Category Archives: अन्य

कोहली नंबर वन से पिछड़े, स्मिथ पहुंचे टॉप पर

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दो पारियों में मात्र 40 रन बनाने पर भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में फिर पिछड़ गए हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी फांसी के कानून को मंजूरी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपराध कानून (संशोधन) अधिनियम, 2018 को मंजूरी दे दी है जिसमें कड़े दंड का प्रावधान है। इसमें 12 साल से कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार करने वालों को मृत्यु दंड की सजा देने की व्यवस्था है।

रात को भी जनआशीर्वाद यात्रा में भीड़, उत्साह में सीएम की वोट की अपील

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा में कस्बाई इलाकों में रात को भी लोगों की भीड़ होने से पार्टी नेता खुश हैं। रात को भी भीड़ की मौजूदगी से प्रफुल्लित होकर सीएम विपक्षी नेताओं या कांग्रेस से गुस्से को भुनाने में अब तक कामयाब दिखाई दे रहे हैं।

आप के आलोक अग्रवाल भोपाल दक्षिण पश्चिम से मैदान में उतरेंगे

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल को पार्टी ने शनिवार को भोपाल दक्षिण पश्चिम से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आप के चौथी सूची में शामिल नौ नामों को मिलाकर कुल 70 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।

हरिवंश की उम्मीदवारी पर NDA में फूट, विरोध में अकाली दल

राज्यसभा उपसभापति के लिए जद (यू) के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश नारायण सिंह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार होंगे, लेकिन इस उम्मीदवारी पर घटक दलों में फूट पड़ गया, अकाली दल इसके विरोध में आ गया है.जबकि शिवसेना सलाह नहीं लिए जाने से नाराज है.

इंदिरा गांधी के विश्वस्त आरके धवन का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विश्वस्त राजेंद्र कुमार धवन जिन्हें आरके धवन के रूप मेें ज्यादा जाना जाता था, का सोमवार को निधन हो गया। वे 1962 से इंदिरा गांधी के निज सचिव थे और कांग्रेस की कार्यसमिति के लंबे समय तक सदस्य व राज्यसभा सदस्य रहे। नरसिंहराव सरकार में वे राज्यमंत्री पद से भी नवाजे गए।

पदोन्नति में आरक्षण मामले की आज सुनवाई

पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई साढ़े आठ माह बाद शुक्रवार को फिर शुरू हो रही है। कल 3 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ऐसे 42 मामलों की एक साथ सुनवाई करेगी।

जनआशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि जनाभिशाप यात्रा : शरद यादव

राज्यस्तरीय लोकक्रान्ति सम्मेलन में लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव ने कहा देश मे संकट है। संविधान को खतरा है। प्रधानमंत्री ने चुनाव में जो वादे किए थे, वे फ्लॉप साबित हुए हैं। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला और जीएसटी लगाकर जिससे देश पांच साल पिछड़ गए। कालाधन लाने का वादा किया आज तक कालाधन नहीं आया।

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक, राहुल औंकारेश्वर से चुनावी दौरे पर

कांग्रेस चुनाव को लेकर जनता तक पहुंचने के मामले में भाजपा और खासकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुकाबले में अभी बहुत दूर है। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक ली और सबको मैदान में उतरने की नसीहत दे डाली। गांधी ने दो टूक कहा मैं सितंबर से चुनावी दौरे पर आऊंगा, इसके पहले आप सब मिलकर दौरे करें।

आईआरसीटीसी घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को सम्मन

दिल्ली की एक अदालत ने आज आईआरसीटीसी मामले में राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी यादव तथा अन्य दोषियों को सम्मन जारी किया है। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने एक निजी फर्म को आईआरसीटीसी के दो होटलों के परिचालन का अनुबंध देने में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में उन्हें 31 अगस्त को न्यायालय में पेश होने का निर्देश दिया है। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई इस मामले में 16 अप्रैल को चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today