर मांग की है कि अनंत चतुर्दशी चल समारोह के शुरू होने और के दो घंटे और समापन होने के दो घंटे बाद तक मार्ग की सभी मदिरा दुकानों, अहातो को बंद कराया जाए। शराब की दुकानों के खुले रहने से शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी रहती है।

स्वतंत्रता संग्राम,हीरोज को वीडियो गेम-क्विज के जरिए जाने : परमार

शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के इंदौर स्थित केंद्रीय संचार ब्यूरो ने पत्र सूचना कार्यालय भोपाल के निर्देशन में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में शिक्षक दिवस मनाया । इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम तथा क्रांतिकारियों पर केंद्रित वीडियो गेम/ क्विज के लॉन्चिंग के बारे में जानकारी दी।

रीवा-सीएसएमटी-रीवा स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 02187/02188 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट की बरसाती नदी में 100 लोग फंसे, प्रशासन ने बचाया, चेतावनी देकर छोड़ा

भोपाल के पड़ोसी सीहोर जिले के अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट में वीकेंड मनाने गए करीब 100 लोग एक बरसाती नदी में फंस गए। जंगल क्षेत्र में स्थित इस बरसाती नदी में लोगों के फंसे होने की सूचना पर प्रशासन का अमला पहुंचा और किसी तरह उन्हें सुरक्षित निकाला गया। एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

राहुल गांधी जहां जाते हैं कांग्रेस बिखर जाती है, गुजरात में जा रहे हैं युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ दी

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर तंज कसा है कि वे जहां जाते हैं कांग्रेस बिखर जाती है। आज वे गुजरात जा रहे हैं तो वहां के युवा कांग्रेस ने पार्टी छोड़ दी। उनकी सभा होती है तो उसके बाद उनका भाषण हास्य में तब्दील हो जाता है।

राम के वनवास से जुड़े रामपायली में आज सीएम चौहान, हेडगेवार का बाल्यकाल भी यहां बीता

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के रामपायली का भगवान राम के वनवास से नाता है और भगवान राम वनवास के दौरान यहां पहुंचे थे। रामपायली से डॉ. हेडगेवार का भी नाता है क्योंकि उनका बाल्यकाल यहीं गुजरा था। रामपायली हेडगेवार की कर्मभूमि रही है।

पर्यटन क्विज 10 सितंबर को

पर्यटन क्विज प्रतियोगिता – 2022 अब 10 सितंबर को होगी। प्रतियोगिता को उत्सव का रूप देने और पारदर्शी तरीके से करने के लिए जिलों से चयनित क्विज मास्टर्स को प्रशिक्षण भी दिया गया हैं। प्रशिक्षण में क्विज लिखित परीक्षा और मल्टी मीडिया क्विज के आवश्यक पहलुओं को बताया गया है। साथ ही सभी क्विज मास्टर्स को उनके जिले में पंजीयन अनुसार बच्चों के प्रमाण-पत्र, शिक्षक प्रमाण-पत्र, मेडल एवं विजेता-उपविजेता टीमों को प्रदान किये जाने वाले कूपन भी सौंपे गये है।

जनता का संस्कार बनें संवैधानिक मूल्य’: प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल

‘भारत जैसे देश में कोई भी व्यवस्था तभी चल सकती है जब वह बहुसंख्यक समाज का स्वाभाविक संस्कार बन जाए। कोई भी ऐसी बात जो मानवीय गरिमा को क्षति पहुंचाती हो, उसे लेकर यदि आम नागरिकों के मन में हिचक का भाव होगा तभी उनमें संवैधानिक मूल्यों को लेकर आग्रह और आदर का भाव पैदा होगा।’

बच्चों ने बनाई कागज की मछली और सुनी मुर्गे (खों) की कहानी

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा बच्चों की सहज प्रवृत्तियों को रेखांकित करने और उनकी भीतरी सामर्थ्य को जाग्रत करने के उद्देश्य से ‘खुद को पहचानने’ श्रृंखला की शुरूआत की है। गतिविधि अंतर्गत काव्य अभिनय, आरगेमी, क्राफ्ट गतिविधि, कहानी पाठ, विज्ञान के खेल, रंगों के खेल जैसी अन्य गतिविधियाँ प्रत्येक रविवार को दोपहर 3.00 शुरू होगी, जिसमें 8 से 16 वर्ष की आयु के बच्चे एवं संग्रहालय भ्रमण में परिवार के साथ आये बच्चे भी शामिल हो सकेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today