Category Archives: अन्य

कैलाश सत्यार्थी के घर से नोबेल पुरस्कार चोरी

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर में चोरी हो गई। नोबेल सर्टिफिकेट और नोबेल रेप्लिका भी चोरी हो गए। दिल्ली में कालका जी स्थित फ्लैट से ज्वेलरी और नकद के साथ नोबेल पुरस्कार भी चोर चुरा ले गए।

कलेक्टर की शराब पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर

सिवनी कलेक्टर शराब पार्टी की एक फोटो सोशल मीडिया पर डालने से खलबली मच गई। फोटो में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आरके श्रीवास्तव कलेक्टर के साथ पार्टी कर रहे हैं।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया नियमित विमान आपात स्थिति मे जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा

भोपाल से दिल्ली एयर इंडिया के नियमित विमान को आपात स्थितियों मे जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया.

दिल्ली, हिमाचल ,हरियाणा, पंजाब ,उत्तराखंड में रिक्टर स्केल पर भूकंप

दिल्ली,  एनसीआर, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गयी.  रात 10.35 बजे दिल्ली ऐन सी आर सहित उत्तरी भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये.

प्रेमिका ही नहीं छह साल पहले मां-बाप को भी कर चुका है कब्र में दफन

साकेतनगर में अपनी प्रेमिका को मार डालने के बाद कमरे में कब्र में दफनाने वाले उदयन ने छह साल पहले अपने माता-पिता की भी हत्या कर उन्हें भी कमरे में दफन कर दिया था। अब उसके माता-पिता के शवों की तलाश में पुलिस रायपुर के लिए रवाना हो रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव झालानी ने देखा एम्स, कहा कब तक बनेगा

मध्यप्रदेश कॉडर के आईएएस अधिकारी और प्रतिनियुक्ति पर स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव मनोज झालानी शनिवार को भोपाल आए और उन्होंने एम्स सहित कुछ सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सरकार ने वेतन के बदले पूनम राय से काम लेना शुरू किया

भोपाल के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त दफ्तर में उपायुक्त के तौर पर पदस्थ रही पूनम राय करीब तीन साल बाद काम पर लौट आई हैं। उन्हें सरकार ने निलंबन रहते जयपुर में काम सौंपा है। पूनम को जयपुर में आयकर के अपीलीय अधिकरण में पदस्थ किया गया है।

बजट सत्र की शुरुआत, किसान, गरीब, पिछड़े और युवा सरकार की प्राथमिकता

संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है.  राष्ट्रपति ने सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संबोधित किया. राष्ट्रपति ने अपने भाषण में  सरकारी योजनाओं की कामयाबियां गिनाईं हैं. उनके मुताबिक किसानों, गरीबों, पिछड़ों और युवाओं का हित सरकार की पहली प्राथमिकता है.

मंत्री ने जिसे बैंक प्रशासक बनाया, वही चुनाव गड़ीबड़ी में हटाया गया

छतरपुर के केंद्रीय सहकारी बैंक में विश्वास सारंग ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद निलंबित अखिलेश निगम को बैंक का प्रशासक बनाया था। मगर चुनाव में गड़बड़ी का पता चलते ही राज्य शासन ने उसे हटाया है।

ट्रंप की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत

अमेरिकन 45 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के चार दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातकर उन्हें इस साल के अंत में अमेरिका आने का निमंत्रण दिया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today