मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के लिए अपार संभावनाएँ हैं। देश और विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन-स्थलों में भ्रमण करने आते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अवसर पर इंदौर में ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में पर्यटन क्षेत्र में निवेश संबंधी सेशन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का सौंदर्य अद्भुत है। यहाँ धार्मिक पर्यटन के रूप में 2 ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर, माँ नर्मदा के तट है। विश्व धरोहर खजुराहो है। वाइल्डलाइफ टूरिज्म क्षेत्र में मध्यप्रदेश भारत का बाघ, घड़ियाल, गिद्ध, तेंदुआ और चीता स्टेट है। प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती संख्या का लाभ लेते हुए सभी निवेशकों को पर्यटन में निवेश के अवसर तलाशने चाहिए। उन्होंने सरकार की सहयोगात्मक नीतियाँ बताते हुए निवेशकों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-













