Category Archives: मध्य प्रदेश

विक्टोरिया के जन्मदिन की मिठाई फेंककर हेडगेवार ने दिया क्रांतिकारी का परिचय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें बालाघाट के रामपायली में डॉ. हेडगेवार के क्रांतिकारी होने के कई प्रसंगों के बारे में पता चला। हेडगेवार ने बाल्यावस्था में ही नागपुर में रानी विक्टोरिया की जन्मदिन की पार्टी में मिली मिठाई को फेंककर अपने क्रांतिकारी मिजाज का परिचय दे दिया था और वंदे मातरम नहीं गाने के अंग्रेज सरकार के सर्कूलर के खिलाफ खड़े होकर उसका गायन तक किया।

मूंग खरीदी की लिमिट 25 से बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रतिदिन की गई

मध्यप्रदेश के 32 जिलो में मूंग फसल की बंपर पैदावार हुई है और इससे किसानों की फसल को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में खरीदने के लिए अब रोजाना इसकी खरीदी की सीमा को 25 क्विंटल से बढ़ाकरप 40 क्विंटल कर दिया गया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने यह जानकारी दी और बताया कि उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली प्रवास के दौरान यह बात रखी थी।

गुना होकर जाने वाली मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस एक दिन निरस्त

पूर्वी रेलवे, हावड़ा मण्डल में किये जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। जिनमें भोपाल मण्डल के गुना, अशोक नगर, मुंगावली स्टेशन से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 19608/19607 मदार जंक्शन-कोलकाता टर्मिनस-मदार जंक्शन एक्सप्रेस भी शामिल है।

भोपाल रेल मंडल ने गर्मी के दिनों में पानी की कमी को पूरा करने बनाए 30 तालाब

जल संरक्षण की दिशा में भोपाल रेल मंडल ने अपने स्टेशनों के आसपास की जमीन पर 30 तालाबों का निर्माण किया है। भोपाल स्टेशन पर प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम, सर्विस बिल्डिंग से निकलने वाले अपशिष्ट जल का परिशोधन स्टेशन पर स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से किया जाता है। इससे रोजाना करीब पांच लाख लीटर शुद्ध पेयजल को बचाया जाता है।

पीएम मोदी पालपुर कूनो में जन्मदिन मनाएंगे, चीता राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश कराएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने के लिए मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वे पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में वे चीता का प्रवेश करेंगे जो दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से लाए जा रहे हैं। पीएम इसी दिन एक महिला स्व सहायता समूह को श्योपुर कराहल में संबोधित भी करेंगे।

कमलनाथ के चुनावी सर्वे से डरा कांग्रेस का गंभीर दावेदार

आपकी आवाज, हमारी कलम की शुरुआत हम विधानसभा चुनाव 2023 में जुटी कांग्रेस से करने जा रहे हैं जिसमें कमलनाथ सर्वे के बारे में कुछ चर्चाओं को आपके सामने रख रहे हैं।

राहुल गांधी चुनावी हिंदू हैंः नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल और कांग्रेस के नेता चुनावी हिंदू हैं। जैसे ही चुनाव आते हैं तो वे हिंदू होने का दिखावा करने लगते हैं। ये लोग इच्छाधारी हिंदू हैं।

एम्स डायरेक्टर ने राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने राज्य के विकास के मुद्दों पर चर्चा की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गौरतलब है कि राज्यपाल मंगूभाई पटेल पिछले दिनों अस्वस्थ होने की वजह से एम्स में स्वास्थ्य लाभ के लिए दाखिल हुए थे।

दुर्गावाहिनी द्वारा हर जिले में शस्त्र पूजन के साथ निकलेगा शौर्य संचलन

विश्व हिंदू परिषद के महिला विभाग मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की मध्यभारत प्रांत की दो दिवसीय बैठक 3,4 सितंबर को भोपाल के सुंदर वन मैरिज गार्डेन में संपन्न हुई। इस बैठक में 22 जिलों से जिले, विभाग की 59 कार्यकर्ता सम्मिलित हुई.

माँ के साथ कला प्रदर्शनियों, चित्र शिविरों में जाकर सीखी चित्रकारी

सुभाष अमलियार ने चित्रकला अपनी माँ गंगुबाई से सीखी, जो स्वयं एक भीली चित्रकार हैं। साथ ही बेहतर जीवन के लिए मजदूरी का काम भी किया और छोटी उम्र से ही सुभाष, माँ गंगुबाई के साथ चित्र शिविरों, कला प्रदर्शनियों में आने-जाने लगे एवं माँ को चित्र बनाने में सहयोग भी करने लगे। माँ की मदद करते-करते एवं पढ़ाई के साथ समय मिलने पर स्वयं के लिए भी चित्र बनाये एवं प्रदर्शित भी किये। यह सिलसिला चलता रहा और चित्रकार श्री सुभाष भील चित्रों का अंकन करने लगे।  श्री सुभाष भील कथाएं, प्रकृति , परिवेश, पशु-पक्षी, मनुष्य और उसके क्रियाकलाप को रंग-रेखाओं के माध्यम से उकेरते हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today