Category Archives: अन्य

गुरदासपुर में भाजपा ने सीट गंवाई, कांग्रेस के जाखड़ जीते

पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट के उप चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से सीट छीन ली है। विनोद खन्न्ा के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी जिस पर कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने भाजपा प्रत्याशी श्रवण सालरिया को एक लाख 93 हजार 219 वोटों से हराकर जीत हासिल की। यहां तीसरे नंबर पर आप के प्रत्याशी सुरेश खजूरिया रहे जिन्हें 23 हजार 579 वोट प्राप्त हुए।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन बेटी की शादी का निमंत्रण देने भोपाल पहुंचे

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी आज अपने एक दिन की निजी यात्रा पर भोपाल एक्सप्रेस से भोपाल पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी थी।

हवाला रैकेट के आरोपियों से 80 लाख रुपए जब्त

राजधानी में हवाला रैकेट के दो आरोपियों के पास से 80 लाख रुपए मिलने के मामले से हड़कम्प है। पुलिस ने हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।

राघवेंद्र राठौर होंगे भोपाल में एनजीटी के नए जज

एनजीटी के जज दिलीप सिंह का ट्रांसफर हो गया है। राघवेंद्र राठौर भोपाल में एनजीटी के नए जज होंगे। नवम्बर में जस्टिस दिलीप सिंह का रिटायरमेंट होना है।

कर्नल की बीवी से बिग्रेडियर के अवैध संबंध, आरोपी की चार साल पदोन्नति रोकी

सेना में जनरल कोर्ट मार्शल (जीसीएम) के तहत कर्नल की पत्नी से अवैध संबंध रखना एक ब्रिगेडियर को महंगा पड़ा है। उस पर बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपी की चार सालों तक के लिए न केवल पदोन्नति रोक दी गई है, बल्कि उसे इसके लिए कड़ी फटकार भी लगाई गई है।

भूपेंद्र सिंह का दिल्ली वालों को एमपी में दीपावली मनाने का न्योता

गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह का ट्वीट, दिल्ली वाले एमपी में आकर दीपावली मनाएं। ट्वीट करके दिल्ली वालों को एमपी में दीपावली मनाने का न्योता  दिया। एमपी के लोगों को कहा दिल्ली से अपने मित्रों को आमंत्रित कीजिये। ट्वीट पर लिखा – किसी एक दिन नहीं एमपी सरकार पूरे साल पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करती है।

दिल्ली में ‘साइलेंट दिवाली’, पटाखा बिक्री पर 1 नवंबर तक रोक

सुप्रीम कोर्ट ने नई दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक बरकरार रखी है. अब दीवाली से पहले यहां पटाखों की बिक्री नहीं होगी. बता दें कि इस बार दिवाली 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी.

सुच्चा सिंह लंगाह सिख पंथ से निष्कासित

सेक्स स्केंडल में फसे पंजाब के पूर्व मंत्री व एसजीपीसी के निवर्तमान सदस्य सुच्चा सिंह लंगाह सिख पंथ से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित करने का हुक्मनामा जारी कर दिया है।

पर्यटन सचिव ने इंडिया गेट पर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई

पर्यटन सचिव श्रीमती रश्मि वर्मा ने आज सुबह पर्यटन मंत्रालय के पर्यटन पर्व के उपलक्ष्य में इंडिया गेट पर आयोजित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साइकिल रैली का आयोजन पर्यटन, पर्यावरण और निरंतरता के प्रति जागरूकता लाना है।

श्रीलंका के साथ दूसरा T 20 मैच इंदौर में

22 दिसम्बर को श्रीलंका के साथ दूसरा T 20 मैच इंदौर में होंगा। जबकि पहला और तीसरा T 20 मैच कटक ओर मुम्बई में खेला जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today