Category Archives: अन्य

रेलवे स्टेशन-बस स्टेशन पर लगने वाले राजनीति मंच से एयरपोर्ट भी अछूते नहीं, शाह ने की सभा

गोवा के पणजी हवाई अड्डे पर रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की सभा सोशल मीडिया की सुखियों वाली रही। एयरपोर्ट पर अभी तक राजनीतिक मंच बनाकर नेताओं की सभाओं का आयोजन नहीं होता था लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इस मिथक को भी तोड़ दिया।

किसानो द्वारा आत्महत्या, पौधरोपण रिकार्ड के लिए मुख्यमंत्री कर रहे हैं पौने तीन सौ करोड़ खर्च

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि सरकार असंवेदनशील हो गई। प्रदेश मे 24 दिन मे 53 किसानो ने आत्महत्या कर ली सरकार हताशा के इस से गुजर रहे किसानो को राहत देने के बजाए अन्य खर्च के अलावा सिर्फ पौधरोपण में गिनिज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करावने पौने तीन सौ करोड़ रूपये खर्चा कर रही है।

घंटी बजाकर GST लागू करने का ऐलान

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घंटी बजाकर GST लागू करने का ऐलान किया. मोदी बोले – यह किसी एक दल, किसी एक सरकार की नहीं, सबके साझे प्रयासों का परिणाम है.  एक देश एक कर है.

नरोत्तम मिश्रा को नहीं मिला स्टे

जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा को स्टे नहीं मिला.  हाईकोर्ट कोर्ट ने 5 जुलाई तक EC को रिप्लाई फाइल करने का समय दिया. फिलहाल EC का फैसला ही लागू। पेड़ न्यूज़ को लेकर 23 जून 2017 को चुनाव आयोग ने मिश्रा का फैसला दिया था.

GST पर वित्त मंत्री अरुण जेटली का भाषण

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जीएसटी लागू होने से नई यात्रा की शुरुआत हो रही है. इस यात्रा में कई लोगों का सहयोग रहा है. हमारा लक्ष्य एक देश, एक टैक्स का है. इस सिस्टम को पास करने में केंद्र और राज्य सरकार का सहयोग रहा है, राष्ट्र के हित में पूरा देश एक साथ आया है. सभी राज्यों ने एक साथ आकर देश के संघीय ढांचे का उदाहरण है.

GST पर पीएम मोदी का भाषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ ऐसे पल होते हैं, जिसमें हम नई ऊंचाई को छूने का प्रयास करते हैं. आज मध्यरात्रि के समय हम लोग देश का भविष्य तय करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि GST सिर्फ अर्थव्यवस्था के लिए नहीं है, कुछ देर बाद ही नई व्यवस्था की शुरुआत होगी.

संसद में GST की विशेष बैठक में हिस्सा नहीं लेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने जीएसटी लागू करने की घोषणा के लिए 30 जून की मध्य रात्रि में बुलायी गई संसद की विशेष बैठक में भाग नहीं लेने का आज निर्णय किया। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस जीएसटी लागू करने के बारे में विशेष बैठक में भाग नहीं लेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद यह निर्णय किया गया।

नरोत्तम मिश्रा ने रिट लगाई तो भारती ने लगा दी केवियट

पेड न्यूज़ मामले में निर्वाचन आयोग ने लोक निर्माण और जन संपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का चुनाव रद्द कर आगे तीन वर्ष तक चुनाव न लड़ने का फैसला सुनाया। फैसले के बाद से ही डॉ मिश्रा अपनी असहमति जता चुके है, दो दिन कोर्ट बंद था। डॉ मिश्रा दो दिनों से लगातार कानूनविदों से राय ले रहे थे। आज कोर्ट खुलते ही मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर खण्डपीठ में उनकी ओर से अभिभाषक एमपीएस रघुवंशी ने निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की। संभवत उन्होंने आयोग के निर्णय के खिलाफ स्थगन की भी अपील की है। 

यासीन मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

श्रीनगर में JKLF चीफ अलगाववादी नेता यासीन मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जल्द ही कुछ और अलगाववादी नेता की गिरफ्तारी हो सकती है। डीएसपी की मौत के मामले में  गिरफ्तार किया गया है।

एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया

एनडीए के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भी थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today