Category Archives: अन्य

कांग्रेस ने आजीवन एक ही परिवार की ब्रांडिंग की: सहस्त्रबुद्धे

बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने बयान दिया है कि कांग्रेस ने आजीवन एक ही परिवार की ब्रांडिंग की है। इसलिए उसे बीजेपी से सवाल करने का अधिकार नहीं है।

दिल्ली के बॉस यहां के सीएम

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा है कि दिल्ली सरकार के काम में एलजी दखल नहीं देंगे। वे मंत्रिमंडल की सलाह पर करेंगे काम। विवाद वाले विषय राष्ट्रपति के पास भेजेंगे। ऐसे मामलों में एलजी अकेले फैसला नहीं लेंगे। एलजी दिल्ली के प्रशासक हैं। 

मोदी सरकार ने खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया

कैबिनेट ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। बजट में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने खरीफ फसलों के लिए उनकी लागत का 1.5 गुना मूल्य देने का एलान किया था। इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी नजर है। धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 250 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की मंजूरी दी है।

बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी 51 से घटाकर 20 प्रतिशत करने का प्रस्ताव नहीं

केन्द्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैकों के नियमन केलिए पर्याप्त अधिकार न होने की समस्या पर रिजर्व बैंक से विचारविमर्श के लिएतैयार है। 

केंद्र अधिकार विवाद पर बुधवार को आएगा बड़ा फैसला

केंद्र अधिकार विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ का बुधवार को फैसला आएगा। इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है। 5 अगस्त 2016 को दिल्ली HC ने कहा था कि दिल्ली में केंद्र के प्रतिनिधि उपराज्यपाल की मंजूरी से ही फैसले लिए जा सकते हैं। इसे दिल्ली सरकार ने SC में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान पीठ बुधवार को सुबह 10:30 बजे फैसला सुनाएगी। इससे पहले दिल्ली HC ने दिल्ली का बॉस उपराज्यपाल को बताया था। इसी फैसले को केजरीवाल सरकार ने SC में चुनौती दी है।

प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर धमकी

कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर एकाउंट पर धमकी दी गई है। एक ट्विटर एकाउंट से उन्हें उनकी बेटी के साथ रेप करने की धमकी दी गई है।

छतरपुर में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

छतरपुर जिले के बिजावर के कदवारा में पटवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। पटवारी रामप्रसाद पटेल ने जमीन नामांतरण के एक किसान के मामले में रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक मकान में एकसाथ 11 शव मिले, मप्र की एक युवती भी शामिल

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही घर में 11 शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर मिले इन शवों में से नौ तो फंदे पर झुलते मिले जिनमें से पांच महिलाएं थीं.

कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण की पहली बैठक आज नई दिल्ली में होगी

दक्षिणी राज्यों के बीच कावेरी जल विवाद के समाधान के लिए कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण की पहली बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक में कावेरी थाले के जलाशयों में जल भंडारण, उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार कर्नाटक से तमिलनाडु को कावेरी का पानी जारी रखने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार होगा।

सैनी होंगे राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान के अध्यक्ष पद पर मदनलाल सैनी की नियुक्ति की है। सैनी राज्यसभा सदस्य हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today