Category Archives: अन्य

राज्यसभा में भी सबसे बड़ी पार्टी बनी BJP

राज्यसभा में भी सबसे बड़ी पार्टी  बीजेपी बनी। राज्यसभा में भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी। राज्यसभा में अब बीजेपी के 58 और कांग्रेस के 57 सांसद हैं।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा के कारण उनसे तेलंगाना छिना

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मंगलवार को तेलंगाना का प्रभार भी छिन गया। अब वे केवल आंध्रप्रदेश के प्रभारी महासचिव रह गए हैं। तेलंगाना के पहले उनसे गोवा में हुए विधानसभा चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी सरकार नहीं बन पाने से वे वहां के प्रभार से मुक्त कर दिए गए थे। इस बार तेलंगाना के प्रभार छिनने के पीछे उनकी नर्मदा परिक्रम बताई जा रही है जिसमें वे कई महीने तक व्यस्त रहेंगे और किसी भी दूसरे स्थान पर नहीं जा सकेंगे।

गुजरात चुनाव में फायदे के लिए 1 लाख लोगों को डुबाने की तैयारी : भगवंत मान

1 अगस्त को आप के सांसद भगवंत मान व प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल सरदार सरोवर डूब प्रभावितो के समर्थन में चिकलदा पहुँचे, जहाँ उन्हें मेधा पाटकर समेत 12 अनशनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगो का समर्थन किया। इससे पूर्व उन्होंने पुर्नवास स्थलों का दौरा किया और वहाँ की मौजूदा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्हें वहाँ मौजूद डूब पीड़ितों से भी बात की और वर्तमान स्थिति को समझा।

29 शहर भूकंप के लिहाज से हैं संवेदनशील

दिल्ली तथा 9 राज्य की राजधानी सहित 29 शहर भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार ये सभी शहर ‘गंभीर’ से ‘अति गंभीर’ के तहत आते हैं। इनमें से ज्यादातर जगहें हिमालयी क्षेत्र में हैं।

हाईकोर्ट के खिलाफ एडीजे धरने पर बैठे, वकीलों ने समर्थन किया

बार-बार तबादलों से पीड़ित एडीजे आरके श्रीवास मंगलवार को न्यायाधीशों की सीआर लिखने में मनमानी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती हो रही कथित धांधली को लेकर हाईकोर्ट के सामने धरने पर बैठ गए। उनकी मांगोंसमर्थन हाईकोर्ट के वकील भी कर रहे हैं और उनके धरनास्थल पर वे छतरी लेकर उन्हें धूप से बचाते नजर आए। साथ ही उनकी मांगों का समर्थन करते हुए हाईकोर्ट से इस तरफ ध्यान देने की मांग की है।

राज्यसभा में किरकिरी के बाद शाह की सांसदों को चेतावनी

संसद में सांसदों की अनुपस्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार बीजेपी सांसदों को चेतावनी दी है, लेकिन शायद सांसदों पर इसका कोई असर नहीं हुआ. सोमवार को राज्यसभा में व्हिप जारी होने के बावजूद भी कई सांसद अनुपस्थित रहे, जिसपर अब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सांसदों को चेतावनी दी है.

उइके राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

सम्पतिया उइके राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई ।  चुनाव आयोग रिटर्निंग आफिसर ए पी सिंह ने प्रमाण पत्र   दिया ।

5 अगस्त रिटर्न भरने की आखिरी ताऱीख

रिटर्न फाइलिंग का आज आखिरी दिन था, लेकिन अब सरकार ने यह ताऱीख बढ़ा दी है. अब सरकार ने रिटर्न भरने की आखिरी ताऱीख 5 अगस्त कर दी है.

कैलाश सारंग को चिकित्सा के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया

पूर्व सांसद वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग को 31 जुलाई को दोपहर में चिकित्सा सेवा के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।

नर्मदा विस्थापित बचाओ, प्रदेश बचाओ यात्रा

सरदार सरोवर बांध डूब प्रभावितों प्रभावितों से मिलने और उनके हक की आवाज उठाने के लिए आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान डूब क्षेत्र में जायेंगे। वे 1 अगस्त को इंदौर आएगे और वहाँ से डूब क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल व अन्य साथी भी साथ रहेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today