Category Archives: अन्य

11 पूर्व सांसदों पर भ्रष्टाचार और साजिश रचने के आरोप तय

दिल्ली की एक अदालत ने 2005 में सवाल के बदले पैसा लेने के कथित घोटाले के सिलसिले में 11 पूर्व सांसदों पर भ्रष्टाचार और साजिश रचने के आरोप तय किए हैं। विशेष न्‍यायाधीश

मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

दिल्‍ली की विशेष अदालत में टू जी स्‍पैक्‍ट्रम आवंटन अंतिम फैसला घोटाला 21 दिसंबर को

दिल्ली की एक विशेष अदालत ने कहा है कि टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में फैसला इस महीने की21 तारीख को सुनाया जायेगा। इस मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजाराज्यसभा में डी एम के सांसद कणिमोझी और कुछ अन्य आरोपी हैं। अदालत इस घोटाले से जुड़े दो अलगअलग मामलों पर सुनवाई कर रही है। एक मामले की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो– सी बी आई और दूसरे की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।

मध्यप्रदेश पुलिस को मिली बडी सफलता

[15:09, 11/28/2017] DNT: मध्यप्रदेश क परेवा दात के जंगल से 40 हजार का इनामी डकैत अरुआ उर्फ अरविंद रावत को पकडा , शार्ट एनकाउंटर में पुलिस को मिली सफलता , अरुआ रावत के खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज ,डकैत से 12 बोर की बंदूक 15 जिंदा राउंड वरामद । भौंती पुलिस का मामला ।

डिजिटल टेक्‍नालॉजी समाज की सबसे बड़ी मददगार

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि डिजिटल टेक्‍नालॉजीसमाज की सबसे बड़ी मददगार के रूप में उभर कर सामने आई है और इससे कारोबार तथा आर्थिक गतिविधियों में मदद मिल रही है।

उपचुनाव मुंगावली, कोलारस के लिए बनी बीजेपी की रणनीति

बीजेपी कार्यालय में चित्रकूट उपचुनाव हार के बादबीजेपी की रणनीति तेज़ हुई। मुंगावली और कोलारस उपचुनाव को लेकर बैठक हुई। सीएम शिवराज सिंह, नंदकुमार चौहान, सुहास भगत, प्रभात झा मौजूद रहे।

गांधी नगर थाने के घेराव के दौरान आलोक अग्रवाल गिरफ्तार

गांधी नगर में 17 नवंबर को पारधी समुदाय की महिला इंद्रमल बाई ने केरोसिन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। कल देर रात उनकी मौत हो गई थी।  दो पुलिस वालो द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था और 20000 रु की मांग की जा रही थी जिससे तंग आ कर उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।  इसी मामले में इंद्रमल बाई के परिवार द्वारा आई एफ आई दर्ज कराने की मांग की थी जो पुलिस द्वारा नही मानी गई और उसी के खिलाफ आज थाने का घेराव किया गया था।

अभिनेता राहुल राय आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए

अभिनेता राहुल राय आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए । वे आज नई दिल्‍ली में पार्टी के वरिष्‍ठ नेता विजय गोयल की उपस्‍थति में भाजपा में शामिल हुए हैं। श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के चमत्‍कारिक नेतृत्‍व से प्रेरित होकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के शहर दिल्ली जैसे ही प्रदूषित

दिल्ली की ज़हरीली हवा लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के लखनऊ,कानपुर, आगरा, ग़ाज़ियाबाद, वाराणसी, इलाहाबाद, नोएडा और मुरादाबाद जैसे शहर की हवा भी उतनी ही जहरीली हो चुकी है। इन शहरों में लगातार पीएम 2.5 की बहुत अधिक सघनता दर्ज की जा रही है। इन शहरों की वायु गुणवत्ता ‘खतरनाक’ श्रेणी से भी ऊपर जा चुकी है।

20 नवंबर को आयोजित होगा किसान मुक्ति संसद

किसानों की परिस्थिति में सुधार करने के लिए अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने दिल्ली में 20 नवम्बर 2017 को किसान मुक्ति संसद का आयोजन किया है जिसमें देश के कोने-कोने से लाखों किसान दिल्ली आ रहे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today