Category Archives: अन्य

कांग्रेस के राष्टीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अब कांग्रेस की कमान मिलना तय

कांग्रेस के राष्टीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अब कांग्रेस की कमान मिलना तय है। इस पद पर राहुल की ताजपोशी को लेकर कांग्रेस के अधिकांश सीनियर लीडर लामबंद होने लगे है। शुक्रवार को कांग्रेस के सीनियर लीडर एम वीरप्पा मोइली ने इस बात के संकेत भी दे दिए।

ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए आपको अपना आधार नबंर बताना होगा

जल्दी ही ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए आपको अपना आधार नबंर बताना पड़ सकता है। केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि सरकार ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक करने जा रही है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप ड्राइविंग लाइसेंस नहीं ले पाएंगे।

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर पांच प्रतिशत हुआ

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज संपन्न हुई| जिसमे कर्मचारियों के बड़ी सौगात देने वाले फैसले लिए गए हैं| सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते को मौजूदा 4 फीसदी से बढ़ाकर 5 फीसदी कर दिया है। केंद्र सरकार का यह फैसला केंद्रीय सेवा के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों पर भी लागू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है|

अटर्नी जनरल का हलफनामा मुस्लिम पर्सनल लॉ पर हमले का रूप

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में यह कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट तीन तलाक केस में सरकार के अटर्नी जनरल के हलफनामें से सरकार की मंशा ज़ाहिर होती है। इस हलफनामें मंेे केन्द्र सरकार के अटॉर्नी जनरल ने कहा था बिना सिविल कोर्ट के हस्तक्षेप के कोई भी तलाक नहीं हो सकता। बोर्ड के नुमाइंदों ने सरकार को अपनी नाराजगी दर्ज करा दी है। साथ ही कहा है कि भारत के संविधान द्वारा गारंटी हम अपनी नाराजगी को रिकर्ड कराते हैं और इसे मुस्लिम पर्सनल लॉ के हमले के रूप में देखते हैं वर्तमान सरकार का यह रुख भारत के संविधान द्वारा गारंटीकृत सुरक्षा के विपरीत है। हम स्पष्ट बयान करते हैं के हमारा समुदाय मुस्लिम पर्सनल लॉ पर व्यक्तिगत कानून पर इस तरह के हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा।

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब हर साल बढ़ेगी सैलरी

अब केंद्रीय कर्मियों को वेतन वृद्धि के लिए 10 साल या उससे ज़्यादा इंतजार नहीं करना होगा. प्राइवेट सेक्‍टर की तरह अब उनकी सैलरी हर साल बढ़ेगी. केंद्र सरकार इसके लिए एक नया फॉर्मूला लाने जा रही है.

वीरेंद्र खटीक कल टीकमगढ़ जिले के दौरे पर

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र खटीक मंत्री बनने पर पहली बार कल टीकमगढ़ जिले के दौरे पर आ रहे है. खटीक को महिला बाल विकाश ओर अल्पसंख्यक केंद्रीय मंत्री बनाया गया है. मंत्री सुबह 8 बजे दिल्ली से ओरछा पहुँचगे जहाँ राम राजा के दर्सन कर पार्टी के नेताओ ओर कार्यकर्ताओ से मिलेंगे. फिर निवाड़ी विधायक के निवास पर स्वागत समारोह में शामिल होंगे. पृथ्वीपुर ओर टीकमगढ़ शहर में तमाम कार्यक्रमो में शामिल होंगे.

चुनाव को लेकर आप की तैयारी तेज, घोषित की गई 47 सदस्यीय नवीन प्रदेश कार्यकारणी

आगामी 2018 के विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की नवीन प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की जा रही है. 1 सितम्बर व् 2 सितम्बर को आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल समेत सभी सचिवो द्वारा दिल्ली का 2 दिवसीय दौरा किया गया था.

2 दिवसीय दिल्ली बैठक सम्पन्न 5 नवंबर को अरविंदन केजरीवाल करेगे भोपाल में रैली

मध्य प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनावो की तैयारी और रणनीति को लेकर आमआदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी दिल्ली के 2 दिवसीय दौरे पर थे। पार्टी राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली मुख्य मंत्री श्री अरविंद केजरीवाल 5 नवंबर को भोपाल से रैली कर 2018 के विधान सभा चुनाव का शंख नाद करेंग।

अन्ना हजारे ने मोदी को पत्र लिखकर याद दिलाई 2011 की

जाने-माने समाज सेवी अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है जिसका जवाब मंगलवार को बताया। इसमें उन्होंने मोदी को 2011 के आंदोलन के समय उनके द्वारा दिए गए आश्वासन को याद दिलाया। अन्न्ा हजारे ने कहा कि न तो लोकपाल विधेयक के मुताबिक उनका गठन हो सका और न ही कुछ अन्य कार्रवाई हो सकी।

गैर भाजपाई राजनैतिक दलो की सांझा विरासत इन्दौर में

भारत जैसे लोकतांत्रिक देश की अस्मियता, लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में है। देश की सत्ता पर काबिज भाजपा धर्म एवं संस्कृति के नाम पर साम्प्रदायिकता का जहर घोलकर देश के लोगों को गुमराह कर रही है। इसी बात को लेकर गैरभाजपाई राजनैतिक दलों को लोकतंत्र की रक्षा के लिए सांझा विरासत के रुप में देश की दशा और दिशा पर गम्भीर चिंतन के लिए जदयु नेता शरद यादव की अगुवाई में सांझा विरासत का दूसरा पड़ाव 30 अगस्त को दोपहर 2 बजे से इन्दौर के अभय प्रशाल रेसकोर्स राेड़, इन्दौर में होने जा रहा है, जिसमें कांग्रेस, जनता दल, माकपा, भाकपा, बसपा, सपा सहित सभी गैर भाजपा दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today