Category Archives: अन्य

कमलनाथ ने कहा कुछ मित्र लायक होते हैं कुछ नालायक, ट्विटर पर ट्रेंड हो गया nalayakkamalnath

भोपाल के होटल जहनुमा पैलेस के दरबार हॉल में हंसी ठहाके बीच पत्रकारों से बातचीत में सांसद व मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ से जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मित्रता को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कुर्सी से उठते-उठते कहा कुछ मित्र लायक होते हैं कुछ नालायक। बस यह वाक्य एक घंटे के भीतर सोशल मीडिया पर ऐसा चला कि ट्विटर पर nalayakkamalnath ट्रेंड हो गया है।

चलती ट्रेन के साथ घसीटता गया यात्री, सिपाही ने खींचकर जान बचाई

भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक यात्री साबिर कुरेशी गलत ट्रेन में चढ़ गया और जब उसे गलती का अहसास हुआ तो वह हैदराबाद-अजमेर एक्सप्रेस में से चलती ट्रेन से उतरने लगा। एक पैर तो उसका प्लेटफार्म पर रखा गया लेकिन दूसरे पैर के साथ वह ट्रेन के दरवाजे के हेंडल को पकड़ा रहा। इससे ट्रेन के साथ करीब 30 फीट तक घसीटता हुआ चला गया।

इस चुनाव की जीत ठाकरे व राजमाता को समर्पित होगीः शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें जीत के सूत्र बताते और कहा कि हम संगठन के आधार पर ही चुनाव लड़ेंगे। वे स्वयं चुनाव प्रचार के लिए हर जिले में कार्यकर्ताओं के बीच जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की और कहा कि वे मप्र को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर लाए हैं। शाह ने यह भी कहा कि सरकार के खिलाफ कोई माहौल नहीं है। यह वहां होता है जहां सत्ता सुख भोगने के लिए हासिल की जाती है, भाजपा में यही नहीं होता।

कुर्सी के मजाक पर सीरियस हुई राजनीति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई सीएम की बैठक में शामिल होने बुधवार को दिल्ली गए थे और मौसम खराब हो जाने रात वहीं रुक गए। सुबह जब वे लौटे तो सीधे आनंद संस्थान के व्याख्यान में पहुंच गए जहां भाषण समाप्त करते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा दुनिया कुछ भी स्थायी नहीं है। मैं जा रहा हूं, मेरी इस कुर्सी पर कोई भी बैठ सकता है।

व्यापमं के आरोपी व पीपुल्स ग्रुप के चेयरमेन सुरेश विजयवर्गीय जेल में

व्यापमं घोटाले में लंबे समय से फरार चल रहे पीपुल्स ग्रुप के चेयरमैन सुरेश विजयवर्गीय को अदालत ने जेल भेज दिया है। वे अदालत में स्ट्रेचर पर पहुंचे और उन्होंने वहां सरेंडर किया था। विजयवर्गीय ने अदालत ने आग्रह किया था कि उनकी तबियत खराब है और उन्हें अभी अस्पताल में ही रहने दिया जाए। अदालत ने उनके आवेदन को अमान्य करते हुए जेल भेजने के निर्देश दिए।

सीने पर SC-ST लिखने को संविधान पर हमला बताया राहुल ने

धार जिला अस्पताल में आरक्षक भर्ती के दौरान युवकों के सीने पर एससी-एसटी लिखने को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संविधान पर हमला बताया है।

एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर दी है

नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। अपने साथी डॉक्टर को कथित रूप से थप्पड़ मारने वाले वरिष्ठ डॉक्टर को जांच पूरी होने तक स्थांतरित कर दिया गया है।

शाहजहां का लालकिला डालमिया समूह का हुआ

भारत की शान लालकिला अब भारत सरकार का नहीं रहा है बल्कि सरकार ने उसे पांच साल के लिए डालमिया समूह को सौंप दिया है। महज 25 करोड़ रुपए के लिए केंद्र सरकार ने निजा हाथों में दे दिया। स्वतंत्रता दिवस की परेड पर लालकिले की प्राचीर पर राष्ट्रपति द्वारा फहराये जाने वाले तिरंगे का आयोजन भी अब डालमिया समूह की देखरेख में ही होगा।

चार दिन में लगभग तीन हजार लापता बच्चों का पता लगाया

दिल्ली पुलिस ने चेहरा पहचान प्रणाली का इस्तेमाल कर केवल चार दिन में लगभग तीन हजार लापता बच्चों का पता लगाया है। दिल्ली पुलिस ने इस प्रणाली का सॉफ्टवेयर लापता बच्चों को खोजने के लिए प्रायोगिक आधार पर शुरु किया है।

भोपाल में पेट्रोल 80 रूपए के पार

भोपाल। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं क्रूड ऑयल में लगातार हो रहे इजाफे ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और इजाफे के संकेत दे दिए हैं। 23 अप्रैल को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 80.09 रुपए प्रति लीटर की दर से बिकेगा, जो 22 ता को को 79.95 रूपए लीटर बिका। इस के साथ ही डीजल का रेट भी 69.08 रूपए से बढ़कर 69.32 रूपए के रिकार्ड भाव जा पहुंचा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today