Category Archives: अन्य

सोनिया गांधी की तबीयत खराब

सोनिया गांधी की तबीयत खराब हुई, सर गंगाराम नई दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया।

नरोत्तम मिश्रा की याचिका पर फैसला सुरक्षित

दिल्ली HC की डबल बेंच ने नरोत्तम मिश्रा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा।दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद फैसला  सुरक्षित रखा।

आधार के बगैर भी गरीबों को दिया जाए राशन

झारखंड में भूख से हुई बच्ची की मौत के बाद केंद्र सरकार ने कहा कि जिनके पास आधार नहीं है उन्हें भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला राशन मुहैया कराया जाए। राज्यों को निर्देश हैं कि उन लाभार्थियों के नाम सूची से न हटाए जाए, जिनके पास आधार नहीं है या फिर जिनका राशन कार्ड 12 नंबर की बायोमेट्रिक व्यवस्था ने अभी नहीं जुड़ सका है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने न्यूयार्क विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका प्रवास के चौथे दिन न्यूयार्क विश्वविद्यालय के ब्रूकलीन परिसर में टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के नवाचार और उद्यमिता इन्क्यूबेशन सेंटर का भ्रमण किया। उन्होंने ऐसा ही इन्क्यूबेशन सेंटर मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों के परिसर में स्थापित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की

8 नवंबर को विपक्ष कालादिवस तो बीजेपी कालाधन विरोध दिवस मनाएगी

नोटबंदी के 1 साल पूरे होने पर विपक्ष के 18 दल 8 नवम्बर को देश भर में काला दिवस मनाएंगे। विपक्ष की संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेस में आज इसकी घोषणा की गई। अलग- अलग राज्यों में होने वाले इन प्रदर्शनों में 18 दलों के नेता भाग लेंगे। भाजपा 8 नवंबर को कालाधन विरोधी दिवस के रूप में मनाएगी। जगह जगह आयोजन किए जाएंगे। 

मुख्य सचिव से अमेरिका के काउंसल जनरल की भेंट

मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह से आज मंत्रालय में अमेरिका के काउंसल जनरल श्री ऐडगर कागन ने सौजन्य भेंट की । श्री कागन ने मुख्य सचिव से उद्योग, व्यापार, तकनीक, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र मे आदान-प्रदान की संभावनाओ पर चर्चा की ।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने सभी 68 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों में वीरभद्र सिंह के बेटे का नाम भी शामिल है।

एकबार फिर दिल्ली खराब हवा की चपेट में: ग्रीनपीस

दिवाली के बाद एक बार फिर दिल्ली की सुबह धुंध की चादर में लिपटी दिखी। हालांकि आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में इस साल दिवाली में पीएम 2.5 कम रहा। पिछले साल दिवाली में पीएम 2.5 औसत 343 माइक्रो प्रति घनमीटर था जबकि इस साल 181 माइक्रो प्रति घनमीटर रहा। लेकिन केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बेवसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा पुसा वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन पर 20 अक्टूबर 2017 को 4 बजे सुबह 1500 माइक्रो प्रति घनमीटर तक पीएम 2.5 रिकॉर्ड किया गया जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा ही अलग है। यह बताता है कि वायु प्रदूषण की स्थिति अभी भी खतरनाक बनी हुई है।

गंगा की सफाई पर 2958 करोड़ रुपये, नतीजा सिफर

दो वर्षों में गंगा की सफाई के लिए आवंटित 3,703 करोड़ रुपये में से 2,958 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन इस पतित पावनी नदी की दशा जस की तस बनी हुई है.

RSS नेता की गोली मारकर हत्या

लुधियाना में RSS नेता रविंद्र गोसाई की गोली मारकर हत्या की गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today