Category Archives: अन्य

यूजीसी की 12 बी नियम से कई दावेदार होंगे बाहर

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के स्थायी कुलपति में यूजीसी का 12 बी नियम कई दावेदारों के रास्ते का कांटा बनता जा रहा है। इस नियम में नियमित कुलपति के लिए दस साल तक प्रोफेसर के तौर पर काम करने का अनुभव आवश्यक होता है।

पॉलीटेक्निक में वार्षिक समारोह में तनावमुक्ति पर नाटक का मंचन

भोपाल के सरदार वल्लभ भाई पटेल पालीटेक्निक में वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रागा के अंतर्गत नाटक का मंचन किया गया।

मप्र की पांच सीटों सहित देश की 58 राज्यसभा सीटों पर 23 को चुनाव

राज्यसभा की 58 सीटों पर दो अप्रैल को कार्यकाल पूरा होने से अब उनके लिए चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया है जिसके मुताबिक पांच मार्च को अधिसूचना जारी होगी और 12 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

घोटालों पर पर्दा डालने के लिए अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैया अपना रही सरकार: आलोक अग्रवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर बिना सूचना अंदर घुसने पर पार्टी नेताओं ने निंदा की है। मप्र आप के संयोजक व राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अग्रवाल ने इसे अलोकतांत्रिक और तानाशाही वाला कदम बताया है। अग्रवाल ने इसकी भर्त्सना करते हुए निंदा की है।

कोलारस में प्रचार थमने के बाद हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी घायल, दिल्ली में कमलनाथ-सिंधिया रावत से मिले

शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव में मतदान के पहले चुनाव प्रचार थमते ही गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव भाजपा द्वारा खतोरा में पैसा बांटे जाने की सूचना पर पहुंच गए। एक वाहन पकड़कर पुलिस को सौंपने का प्रयास किया लेकिन जब वाहन की तलाशी में पुलिस ने टालमटोल किया तो कांग्रेस प्रत्याशी यादव व उनके समर्थकों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने लाठियां चलाईं तो यादव को गंभीर चोट आई। घटना को लेकर रात में कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत से मिलने उनके सरकारी निवास पर पहुंचे और घटनाक्रम बताया व तत्कालीन शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी व एसपी को हटाने की मांग की।

तीन तलाक बिल के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन तलाक बिल के खिलाफ भोपाल शहर में मंगलवार को बुर्के से ढंकी महिलाओं ने राजभवन पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य आरिफ मसूद ने की।

दिल्ली में विधायक ने मुख्य सचिव को पीटा, सीएस ने पुलिस में की शिकायत

आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं लेकिन उसके विज्ञापनों को जारी करने पर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश व सरकार के बीच चल रहा विवाद सोमवार की रात को इतना बढ़ गया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के सामने एक विधायक अमानुल्ला खान ने पीट दिया। इस घटनाक्रम के समय केजरीवाल, सिसौदिया सहित करीब 11 विधायक भी मौजूद थे। सीएस ने आरोप लगाया है कि घटनास्थल पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किय़ा।

कांग्रेस और भाजपा के बीच मिलीभगत: आलोक अग्रवाल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अग्रवाल ने छिंदवाड़ा बस स्टैंड पर विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में मिलीभगत चल रही है। यहां तुम मुझे विधानसभा दो, मैं तुम्हें लोकसभा दूंगा। आजादी की लड़ाई के एक महत्वपूर्ण नारे को इन भ्रष्ट राजनेताओं ने अपने फायदे के लिए इस तरह बदल दिया है। ये लोग जनता को धोखा दे रहे हैं।

बीजेपी का अब दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग में नया पता

BJP का 34 साल पुराना पता 11 अशोक रोड अब नहीं रविवार से नहीं रहा। अब बीजेपी का नया पता 6 दीनदयाल उपाध्याय मार्ग हो गया है। यहां बीजेपी का मुख्यालय होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बेहद लेटेस्ट टेकनॉलोजी से लैस नए बीजेपी हेडक्वॉर्टर का उद्घाटन किया। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित समेत कई शीर्ष नेता भी मौदूज थे।

गोवा के मुख्यमंत्री की तबियत बिगड़ी

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की तबियत बिग़ड़ कई थी जिससे उनकी बिगड़ती देखकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया।बीमारी का अभी तक उनके परिवारजनों को भी नहीं पता।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today