Category Archives: अन्य

आईआईटी-JEE दाखिलों-काउंसलिंग पर लगी रोक हटा दी

आईआईटी में दाखिले का सपना देख रहे 50 हजार छात्रों को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी-JEE के दाखिलों और काउंसलिंग पर लगी रोक हटा दी है.

कोहली से चर्चा करने के बाद कोच पद पर फैसला

टीम इंडिया के हेड कोच के नाम का ऐलान आज नहीं हो सका। रवि शास्त्री, सहवाग, मूडी, सिमंस, पायबस और राजपूत का इंटरव्यू हुआ।

किसान सम्मेलन में नाथ, दिग्विजय, पचौरी, राज बब्बर, तनखा आयेंगे

10 जुलाई को लहार में आयोजित ” किसान व युवा क्रांति सम्मेलन ” में भाग लेने के लिये कमलनाथ के साथ विशेष विमान में दिग्विजय सिंह , सुरेश पचौरी, राज बब्बर, विवेक तनखा दिल्ली से रवाना होकर ग्वालियर विमानतल आयेंगे. वहाँ से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी साथ में शामिल होंगे. वहाँ से सभी एक साथ सड़क मार्ग से लहार (भिंड )पहुँचकर ,सम्मेलन में शामिल होंगे.

चीफ जस्टिस के आश्वासन के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म

प्रदेश में चल रही हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वकीलों की हड़ताल खत्म हो चली है। सोमवार से सारे वकील अपने काम में वापस लौटेंगे। मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के उनकी मांगों का पूरा करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद वकीलों ने हड़ताल को बीस दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।हड़ताल स्थगित की जानकारी बार अध्यक्ष अनिल मिश्र व वीरेंद्र पाल ने दी।

चुनाव आयुक्‍त ने लिया राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन की तैयारियों का जायजा

चुनाव आयुक्‍त ओ.पी. रावत ने आज विधान सभा सचिवालय स्थित राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन, 2017 संबंधी व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन किया एवं मतदान प्रक्रिया के सुचारू निष्‍पादन हेतु आवश्‍यक दिशानिर्देश दिए। 

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद दिल्ली हुए रवाना

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद मध्य प्रदेश विधायक मंडल की बैठक में शामिल हुए। मध्य प्रदेश विधायक मंडल की बैठक में शामिल होने के बाद कोविंद  विशेष विमान से हुए स्टेट हेंगर से दिल्ली रवाना।

आईआईटी – जेईई की काउंसिलिंग पर IITरोक

सुप्रीम कोर्ट ने जेईई-एडवांस्ड प्रवेश परीक्षा में 18 बोनस अंक देने के मामले पर सुनवाई करते हुए आईआईटी, ट्रिपल आईटी और एनआईटी समेत अन्य इंजीनियरिंग कालेज की काउंसलिंग और दाखिले की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है।

लालू के पटना-दिल्ली सहित 12 ठिकानों पर सीबीआई छापे

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रेल मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना और दिल्ली सहित 12 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी की है.

किसान आंदोलन के लिए प्रदर्शन कर रहे लोग पिपलिया मंडी से पहले गिरफ्तार

किसान आंदोलन के एक माह बाद आज फिर से किसानों का जमावडा मंदसौर में हुआ। किसानों के लिये आज कांग्रेस के साथ ही किसान संघर्ष समिति ने कार्यक्रम रखे थे। जिले के मल्हारगढ में कांग्रेस द्वारा जेल भरो आंदोलन रखा गया वही देश के 160 किसान संगठनो की अगुवाई का दावा करने वाली किसान संघर्ष समिति द्वरा बहीपार्श्वनाथ चौपाटी- पिपलियामंडी में किसान महापंचायत का आयोजन रखा गया था।दोनो ही आयोजन विगत 6 जुन को पुलिस फायरींग में मारे गए किसानों को श्रृद्धांजलि दिए जाने व किसानों के मुद्दे पर केंद्रित थे।

अचल कुमार जोति ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभाला

अचल कुमार जोति ने आज भारत के 21वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभाला। निर्वतमान निर्वाचन आयुक्त  डॉ. नसीम जैदी ने कल अपना कार्यकाल पूर्ण करने के बाद पद छोड़ दिया था।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today