Category Archives: अन्य

नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय खेल संग्रहालय की स्‍थापना की जाएगी

युवा मामले और खेल मंत्रालय नई दिल्‍ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में अपने किस्‍म के पहले राष्‍ट्रीय खेल मंत्रालय की स्‍थापना करने जा रहा है। यह फैसला तीन महीने पहले कई सिलसिलेवार बैठकों और खेल मंत्री श्री विजय गोयल द्वारा राजधानी में कई स्‍थलों का व्‍यक्तिगत तौर पर दौरा करने के बाद लिया गया।

कर्नल प्रसाद पुरोहित को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, संघ-अधिकारियों को टारगेट

मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी कर्नल प्रसाद पुरोहित को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने 9 साल से जेल में बंद कर्नल पुरोहित की जमानत मंजूर कर दी है। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुरोहित की जमानत याचिका ठुकरा दी थी।

स्‍कूलों को CBSE की ओर से इंटरनेट संबंधित गाइडलाइंस जारी

केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने स्कूल और स्कूल बसों में इंटरनेट और डिजिटल टेक्‍नोलॉजी के सुरक्षित एवं प्रभावी इस्तेमाल के लिए 18 सूत्री दिशानिर्देश जारी किया है। साथ ही स्‍कूलों को भी इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेज के सुरक्षित उपयोग पर पॉलिसी बनाने और उसे लागू करने के लिए कहा गया है। ब्लू व्हेल गेम के खतरे को देखते हुए सीबीएसई ने यह कदम उठाया है।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दस घंटे नेताओं-मंत्रियों की बैठक ली, चेताया, जीत का सूत्र बताया

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को सुबह नौ बजे भोपाल के राजा भोज विमानतल पर पहुंचे और रात करीब 11 बजे तक उन्होंने अनवरत बैठकें और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पार्टी नेताओं, मंत्रियों, सांसद, विधायकों, निगम-मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों व संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं जिनमें से ज्यादातर में कोर ग्रुप साथ में रहा। शाह ने नेताओं-मंत्रियों को खूब चेतावनी देते हुए विधानसभा-लोकसभा चुनाव में जीतने के सूत्र दिए। कांग्रेस नेता अजय सिंह द्वारा उन्हें लिखे गए पत्र का समन्वय भवन के एक प्रोग्राम में सार्वजनिक रूप से जवाब दिया और कहा कि तीन साल मंे हमने 50 काम किए हैं, कांग्रेस 50 साल में तीन काम गिना दे।

RBI जारी करेगा 50 रुपए का नया नोट, पुराने भी रहेंगे मान्य

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 50 रुपए का नोट जारी करेगा। नए नोट पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। यह नोट महात्मा गांधी वाली नई सीरीज के अंतर्गत जारी किया जाएगा। वहीं बाजार में पहले से मौजूद 50 रुपए के पुराने नोट भी मान्य होंगे। यह जानकारी आरबीआई ने एक नोटिफिकेशन के जरिए दी है।

आज हर कीमत पर चुनाव जीतना चाहती हैं राजनीतिक पार्टियां: चुनाव आयुक्त

गुजरात में हुए राज्यसभा चुनाव के राजनीतिक ड्रामे के करीब दस दिन बाद चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने मौजूदा राजनीतिक माहौल में नैतिकता के नए पैमाने पर बड़ा बयान दिया है. ओपी रावत ने कहा कि आज हर हाल में चुनाव जीतने की सोच हावी हो गई है और राजनीतिक पार्टियां हर हाल में चुनाव जीतना चाहती हैं.

बंगाल निकाय चुनाव: TMC का सातों निकाय पर कब्जा

कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुए नगर निकाय चुनावों में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस ने सभी सात निकायों पर कब्जा कर लिया, जबकि वाम दलों को तीसरे स्थान पर छोड़ते हुए भाजपा अधिकतर स्थानों पर दूसरे स्थान पर रही।

राम रहीम पर यौन शोषण आरोप मामले में फैसला सुरक्षित

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर यौन शोषण आरोप मामले में सीबीआई अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा। अब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर यौन शोषण आरोप मामले में 25 अगस्त को फैसला आएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर सजी सरकारी बिल्डिंग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली से लेकर भोपाल तक की सरकारी बिल्डिंग्स पर विशेष रूप से सजावट की गई।

प्रदेश के 20 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक

मध्यप्रदेश पुलिस के 20 अधिकारी-कर्मचारियों  को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा आज नई दिल्ली में की गई है। पुलिस महानिदेशक ऋषिकुमार शुक्ला ने इन सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पदक मिलने पर बधाई दी है। आज घोषित सभी पदको का वितरण 15 अगस्त, 2018 को स्वतत्रंता दिवस समारोह में किया जायेगा ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today