Category Archives: अन्य

विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है

दिल्‍ली की एक अदालत में राज्‍य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। उनपर भारतीय सेना के खिलाफ देशद्रोही बयान देने का आरोप है।

मंदसौर में बालिका से दुष्कर्म के बाद समाज सड़कों पर उतरा, फांसी की सजा की मांग

मंदसौर जिले में नन्ही बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे समाज को हिला दिया है। वहीं, मंदसौर में तो सभी समाज के लोग ऐसे दरिंदे को फांसी की सजा दिलाने के लिए सड़क पर उतर आए हैं।

बसपा-जीजीपी से गठबंधन पर कांग्रेस का अभी नहीं फैसला, दिल्ली में होगा निर्णय

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चुनाव योजना और रणनीति समिति की बैठक में फैसला हुआ है कि अभी बहुजन समाज पार्टी या गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) या अन्य किसी भी दल से गठबंधन का फैसला नहीं लिया जाएगा। फैसला जब भी हो, दिल्ली से ही हो।

देशवासियों के लक्ष्य के अनुरूप भारत स्वच्छ होकर रहेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हर देशवासी के लक्ष्य के अनुरूप भारत स्वच्छ होकर रहेगा। महात्मा गाँधी का स्वच्छ भारत का सपना पूरा करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि देश, समाज और व्यक्ति को बदलने से पहले सोच को बदलना होता है। स्वच्छता की सोच में बदलाव लाकर देश ने दिखा दिया है। वर्ष 2022 में देश में ऐसा कोई परिवार नहीं होगा, जिसके पास अपना घर नहीं हो। आने वाले तीन-चार वर्षों में देश में दो करोड़ से ज्यादा आवास बनाये जायेंगे। पिछले चार वर्ष में देश में एक करोड़ पन्द्रह लाख आवास का निर्माण किया गया है।

मनोज श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव बनाए गए

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के अधिकारी मनोज श्रीवास्तव को राज्य शासन ने गुरुवार को आदेश जारी कर अपर मुख्य सचिव बना दिया है।

राज्यपाल से प्रभात झा ने नेता प्रतिपक्ष पद से बर्खास्त करने की मांग

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की मां सरोज कुमारी के अदालत में घरेलू हिंसा के परिवाद पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने राज्यपाल को एक मार्मिक पत्र लिखा है और खुद को बिना मां का बेटा बताते हुए एक मां की पीड़ा बताई है। उन्होंने कहा कि जिनकी मां को बेटे पर विश्वास नहीं और जो घर में अन्याय करे वह भाजपा सरकार पर अविश्वास जताए यह कौन सी बात है। ऐसे नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को राज्यपाल से पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष ने मां से अदालत के बाहर बैठकर समाधान की प्रार्थना की

स्व. अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी द्वारा अदालत में घेरलू हिंसा को लेकर लगाए गए परिवाद पर राजनीति गरमाने से उनके पुत्र और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बुधवार को पत्रकारों के माध्यम से मां से प्रार्थना की है कि वे अदालत के बाहर बैठकर समस्या का समाधान करें। एक लिखित बयान में अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह ने यह प्रार्थना की है। उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व. अर्जुन सिंह की पत्नी व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की मां के अदालत में परिवाद दायर करने को अजय सिंह द्वारा भाजपा का षड़यंत्र बताए जाने की निंदा की है। उन्होंने आग्रह किया कि वे मां को अपने घर में स्थान दें। उनका इलाज कराएं। 

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नवनियुक्त 5 न्यायाधीशों ने ली शपथ

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर के नवनियुक्त 5 जजों का शपथ पद एवं गोपनियता की शपथ ली। चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता सभी जजों को शपथ दिलाई।

हड़ताल किसी प्रतिष्‍ठान या कार्यालय के बाहर की जाती है उसके भीतर नहीं: दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने राज्‍य के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके कुछ कैबिनेट सहयोगियों के उपराज्‍यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में चल रहे धरने के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुनवाई की। न्‍यायालय ने दिल्‍ली सरकार के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की कथित हड़ताल के खिलाफ दायर याचिका पर भी सुनवाई की।

दिल्‍ली में लगातार तीसरे दिन वायु प्रदूषण का स्‍तर काफी बढ़ा हुआ है

दिल्‍ली में लगातार तीसरे दिन वायु प्रदूषण का स्‍तर काफी बढ़ा हुआ है।  अगले तीन-चार दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी। लोगों को लंबे समय तक घर से बाहर न रहने की सलाह दी गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today