Category Archives: अन्य

दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा सीबीआई के नए चीफ

सीबीआई के नए चीफ दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा होंगे. इस पद पर उन्हें दो साल के लिए नियुक्त किया गया है.  पिछले साल मार्च में 1979 बैच के आईपीएस आलोक वर्मा को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया था. इससे पहले वे तिहाड़ जेल के डीजी के पद पर तैनात थे.

राहुल गांधी के खिलाफ EC पहुंची बीजेपी

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस की जन वेदना रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सभी धर्मों में कांग्रेस के चिह्न दिखने वाले बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत की है.

गौर, प्रहलाद पटेल के बाद अजय विश्नोई ने पाठक से इस्तीफा मांगा

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता और वर्तमान में भाजपा के नीति शोध विभाग के संयोजक अजय विश्नोई ने कटनी हवाला मामले में मंत्री संजय पाठक से इस्तीफा देने की मांग की है।विशेनोई का कहना है कि जब वे प्रदेश के मंत्री थे तब उनके भाई के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा था और तब अजय विश्नोई ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था। तीन साल की जांच के बाद जब विश्नोई के भाई इस मामले में बेदाग साबित हुऐ तब अजय विश्नोई वापस राज्य सरकार में मंत्री बन गये।

अखिलेश की नई पार्टी होगी अखिल भारतीय समाजवादी पार्टी

अखिलेश यादव ने अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. खबर है कि अखिलेश यादव के घोषणा पत्र में तमाम समाजवादियों के नाम हैं लेकिन उसमें मुलायम सिंह का नाम तक नहीं है.

गणतंत्र दिवस पर मुख्‍य अतिथि होंगे प्रिंस शेख मोहम्‍मद

गणतंत्र दिवस के मौके पर संयुक्त अरब अमीरात के शाह शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान मुख्य अतिथि होंगे और इस अवसर पर नई दिल्ली में होने वाली परेड में पहली बार अरब के सुरक्षा बल शामिल होगी।

पेट्रोल पंपों पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड 13 तक चलेंगे

देशभर के पेट्रोल पंपों पर रविवार को शाम को क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेट्रोल या डीजल नहीं दिए जाने के फैसले को देर रात अचानक वापस ले लिया गया। अब इस फैसले को 13 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया है।

रामगोपाल द्वारा बुलाया गया अधिवेशन फर्जी:मुलायम

रामगोपाल द्वारा बुलाया गया अधिवेशन फर्जी  है। रामगोपाल को पार्टी से पहले ही बर्खास्त कर दिया गया  है।  मैं समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। मुलायम सिंह का दिल्ली में ऐलान किया है कि पत्रकारों को जल्द दोबारा बुलाऊंगा ।

चीन की अपेक्षा भारत से नेपाल के कही ज्यादा अच्छे संबंध

नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय आज भोपाल में FMPCCI के कार्यक्रम में शामिल हुए. उपाध्याय का बयान में कहा चीन की अपेक्षा भारत से नेपाल के कही ज्यादा अच्छे संबंध हैं.

दिल्‍ली जोनल यूनिट ने आईजीआई हवाई अड्डे पर हवाला रैकेट का पर्दाफाश किया

वित्‍त मंत्रालय के राजस्‍व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की दिल्‍ली जोनल यूनिट (डीजेडयू) ने कल नई दिल्‍ली स्‍थित आईजीआई हवाई अड्डे पर हवाला रैकेट का पर्दाफाश किया और लगभग एक करोड़ रुपये मूल्‍य की विदेशी मुद्राएं जब्‍त कीं। इस रैकेट के तहत विदेशी मुद्रा की तस्‍करी के लिए विशेष शातिर तरीका अपनाया जाता था।

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस की राज्य स्तरीय अभियान समिति का गठन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री चन्द्रिकाप्रसाद द्विवेदी ने बताया कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, नोटबंदी, भ्रष्टाचार के खिलाफ अखिल भारतीय अभियान को प्रदेश स्तर पर संचालन हेतु अ.भा. कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहनप्रकाश (प्रभारी म.प्र.) एवं अ.भा. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश समन्वयकद्वय एम.एम.पल्लम राजू, अरविंदर सिंह लवली की सहमति से राज्य स्तरीय अभियान समिति का गठन निम्नानुसार किया गया है। 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today