Category Archives: अन्य

निलंबित जज श्रीवास ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई

अतिरिक्त जिला जज एसके श्रीवास ने अपने बार-बार तबादले को प्रताड़ना बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। श्रीवास ने याचिका में मप्र के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और अन्य को पक्षकार बनाया है।

गाड़ियों के लिए दाई ओर फ्लाई ओवर, गुड़गाव से दिल्ली तक के यातायात का आसानी से आवगमन

सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी 14 अगस्त को दिल्ली के सर्वाधिक भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र धौला कुआं से इन्दिरा गाँधी एयर पोर्ट जाने वाले मार्ग पर नई परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस मार्ग पर पहली बाधा मेट्रो स्टेशन के सामने एनएच-8 के साथ स्टेशन रोड़ का जंक्शन है।

खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स से जुड़े आतंकी गिरफ्तार

ग्वालियर में खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स से जुड़े आतंकी गिरफ्तार कर लिया है। जिले के डबरा और चीनौर थाना इलाके से गिरफ्तारी हुई। 

28 अगस्त को उच्चतम न्यायालय के 45वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेगे जस्टिस दीपक मिश्र

28 अगस्त को उच्चतम न्यायालय के 45वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेने वाले जस्टिस दीपक मिश्र का जन्म और करियर की शुरूआत भले ही ओडिशा से हुई हो लेकिन न्यायजगत में उनका सितारा मध्यप्रदेश में ही बुलंद हुआ। वे 1997 में जबलपुर हाईकोर्ट आए और यहाँ 2009 तक रहे।

सीएस ने पीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग पर कहा कलेक्टर नौकरी की चिंता छोड़, विकास में योगदान दें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को देशभर के ब्यूरोक्रेट्स से सीधे रूबरू हुए तो मप्र के मुख्यसचिव बसंत प्रताप सिंह ने प्रदेश के नौकरशाहों को कहा वे नौकरी की चिंता छोड़ें। प्रदेश के विकास में योगदान दें।

13 साल की नौकरी में 25 तबादलों को लेकर प्रधानमंत्री ने माँगे शिवराज सरकार से दस्तावेज

मध्य प्रदेश के राजगढ़ की ब्यावरा तहसीलदार ने बीते महीने 13 साल की नौकरी में 25 तबादलों से परेशान होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई थी। तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री को इस मामले पर एक पत्र भी लिखा था। जिसके बाद से प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई थी। 

‘आजादी केवल गांधी दिला सकते थे लोकतंत्र से ओतप्रोत नेहरू देश चला सकते थे”

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आजादी हमें केवल गांधी दिला सकते थे और लोकतंत्र व गणतंत्र से ओतप्रोत नेहरू देश चला सकते थे। अगर इसका उल्टा होता हो तो क्या नेहरू हमें आजादी दिला सकते थे और क्या अस्सी साल के गांधी आजादी के बाद देश चला सकते थे?

DIG एएम जूरी और केसी अग्रवाल की वर्दी छिनी

भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के दो दागी IPS अफसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ के दो सीनियर IPS अफसर एएम जूरी और केसी अग्रवाल को बर्खास्त कर दिया गया है। देश के इतिहास में ये पहला मौका है, जब किसी राज्य के दो सीनियर पुलिस अफसरों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गयी है।

अर्थशास्त्री राजीव कुमार नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष

मशहूर अर्थशास्त्री डॉ राजीव कुमार नीति आयोग के अगले उपाध्यक्ष होंगे. अरविंद पनगढ़िया के इस्तीफा देने के बाद अर्थशास्त्री राजीव कुमार को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

यूपी विधानसभा में मिला पाउडर विस्फोटक नहीं

यूपी विधानसभा में पिछले महीने मिले पाउडर को खतरनाक विस्फोटक बताने के लिए जिम्मेदार अफसर पर गाज गिर सकती है. राज्य के डीजीपी सुलखान सिंह ने झूठी रिपोर्ट देने वाली स्टेट फॉरेंसिक लैब के डायरेक्टर एसबी उपाध्याय को सस्पेंड करने की सिफारिश की है. अब इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फ़ैसला करना है.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today