Category Archives: अन्य

प्रदूषण के चलते फिर लागू होगा ऑड-इवन फॉर्मूला

बढ़ते प्रदूषण के चलते केजरीवाल सरकार दिल्ली राज्य में फिर से ऑड इवन फॉर्मूला लागू करने जा रही है।

8 नवंबर को कांग्रेस पार्टी मनाएगी ‘काला दिवस

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने नोटबंदी की पहली सालगिरह पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने और इस दिन देश में ‘काला दिवस’ मनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता देश के हर जिले और राज्य मुख्यालय में सड़कों पर उतरकर लोगों के कष्ट, पीड़ा व रोष को प्रदर्शित करेंगे।

ममता बनर्जी के खास रहे मुकुल रॉय ने बीजेपी का दामन थामा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खासमखास रहे मुकुल रॉय ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में रॉय का स्वागत करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बीजेपी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे भोपाल

शंखनाद रैली को संबोधित करने दिल्ली के सीएम  अरविंद केजरीवाल भोपाल पहुँचे। केजरीवाल के साथ आप पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी गोपाल रॉय भी पहुंचे।

36 विदेशी शहरों सहित 86 शहरों की पहलों और अनुभवों पर चर्चा

पांच दक्षिणी राज्यों से महापौरों और नगर पार्षदों सहित लगभग 1000 नीति निर्माता, भारत के 20 राज्यों और 25 देशों के प्रशासक, विशेषज्ञ, शहरी योजनाकार, अनुसंधानकर्ता और प्रौद्योगिकी तथा सेवा प्रदाता हाइटेक्स सिटी हैदराबाद में तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान कल से शहरों और नगरों में यातायात तथा गतिशीलता संबंधी विषयों

सीएम शिवराज को CBI की क्लीनचिट

मप्र व्यापमं घोटाले में CBI ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को क्लीनचिट दे दी है। मंगलवार को कोर्ट में CBI ने सीएम को क्लीनचिट दी है। CBI द्वारा दिग्विजय सिंह के आरोपों को गलत बताया गया।

राहुल गांधी के नागरिकता की जांच हो रही

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नागरिकता की जांच हो रही है। मामले की जांच गृह मंत्रालय कर रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखी थी।

खादी ग्रामोद्योग के कार्यक्रम में अंतर सिंह- चिटनीस ने की कैटवॉक

खादी ग्रामोद्योग के कार्यक्रम में मंत्रियों ने खादी को बढावा देने कैट वॉक किया।मंत्री अंतर सिंह आर्य और अर्चना चिटनीस ने मॉडलिंग की। दोनों मंत्री रैम्प पर उतरे। आर्य और चिटनीस ने कैट वॉक की।

पर्यटन राज्‍य मंत्री दिल्‍ली के अपोला अस्‍पताल में स्विस पर्यटक क्‍लार्क और मैरी ड्रोस से मुलाकात की।

पर्यटन राज्‍य मंत्री श्री के जे अल्‍फॉन्‍स आज नई दिल्‍ली में अपोलो अस्‍पताल में घायल स्विस पर्यटक युगल क्‍वेन्टिन जेरिमी क्‍लार्क और मैरी ड्रोम से मिलने गए।मंत्री महोदय ने घायल पर्यटक के उपचार के बारे में अस्‍पताल प्रबंधन और डॉक्‍टरों से विचार-विमर्श भी किया।

देश के नव-निर्माण के लिये अच्छी शिक्षा व्यवस्था पहली आवश्यकता

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये प्रदेश में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की। आयोग के अध्यक्ष श्री नंद कुमार साय ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में इन वर्गों के लिये प्राथमिक शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाना होगा। इसके लिये अधिसूचित क्षेत्रों की शालाओं में प्रशिक्षित शिक्षकों की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित करें। श्री साय ने कहा कि देश के नव-निर्माण के लिए अच्छी शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाना पहली आवश्यकता है। उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्रों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। श्री साय ने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के लिये खेलकूद जैसी रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाये।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today