Category Archives: अन्य

राष्ट्रपति चुनाव में मप्र में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, रामनाथ कोविंद 14 वें राष्ट्रपति बने

एनडीए के राष्ट्रपति चुनाव के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद 66 फीसदी वोट लेकर देश के 14 वें राष्ट्रपति बन गए हैं। मध्यप्रदेश में यूपीए प्रत्याशी मीरा कुमार को क्रॉस वोटिंग में चार तीन वोट कम मिले जिसको लेकर गफलत बनी हुई है कि ये वोट बसपा के हैं या कांग्रेस विधायकों के। मगर यह माना जा रहा है कि कांग्रेस के तरुण भनोत, नीलेश अवस्थी और दिनेश अहिरवार ने अपने वोट कोविंद किए हैं लेकिन बीजेपी के रणनीतिकार यह दावा कर रहे हैं कि क्रॉस वोटिंग मालवा क्षेत्र के विधायकों ने की है।

लालू ने दिया मायावती को ऑफर

बेटे को लेकर सियासी उठापटक में उलझे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मायावती को राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया है. लालू यादव ने कहा कि मायावती सदन में दलितों की आवाज उठा रही थीं, लेकिन बीजेपी के सदस्यों ने उन्हें बोलने नहीं दिया.

कर्नाटक के झंडा की मांग को गृह मंत्रालय ने किया खारिज

कर्नाटक राज्य के लिए अलग झंडे की मांग के प्रस्ताव को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य को अलग झंडा कैसे मिलेगा यह तय करने के लिए एक समिति गठित की थी। फिलहाल सिर्फ जम्मू-कश्मीर के पास ही यह विशेष संवैधानिक अधिकार है।

वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया

बीजेपी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना दिया गया है । यह निर्णय आज बीजेपी संसदीय बोर्ड बैठक में लिया गया।

आलोक अग्रवाल पुनः बने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नई राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। प्रवक्ताओं की सूची में राष्ट्रीय नेता संजय सिंह, आशुतोष, पंकज गुप्ता के साथ आलोक अग्रवाल को पुनः राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित किया है। इस प्रवक्ताओं की सूची में कुल 16 नाम है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय प्रवक्ता के अतरिक्त अग्रवाल राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य व मध्य प्रदेश संयोजक भी है।

भोपाल में 228 विधायकों ने किया मतदान

राष्‍ट्रपति चुनाव के लिये भोपाल में मतदान कड़े सुरक्षा बंदोबस्‍त के बीच शांतिपूर्वक संपन्‍न हुआ। सबसे पहला मत विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने डाला। 230 सदस्‍यीय मध्‍यप्रदेश विधान सभा के पात्र 228 सदस्‍यों ने मतदान में भाग लिया। विधान सभा में एक स्‍थान वर्तमान में रिक्‍त है जबकि एक सदस्‍य को निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान से अयोग्‍य ठहराया गया है।

राजमार्गों का उपयोग ऑप्टिक फाइबर, तेल और गैस पाइप लाइन बिछाने में: गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में पारदर्शी और कुशल शासन मुहैया कराने की कुंजी सूचना और प्रौद्योगिकी के पास है। श्री गडकरी ने एबीपी समूह और फैडरेशन ऑफ इंडियन माइक्रो एंड स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज द्वारा आज नई दिल्ली में आयोजित इंफोकॉम 2017 को संबोधित करते हुए यह बात कही।

विपक्ष ने गोपालकृष्ण गांधी को बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

विपक्ष ने गोपालकृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया। गोपालकृष्ण पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं। वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पड़पोते हैं।

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला, 7 यात्री मारे गये

अनंतनाग मे अमरनाथ यात्रा पर बड़ा आतंकी हमला किया गया। 15 साल बाद देश के गद्दारों ने भोलेनाथ की यात्रा में विघ्न डालकर कई जान ली है।  pm मोदी को अब अपनी दम दिखाना चाहिए।

नीतीश कुमार आज मांग सकते हैं लालू के डिप्टी सीएम बेटे का इस्तीफ़ा

बिहार के महागठबंधन में अभूतपूर्व संकट के बीच जदयू ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बैठक में लालू यादव के बेटे और राज्य के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफा देने की मांग की जाएगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today