Category Archives: अन्य

उद्योगपति नवीन जिन्‍दल के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश

दिल्‍ली की एक विशेष अदालत ने कांग्रेस नेतातथा  उद्योगपति नवीन जिन्‍दल और अन्‍य के खिलाफ रिश्‍वतखोरी  मामले में अलग से पूरक आरोप तय करनेके आदेश दिये हैं। यह मामला झारखंड में कोयला खंड आवंटन में अनियमितता से जुड़ा है।

पीसीसी में लगेगी टिकट दावेदारों की क्लास

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मप्र विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई छानबीन कमेटी शुक्रवार से भोपाल में डेरा डाल रही है। कमेटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री हैं जो विधानसभा चुनाव 2013 में कमेटी में थे।

उच्‍चतम न्‍यायालय में दिल्‍ली सरकार की अपील पर अगले सप्‍ताह सुनवाई

उच्‍चतम न्‍यायालय अधिकारों के इस्‍तेमाल संबंधी दिल्‍ली सरकारकी अपील पर अगले सप्‍ताह सुनवाई करेगा। हाल ही में शीर्ष न्‍यायालय की संविधान पीठ ने फैसला दिया था कि दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल को स्‍वतंत्र रूप से फैसला लेने का अधिकार नहीं है।

शशि थरूर को पत्‍नी सुनन्‍दा पुष्‍कर मौत मामले में नियमित जमानत

दिल्‍लीकी एक अदालत ने आज कांग्रेस नेता शशि थरूर को पत्‍नी सुनन्‍दा पुष्‍कर मौत मामलेमें नियमित जमानतदे दी है। सत्र अदालत के निर्देश पर श्री थरूर को एक लाख रूपये केव्‍यक्तिगत मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर अदालत ने यह राहत दी है।

राज्य वन सेवा अफसर की सड़क दुर्घटना में मौत

सागर जिले के नौरादेही अभयारण्य में पदस्थ एसीएफ प्रताप सिंह की गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 2010 बैच के राज्य वन सेवा अधिकारी सिंह की आयु करीब 35 वर्ष बताई गई है।

कुमारस्वामी ने किसानों का कर्ज माफ किया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विधानसभा में 2018-19 के लिए बजट पेश किया। उन्होंने  किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की घोषणा की। सीएम ने कर्ज माफी के लिए 34,000 करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया है।

बीसीसीआई पर सुप्रीम कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

सुप्रीम कोर्ट ने BCCI के संविधान पर फैसला सुरक्षित रखा है। अदालत संभवतः दो हफ्ते बाद फैसला सुना सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि कोई भी हाईकोर्ट क्रिकेट एसोसिएशन चुनावों से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई नहीं करेगा।

ट्विटर पर केजरीवाल ने एलजी से मांगा समय

दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों को लेकर हो रही जंग के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एलजी अनिल बैजल से मिलने का समय मांगा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को जमानत

सुनंदा पुष्कर मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर को कोर्ट से राहत मिली है। पटियाला हाउस कोर्ट से थरुर को अग्रिम जमान मिली है।

सोनाली बेंद्रे को भी कैंसर, सोशल मीडिया पर बताई अपनी बीमारी

फिल्म अभिनेता इरफान खान के बाद अब बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस ने खुद को कैंसर होने की बात का खुलासा किया है। एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने खुद को कैंसर होने की बात का खुलासा अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए किया है। सोनाली ने बताया है कि उन्‍हें हाई-ग्रेड कैंसर हुआ है और इसके इलाज के लिए वह इन दिनों न्‍यूयॉर्क में हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today