Category Archives: अन्य

मुख्यमंत्री ने की लोकसभा अध्यक्ष की अगवानी

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज राजकीय विमानतल पर सपत्नीक लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन की अगवानी की।

17 अप्रैल से अहमदाबाद में अनिश्चितकालीन उपवास पर: तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे तौर पर चुनौती दी है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर हिंदुओं के साथ किए गए वायदों को पूरा नहीं किया गया तो 2019 के लोकसभा चुनाव में वह जनता के बीच भाजपा सरकार के खिलाफ ईंट से ईंट बजा देंगे।

50 लाख रिश्‍वत केस में आयकर कमिश्‍नर गिरफ्तार

आयकर विभाग के आयुक्त श्वेताभ सुमन को सीबीआई ने 50 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में शुक्रवार को गुवाहाटी से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक बिचौलिए से रिश्वत की राशि भी बरामद की गई।

नई दिल्‍ली में एक हजार से ज्‍यादा मुफ्त गैस कनेक्‍शन वितरित किए गए

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने आज दिल्‍ली राज्‍य के लिए प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना की शुरूआत की। नई दिल्‍ली में इस अवसर पर एक हजार से ज्‍यादा मुफ्त गैस कनेक्‍शन वितरित किए गए। नौ हजार कनेक्‍शन बाद में दिये जाएंगे। इस योजना का उद्देश्‍य रसोई घरों से वायु प्रदूषण खत्‍म करना और गरीब परिवारों की महिलाओं को स्‍वच्‍छ और पर्यावरण अनुकूल ईंधन उपलब्‍ध कराना है। वर्ष 2020 तक आठ करोड़ गैस कनेक्‍शन देने का लक्ष्‍य है।

महाकाल ज्योर्तिलिंग क्षरण मामले में SC ने फैसला सुरक्षित रखा

महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग क्षरण के मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम शिवलिंग की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसके साथ कोर्ट ने कहा कि मंदिर में पूजा कैसे की जाएगी, यह तय करना हमारा काम नहीं है। कोर्ट मंदिर में होने वाली भस्मारती और पूजा पद्धति में कोई दखल नहीं देगी।

मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल ने वित्‍तमंत्री अरूण जेटली से माफी मांगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह, आशुतोष और राघव चड्ढा ने वित्तमंत्री अरूण जेटली द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे के सिलसिले

25 अप्रैल को होगी 12वीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा, 10वीं की फिलहाल नहीं

सीबीएसई पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय ने आज 12वीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा को 25 अप्रैल को दोबारा कराए जाने का ऐलान किया है। वहीं 10वीं के गणित विषय का पेपर कब होगा इसको लेकर शिक्षा मंत्रालय ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की।

आश्वासन पर अन्ना ने तोड़ा अनशन

दिल्ली के रामलीला मैदान पर सशक्त लोकपाल, चुनाव सुधार प्रक्रिया और किसानों की मांगों को लेकर अनशन पर बैठ अन्ना हजारे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनीस के हाथों जूस पीकर उन्होंने अनशन को समाप्त किया। अन्ना को देवेंद्र फणनीस के साथ पहुंचे कृषि मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और महाराष्ट्र के जल संसाधन मंंत्री भी अनशनस्थल पर पहुंचे।

सिब्बल पर भूमि खरीद में ग़डबड़ी के आरोप, सिब्बल ने कहा कुछ भी गलत नही

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्‍बल पर भूमि खरीद में कथित रूप से अनियमितताओं में लिप्‍त होने का आरोप लगाया है। भाजपा की वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने नई दिल्‍ली में मीडिया की खबरों के हवाले से आरोप लगाया कि सिब्‍बल ने ऐसे व्‍यक्ति से भूमि खरीदी जो मनी लांड्रिंग मामले में अभियुक्‍त है।

नेशनल लोक अदालत 14 की जगह 22 अप्रैल को

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली के तत्वावधान में देशभर में 14 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली नेशनल लोक अदालत का आयोजन अब 14 की जगह 22 अप्रैल को किया जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today