Category Archives: अन्य

यूपी-उत्तराखंड में बीजेपी, पंजाब में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत, गोवा-मणिपुर में कांग्रेस बड़ी पार्टी बनी

देश के पांच प्रमुख राज्यों उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में हुए विधानसभा चुनावों के शनिवार को हुई मतगणना में बीजेपी को उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड के मतदाताओं ने दो तिहाई से ज्यादा बहुमत दे दिया है। वहीं कांग्रेस भी पंजाब में दो तिहाई बहुमत लेकर सरकार बनाने की स्थिति में है लेकिन दोनों दलों को गोवा और मणिपुर में मतदाताओं ने मझदार में लटका दिया है। हालांकि मणिपुर और गोवा में कांग्रेस जीते गए प्रत्याशियों के आंकड़ों के हिसाब से सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन सरकार बनाने के जादुई आंकड़े के लिए उसे अन्य विजयी प्रत्याशियों का सहारा लेना होगा। यह आंकड़ा कांग्रेस के कम विधायकों का है लेकिन बीजेपी को ज्यादा संख्या की जरूरत के बावजूद वह अन्य की मदद के लिए साम-दाम-दंड भेद की नीति अपना सकती है। ऐसे में दोनों राज्यों में बीजेपी सरकार बनाने का दांव खेल सकती है।

उत्तरप्रदेश का अभूतपूर्व जनादेश मोदी मैजिक है – मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पाँच राज्यों के चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में मोदी की लहर नहीं आँधी हैं। गठबंधन तिनके की तरह उड़ गया। उन्होने कहा कि उत्तरप्रदेश का जनादेश अभूतपूर्व जनादेश है। यह मोदी मैजिक है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर सवेरे आठ बजे से चुनावों के परिणाम

निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट  www.eciresults.nic.in  के माध्यम से फरवरी-मार्च 2017 में हुए पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती के रुझान और परिणामों के प्रसार के लिए रुदृढ़ और पूरी तरह सुरक्षित बुनियादी सुविधा तैयार की है। रुझान और परिणाम इस वेबसाइट पर सवेरे आठ बजे से मिलने लगेंगे और रूझान को निरंतर अद्यन रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

महिलाओं को 26 सप्ताह मटर्निटी लीव

महिलाओं के मटर्निटी लीव को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह करने वाला विधेयक लोकसभा में गुरुवार को पारित हो गया।

डंपर की टक्कर से मासूम की मौत, चक्काजाम

भोपाल के पास स्थित गुनगा थाना क्षेत्र के ग्राम रतुआ में एक डंपर ने मासूम काजल को टक्कर मार दी।

आस्ट्रेलिया के कब्जे में पहुंचा दूसरा टेस्ट

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट हो रहा है जिसमें दूसरे दिन मैच आस्ट्रेलिया के कब्जे में चला गया है।

झोपडी में आग लगी, दो बच्चों की मौत

कटनी में एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

रसोई गैस के दाम में वृद्धि के खिलाफ “आप” का प्रदर्शन

मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 86 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर,जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में गैस सिलेंडर के साथ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे व शिवराज – मोदी महिला विरोधी के नारे लगाये गए।

सिंधिया ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मिले

 ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मिलकर ग्वालियर-चंबल संभाग की रेलवे से संबधित विभिन्न मांगे रखी। कांग्रेस सांसद सिंधिया  ने रेलवे मंत्री  प्रभु से एवं रेलवे बोर्ड के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके, उनसे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की रेलवे से संबधित निम्न मांगे रखी।

विधायकों की सैलरी 400% बढ़ाने वाले बिल को केंद्र ने वापस किया

आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को फिर केंद्र सरकार से झटका लगा है.  केंद्र ने केजरीवाल सरकार के उस बिल को लौटा दिया है जिसमें विधायकों की सैलरी में 400% बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव था. बिल को यह कहते हुए लौटा दिया कि दिल्ली सरकार कानूनी प्रक्रिया के तहत बिल को दोबारा सही फ़ॉर्मेट में भेजें.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today