Category Archives: अन्य

गौ हत्या पर पूरे देश में लगी पाबंदी

केंद्र सरकार ने पूरे देश में गौ हत्या पर बैन लगा दिया है। साथ ही स्लॉटर हाउस में गायों की खरीद-फरोख्त पर नए नियम बनाए गए हैं। यह बदलाव पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के अंतर्गत किया गया है।

अधर में लटकी 7वे वेतनमान की सिफारिशें

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सातवें वेतन आयोग को लेकर 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को झटका लगा है। कैबिनेट में सातवें वेतन आयोग को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया।

एडीएम नियाज खान: नया नॉबेल तलाक-तलाक-तलाक को लेकर विवाद

मध्यप्रदेश के गुना जिले में पदस्थ एडीएम नियाज खान द्वारा जेल में बन्द मुम्बई बम कांड में आरोपी आबू सलेम के साथ एक माह तालोजा जेल में रहने की अनुमति सरकार से मांगने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था की गुना एडीएम खान फिर से विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार उनका नया नॉबेल तलाक तलाक तलाक को लेकर विवाद छिड़ सकता है,जिसमें उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को तलाक के बाद किस तरह से जीवन जीना पड़ता है इसको बताया है।

सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क, आदिवासियों को चिक्की व लड्डू

स्कूली बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए राज्य सरकार एक और प्रयोग करने जा रही है। अब प्रदेश के 84 हजार सरकारी प्राइमरी स्कूलों का मध्याह्न का मीन्यू बदला जा रहा है।

दूल्हों को तीन तलाक से बचने को कहेंगेः पर्सनल लॉ बोर्ड

आल इंडिया मस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आज उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि वह काजियों को मशविरा जारी करेगा कि वे दूल्हों से कहें कि विवाह विच्छेद करने के मामले में तीन तलाक का रास्ता नहीं अपनायें। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने न्यायालय में दाखिल एक हलफनामे में कहा है कि अपनी वेबसाइट, प्रकाशनों और सोशल मीडिया के माध्यम से काजियों के लिये यह मशविरा जारी करने का फैसला किया गया है कि वे निकाहनामे पर दस्तखत करते वक्त दूल्हों से कहें कि मतभेद होने की स्थिति में ‘‘एक ही बार में तीन तलाक’’ का मार्ग नहीं चुनें क्योंकि ‘‘यह शरीयत में एक अवांछनीय परंपरा है।’’

पत्नी ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी, मौके पर ही मौत

भोपाल-हजरत निजामउदीन एक्सप्रेस से  कोहेफिजा में रहने वाले  कपिल  राठौर और उनकी पत्नी श्रीमती मितेश राठौर अपने दो बच्चों के साथ दिल्ली जा रहे थे. ट्रेन में चढ़ने के दौरान मितेश नीचे गिर गयी और ट्रेन की चपेट में आ गयी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

जीएसटी के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा

जीएसटी में शून्य कर पर मिलने वाले सामान
ताज़ा दूध, अनाज, ताज़ा फल, नमक, चावल, पापड़, रोटी, जानवरों का चार, कंडोम, गर्भनिरोधक दवाएं, किताबें, जलावन की लकड़ी,चूड़ियां (ग़ैर कीमती)

होटल जहांनुमा पैलेस में युवती के साथ छेड़छाड़

भोपाल की होटल जहांनुमा पैलेस में कल दिल्ली की एक युवती के साथ छेड़छाड़ हुई। रूम नंबर 609 में छेड़छाड़ हुई। युवती ने श्यामला हिल्स थाना में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।  पुलिस की जांच जारी है।

EC ने दी EVM हैक करने की खुली चुनौती, 3 जून से हर पार्टी को मिलेंगे 4 घंटे

चुनाव आयोग ने आखिरकार आठ साल बाद एक बार फिर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को लेकर उपजे विवाद की वजह से इससे जुड़ी शंकाओं के निराकरण के लिए ईवीएम और वीवीपीएटी का डेमो दिया।

तीन तलाक मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

उच्चतम न्यायालय ने आज तीन तलाक मामले पर सुनवाई पूरी कर ली और अपना फैसला सुरक्षित कर लिया। न्यायालय ने रिकॉर्ड छह दिनों में सुनवाई पूरी की है। इस मामले में केंद्र सरकार, ऑल इंडिया पसर्नल लॉ बोर्ड और अन्य संगठनों ने अपनी अपनी दलीलें पेश कीं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today