Category Archives: मध्य प्रदेश

महाकाल लोक के लोकापर्ण को 40 देश देखेंगे, एमपी और विदेशों के मंदिरों में दीपोत्सव

मध्य प्रदेश उज्जैन के महाकाल लोक का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकापर्ण करने जा रहे हैं जिसके सीधा प्रसारण के माध्यम से पूरे विश्व के लोग जुड़ेंगे। 40 से ज्यादा देश इस लोकापर्ण के साक्षी बनेंगे। मध्य प्रदेश के भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही।

अनियमितता-गड़बड़ी में घिरे आधा दर्जन IFS अफसरों पर लटकी तलवार, शासन सख्त

मध्य प्रदेश के जंगल महकमे में आधा दर्जन आईएफएस अफसरों के खिलाफ गंभीर अनियमितता को लेकर कार्रवाई की तलवार लटक रही है. एपीसीसीएफ अजय यादव और डीएफओ गौरव चौधरी के खिलाफ लोकायुक्त संगठन के सख्त रवैया के बाद भी विभाग के शीर्ष अधिकारी चहेते अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहे हैं. इस बीच सतपुड़ा मुख्यालय में एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है कि जब काम बंटवारे के आधार पर डीएफओ नरेश दौरे का निलंबन हो सकता है तो फिर ग्वालियर डीएफओ ब्रजेंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?

नशामुक्ति अभियान में अच्छा काम करने वाले एक नवंबर को सम्मानित होंगे, सीएम की सराहना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नशामुक्ति अभियान को लेकर दो दिन पहले पुलिस के मैदानी अधिकारियों को जो चेतावनी दी थी, उसके बाद हुए काम पर अब पुलिस की सराहना की है। चौहान ने अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों का मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर सम्मान किए जाने की बात कही है और पुलिस से ऐसे कर्मचारियों की सूची मांगी है।

विधानसभा का अध्ययन दल केरल पहुंचा, स्पीकर पद्मनाभस्वामी मंदिर पहुंचे

मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्ययन दल इन दिनों विभिन्न राज्यों के दौरे पर है और महाराष्ट्र के बाद दल केरल पहुंचा है। केरल में विधानसभा अध्य़क्ष एएन शमसीर व उनके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद एमपी विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम तिरुअनंतपुरम के ऐतिहासिक वैष्णव मंदिर में सपरिवार भगवान विष्णु के दर्शन करने पहुंचे।

समारोह निर्विघ्न संपन्न कराने श्री महागणेश यज्ञ अनुष्ठान, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लिया संकल्प

उज्जैन में ‘श्री महाकाल लोक’ के लोकार्पण में पधार रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की निर्विघ्न सफलता के लिए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के उज्जैन स्थित अस्थाई निवास पर आज प्रातः विप्र बंधुओं ने श्री महागणेश यज्ञ अनुष्ठान किया।

मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का काम हो रहाः शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उज्जैन के महाकालेश्वर कॉरीडोर के पहले चरण का लोकापर्ण करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का काम हो रहा है। पहले केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ, फिर काशी विश्वनाथ और अब महाकाल महाराज के परिसर में श्रीमहाकाललोक की अद्भुत रचना हुई है।

मातृशक्ति के हाथों में होता है संस्कारों का बीजारोपणः भारती

राष्ट्रसेविक समिति की स्थापना वंदनीय प्रमुख संचालिका लक्ष्मीबाई केलकर ने विजयादशमीं के दिन की थी। स्थापना दिवस के अवसर पर संचलन निकाला जाता है और समाज में अच्छी शक्ति का प्रदर्शन कर प्रभाव डालने के लिए संगठित होती हैं। हम सभी समाज का नेतृत्व करने वाले हैं और सबको जोड़ने का कार्य करते हैं ताकि देश अच्छी दिशा में बढ़ सके। यह बात भोपाल विभाग द्वारा आयोजित पथ संचलन में शामिल हुई सेविकाओं को राष्ट्र सेविका समिति कि प्रांत सह-कार्यवाहिका भारती ने संबोधित करते हुए कही।

मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्ययन दल महाराष्ट्र पहुंचा, ई-विधान पर चर्चा

मध्य प्रदेश विधानसभा का एक अध्ययन दल महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचा। यहां मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के साथ दल के सदस्य गौरीशंकर बिसेन, अजय विश्नोई, पीसी शर्मा, रामपाल सिंह, यशपाल सिंह सिसोदिया, दिव्यराज सिंह का महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नावेरकर ने स्वागत किया। इस दौरान समिति के सदस्यों के साथ विधानसभा एवं संसदीय प्रणाली के साथ ई-विधान पर चर्चा हुई। साथ में विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह भी उपस्थित रहे..।

सीएम के करीबी के बेटे पर गांजे का मामला बनाकर मांगे रुपए, हाईप्रोफाइल मामले में यह हुई कार्रवाई

रायसेन जिले के बाड़ी थाने के स्टाफ के 4 पुलिसकर्मियों को गांजे का झूठा मामला बनाये जाने और 2 लाख रुपये रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से होने के बाद पुलिस कप्तान विकास कुमार सहवाल ने बाड़ी थाने के टीआई सत्य प्रकाश सक्सेना सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। मामला हाईप्रोफाइल बताया जा रहा है आवेदक ने सीधे मुख्यमंत्री को अपनी शिकायत पहुँचाई जिस पर ये एक्शन हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के एक बेहद करीबी के बेटे पर बाड़ी पुलिस ने बीते माह गांजे का केस बनाया था इसके बाद बाड़ी थाने की पुलिस ने 2 लाख रुपये का दबाव बनाया।

सीएम के ड्रग्स-अवैध शराब बिक्री पर थानेदार-एसपी पर एक्शन की चेतावनी रंग लाई, पढ़िये 24 घंटे में क्या हुआ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ड्रग्स और अवैध शराब की बिक्री होने पर जब थानेदार, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर एक्शन की चेतावनी दी तो उसका रंग 24 घंटे में दिखाई दिया। मध्य प्रदेश भर में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी और 24 घंटे में ही 1100 प्रकरण बना दिए गए। प्रदेश का ऐसा कोई शहर या कस्बा नहीं बचा जहां इस कारोबार में अवैध बिक्री करने वालों तक पुलिस नहीं पहुंची हो।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today