Category Archives: अन्य

पूर्व राजनयिक माधुरी गुप्ता को आज जासूसी के आरोप में तीन साल के कारावास की सजा सुनाई

दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व राजनयिक माधुरी गुप्ता को आज जासूसी के आरोप में तीन साल के कारावास की सजा सुनाई। उसपर देश की अति महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. को देने का आरोप था।

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 98 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज तड़के 98 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कई भागों में पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। रविवार को पांच राज्यों में वर्षा और आंधी से जुड़ी घटनाओं में 80 से अधिक लोग मारे गए थे। मौसम विभाग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भारी वर्षा और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की थी।

भोपाल में 2015 में चलती बस में गैंगरेप के आरोपियों को सजा

राजधानी भोपाल में 16 सितंबर 2015 को महाराणा प्रताप नगर में एक महिला के साथ चलती बस में गैंगरेप की घटना में विशेष अदालत ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उन्हें 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी किया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्रालय बदले, पीयूष गोयल वित्त मंत्री बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल मेें कुछ मंत्रियों के प्रभार बदले गए हैं। बीमार चल रहे केंद्रीय वित्त मंत्री का काम रेल मंत्री पीयूष गोयल को सौंपा गया है।

दिल्ली पुलिस ने दाखिल किया सुनंदा पुष्कर मौत मामले में आरोप पत्र

दिल्‍ली पुलिस ने सुनन्‍दा पुष्‍कर मृत्‍यु मामले में आज आरोप पत्र दाखिल किया। कांग्रेस नेता शशि थरुर की पत्‍नी पुष्‍कर 17 जनवरी 2014 की रात को दिल्‍ली के एक होटल में मृत पाई गई थीं। आरोप पत्र में शशि थरुर पर अपनी पत्‍नी को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। ये आरोप पत्र फारेंसिक साक्ष्‍यों के आधार पर तैयार किया गया है।

ब्राह्मणों के प्रति अपमानजनक शब्दों के प्रयोग के विरोध में हरियाणा सरकार का पुतला दहन

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा बोर्ड ऑफिस चौराहे पर हरियाणा सरकार का पुतला दहन किया गया| ज्ञात हो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियरिंग के पद पर चयन भर्ती परीक्षा में ब्राह्मणों के प्रति अपमानजनक शब्दों के प्रयोग किया गया| 

उमा भारती ने कहा विनय निगम के आईएएस बनने में आड़े आ रहे मेरे से दंडित अफसर

केंद्रीय मंत्री और मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दो महीने पहले अपने विश्वस्त अधिकारी विनय निगम के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में आरोप लगाया गया है कि मेरे मुख्यमंत्रित्व काल में मेरे से दंडित कुछ अफसर बदला लेने के लिए विनय के आईएएस बनने की राह में अड़चनें पैदा कर रहे हैं। उन्होंने सीएम को कहा कि आपके दृष्टिकोण में तो कुछ त्रुटि नजर नहीं आती लेकिन मेरे मुख्यमंत्रित्व काल के कुछ अधिकारियों ने मौका पाकर विनय को आईएएस न बनने देने के लिए डीओपीटी में नाम ही नहीं भेजा।

दिल्‍ली में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए

पंजाब, हरियाणा और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6 दशमलव 2 मापी गई। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप शाम चार बजकर 15 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्‍तान-कजाखस्‍तान सीमावर्ती क्षेत्र में था। जान माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

IPS अधिकारी का घर बना कैसिनो, 22 लाख का जुआ पकड़ा

 

वरिष्ठ आईपीेएस अधिकारी और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए एसके मिंज के चार इमली स्थित सरकारी आवास पर हबीबगंज पुलिस ने बड़ी संख्या में जुआरियों को पकड़ा है, जिनके पास से जुए में दांव पर लगाई गई 1.20 लाख रुपए की राशि भी जप्त की गई है। हालांकि पुलिस ने आईपीएस अधिकारी के घर में से जुआ पकड़े जाने की पुष्टि नहीं की है, उसका दावा है कि उनके घर से पास जुआ पकड़ा गया है।

लायक-नालायक के बाद अब अंगद के पैर पर राजनीति

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं राजनीति छींटाकसी बढ़ती जा रही है। सोमवार को पत्रकारों के प्रेस से मिलिये कार्यक्रम में जहां कमलनाथ के मित्रों को लायक और नालायक में बांटकर माहौल को गरमाया था वैसे ही मंगलवार को भाजपा के आईटी सेल ने सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल किया कि यह ट्रेंड बन गया। अब कांग्रेस तो एक तरह से चुप हो गई मगर भाजपा मैदान में उतर आई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today