Category Archives: अन्य

केजरीवाल की भोपाल रैली के बाद जागे राहुल

अरविन्द केजरीवाल की भोपाल रैली  के बाद राहुल गांधी जाग गए और खुलासे के नाम पर सिर्फ अरविन्द केजरीवाल के किये हुए खुलासे को ही दोहराया।

5 हजार के पुराने नोट जमा कराने की सीमा हटाई

आरबीआई ने 5000 से ज्यादा के पुराने नोट जमा कराने के सर्कुलर को वापस ले लिया। अब बैंकों में 5000 से ज्यादा के पुराने नोट जमा कराए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, 5 हजार से ज्यादा के पुराने नोट कई बार जमा किए जा सकते हैं। इसके लिए बैंक आपसे किसी तरह की पूछताछ नहीं करेगी।

कैश सैलेरी पर रोक, केंद्रीय कैबिनेट में अध्यादेश को मंजूरी

कैशलेस इकोनॉमी को लेकर बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने कैश सैलेरी पर रोक के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों को अब कैश सैलरी नहीं मिलेगी।

आर्थिक आपातकाल से गुजर रहा है देश

आज भोपाल के छोला मैदान  में अरविन्द केजरीवाल की परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने शिरकत करी। रैली में 30 हज़ार से ज्यादा आम जन शामिल हुए।

खेहर चीफ जस्टिस नियुक्त

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जस्टिस जगदीश सिंह खेहर को अगला चीफ जस्टिस नियुक्त किया. वह 4 जनवरी को शपथ लेंगे.

लेखक, पत्रकार, समाजकर्मी अनुपम मिश्र का एम्स में निधन

पत्रकार, लेखक और समाजकर्मी भवानी प्रसाद मिश्र के सुपुत्र अनुपम मिश्र का आज दिल्ली में निधन हो गया। उन्हें कैंसर की बीमारी थी और वे इन दिनों एम्स में भर्ती थे।

शशि कर्णावत ने पीएम को लिखी चिट्ठी

निलंबित आईएएस अधिकारी शशि कर्णावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी जिसमें प्रदेश सरकार को दलित अफसरों को प्रताड़ित करने और कुछ भ्रष्ट अफसरों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं।

आप यूथ विंग ने निकली बाईक रैली

20 दिसम्बर को अरविन्द केजरीवाल भोपाल में परिवर्तन रैली करने जा रहे हैं, उसी की जन जागृति के लिए आप यूथ विंग ने प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों में बाईक रैली निकाली। भोपाल में भी बाईक रैली निकाली गयी जिसका नेतृत्व दिल्ली के युवा विधायक प्रवीण देशमुख, प्रदेश संगठन सचिव अमित भटनागर व प्रदेश यूथ विंग संयोजक निशांत गंगवानी ने किया।

पुरुष नसबंदी पर अब 3 हजार रुपए

मप्र जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए कई अभियान चलाने के बाद भी प्रदेश के 25 जिलों में प्रजनर दर 3 से ज्यादा है। यानी, एक दपंती औसतन 3 से ज्यादा बच्चे पैदा कर रहा है।

व्यापमं में भाजपा फैला रही है भ्रम

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने आज सर्वोच्च न्यायलय द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री दिग्विजयसिंह द्वारा व्यापमं महाघोटाले को लेकर दायर एक याचिका के परिप्रेक्ष्य में जारी आदेश की व्याख्या  भाजपा द्वारा अपने पक्ष में की जाकर भ्रम फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today