Category Archives: अन्य

बीमा कंपनियों के एजेंटों के कमीशन रीवाइज होंगे

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा कंपनियों को एजेंटों के कमीशन रीवाइज करने की अनुमति दे दी है। इससे 1 अप्रैल से कार, मोटरसाइकल और स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

दिल्ली के बाहर मेट्रो रहेगी ठप्प

दिल्ली शहर से बाहर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो सेवा बंद की जाएगी. सोमवार को होने वाले जाट आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने मेट्रो के दिल्ली बार्डर के भीतर आने और जाने पर रोक लगा दी है.

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता के बारे में

चुनाव आयोग ने यह पाया है कि गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पंजाब की राज्य विधानसभाओं के लिए हाल ही में हुए चुनावों के नतीजों की घोषणा के बाद कुछ राजनीतिक दलों ने ईसीआई-ईवीएम की विश्वसनीयता के खिलाफ आवाज उठाते हुए इन चुनावों के दौरान ईवीएम में छेड़छाड़ किये जाने का आरोप लगाया है। कोई विशिष्ट आरोप लगाये बगैर एक ज्ञापन 11 मार्च 2017 को राष्ट्रीय महासचिव, बीएसपी की ओर से प्राप्त हुआ है। ईसीआई ने 11 मार्च 2017 को ही इस ज्ञापन को खारिज करते हुए बीएसपी को विस्तृत जवाब दे दिया है। ईसीआई का जवाब www.eci.nic.in पर उपलब्ध है।

पंजाब में अमरिंदर सिंह ने मन्त्रिमण्डल के साथ शपथ ली

पंजाब में अमरिंदर सिंह ने मन्त्रिमण्डल के साथ शपथ ली। उप मुख्यमंत्री नवजोत सिंह सिद्दू होंगे। शपथ समारोह में राहुल गाँधी व मनमोहन सिंह मौजूद रहे। उप्र में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार। राजनाथ सिंह का नाम सबसे आगे। भाजपा विधायक दल की बैठक का समय तय नहीं।

सीएसडीई बंद होने की सुगबुगुहाट से स्कॉलर परेशान

जेएनयू में चल रहा ‘सेंटर फॉर स्टडी ऑफ सोशल एक्सक्लूजन एंड इन्क्लूसिव पॉलिसी’ (सीएसडीई) बंद होने की सुगबुगुहाट से स्कॉलर परेशान हैं।

वर्मा के बाद पूर्व सांसद गुड्डू ने सोनिया गाँधी को लिखा पत्र

उज्जैन के राष्ट्रिय सचिव सज्जन वर्मा के बाद पूर्व सांसद प्रेमचन्द गुड्डू ने सोनिया गाँधी को  पत्र  लिखा। वर्मा को कांग्रेस से बाहर करने कि मांग की ।
सज्जन वर्मा पर अनुशासन हीनता का आरोप लगाया ।

मल्लिकार्जुन खड़गे लोक लेखा समिति के नए चेयरमैन

लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे लोक लेखा समिति के नए चेयरमैन होंगे। खड़गे के.वी.थॉमस की जगह लेंगे। वह 11 मई को पदभार संभालेंगे।

रेणुका चौधरी के बाद सज्जन सिंह वर्मा का दिग्विजय सिंह पर हमला

अखिल भारतीय कांग्रेक कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला साधा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ई-मेल भेजा है जिसमें कहा है कि कांग्रेस को मिटाने की कुछ परिवारों ने सुपारी ली है।

महंगाई भत्‍ते में 2 प्रतिशत इजाफा

केंद्र सरकार ने महगांई भत्‍ते और महंगाई राहत की दर में वृद्धि करते हुए इसे दो से बढ़ाकर चार फीसदी कर दिया है। यह एक जनवरी 2017 से प्रभावी होगी। इससे 48.85 लाख सरकारी कर्मचारियों व 55.51 लाख पेंशनभोगी लाभ होगा।

यूपी फतह पर प्रदेश के मंत्रियों में मोदी को बधाई की होड़

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई देने की मप्र के मंत्रियों में होड सी लगी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today