Category Archives: अन्य

मध्य्प्रदेश कैडर के ओपी रावत बने मुख्य निर्वाचन आयुक्त

मध्यप्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा केअधिकारी ओपी रावत मंगलवार को देश के भारत निर्वाचन आयोग में मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त का पदभार संभालेंगे। रावत अब तक आयोग के निर्वाचन आयुक्त थे ।

पीएनबी अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी के 22 मामले दर्ज

सीबीआइ ने पीएनबी के अफसरों सहित 38 के खिलाफ धोखाधड़ी के 22 मामले दर्ज किए हैं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जारी किए गए कर्ज से बैंक को 80 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

आप के 20 विद्यायक अयोग्य, निर्णय राष्ट्रपति के पाले में

चुनाव आयोग ने लाभ पद के मामले में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराया है जिसकी सिफारिश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की है।

कैप्टन को लगा झटका, हाईकोर्ट ने करीबी प्रधान सचिव की नियुक्ति रद्द की

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने उनके प्रधान सचिव की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद पंजाब सरकार में भूकंप आ गया है।

अंतिम कोटा मिला आज कुरआ कार्यक्रम

मध्यप्रदेश को हज- 2018 के लिए कोटा दिया गया है। इसके तहत हज आवेदकों को हज सीटों के वितरण के लिए कुरआ कार्यक्रम पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्री राज्य श्रीमती ललिता यादव के मुख्य आतिथ्य में 16 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे हज हाउस, सिंगारचोली में आयोजित किया जायेगा।

कार्ति चिदंबरम के पांच स्थानों पर ED छापे

दिल्ली और चेन्नई में कार्ति चिदंबरम के पांच स्थानों पर Enforcement Directorate की छापेमारी. चिदंबरम बोले- मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ED को जांच का हक नहीं.

सुप्रीम कोर्ट के चार न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र सार्वजनिक किया

भारत के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चार न्यायाधीश जस्टिस जे चेलामेश्वर के घर में पत्रकारवार्ता की.

पहली बार किसी महिला वकील को सीधे सर्वोच्च अदालत में जज नियुक्त करने की सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम  ने पहली बार किसी महिला वकील को सीधे सर्वोच्च अदालत में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है।

बेटी ने पिता को छत से फेंक दिया

दिल्ली नोयडा लड़की ने अपने ब्वायफ्रैंड को अपने ही घर में बुला लिया अौर उसे बैडरूम में ले गई। पिता ने जब बेटी को बैडरूम में ब्वायफ्रैंड संग पकड़ लिया तो दोनों ने मिल कर पिता को छत से फेंक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हैरानी की बात है कि मामला भी मां ने ही दर्ज करवाया है।

स्वामी प्रसाद लोधी की हालत गंभीर

केंद्रीय मंत्री उमा भारती के भाई स्वामी प्रसाद लोधी की हालत बेहद गंभीर हो गई है। उन्हें सोमवार शाम भोपाल के स्टेट हैंगर से नई दिल्ली रेफर किया गया है। एयर एम्बूलेंस की मदद से उन्हें तुरंत नई दिल्ली उपचार हेतु पहुंचाया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today