Category Archives: अन्य

अमित शाह ने भेड़ाघाट में ली चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को जबलपुर के भेड़ाघाट में मप्र विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ली।

महासंपर्क अभियान में शाह नावलेकर-धर्माधिकारी से मिले

भाजपा के महासंपर्क अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जबलपुर में कुछ गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की।

वाजपेयी की हालत स्थिर, एम्स ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत में सुधार हो रहा है। जब तक इंफेक्शन पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, तब तक वे अस्पताल में ही रहेंगे। वाजपेयी का इलाज कर रहे एम्स के डॉक्‍टरों ने मंगलवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

मप्र विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी सपा : अखिलेश

उप्र में बसपा से चुनावी तालमेल की बातें कर रही समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में अलग रास्ता चुनते हुए निष्ठावान उम्मीदवार उतराने का फैसला किया है।

आप प्रत्याशी इंटरव्यू से तय होंगे

आम आदमी पार्टी के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों का चयन इंटरव्यू के बाद होगा। 16 से 19 जून के बीच इंटरव्यू की प्रक्रिया चलेगी। इसके आधार पर राज्य की पॉलिटिकल अफेसर कमेटी (पीएसी) संभावित प्रत्याशियों की सूची राष्ट्रीय पॉलिटिकल अफेसर कमेटी को भेजेगी। वहां प्रत्याशियों के नामों को फाइनल किया जाएगा और 25 जून को प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित कर दी जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 जून को जबलपुर में

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 जून को एक दिन के प्रवास पर जबलपुर पहुंच रहे हैं। शाह प्रातः 10.30 बजे जबलपुर विमानतल पहुंचेंगे।

वार्षिक कैलाश मानसरोवर यात्रा 2018 को झंडी दिखाकर रवाना

विदेश राज्‍य मंत्री वी0 के0 सिंह ने वार्षिक कैलाश मानसरोवर यात्रा 2018 को आज नई दिल्‍ली से झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा आठ सितम्‍बर को संपन्‍न होगी। इस यात्रा के दो रास्‍ते हैं।

राहुल गांधी 13 जून को देंगे इफ्तार पार्टी, दिखेगी विपक्षी एकजुटता

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 13 जून को इफ्तार पार्टी देंगे. कांग्रेस दो साल के अंतराल के बाद इफ्तार का आयोजन करने जा रही है. पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग को इफ्तार के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है.  

तोगड़िया ने कहा हिंदुत्व का नया अभियान नई संस्था से, शत्रुघ्न-य़शवंत सिन्हा भी पहुंचे

भारतीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा 2017 के किसान आंदोलन में गोली चालान से मारे गए छह किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित श्रद्धांजलि में भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा मंदसौर पहुंचे। मंदसौर के दलौदा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया, शिवकुमार शर्मा कक्काजी भी पहुंचे।

पी0 चिदम्बरम को मीडिया भ्रष्टाचार मामले में तीन जुलाई तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आई एन एक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदम्बरम को 3 जुलाई तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today